: प्राथमिक वनोपज सहकारी समिति मर्या. तारा एवं बसनारा के लिए प्रबंधक की नियुक्ति...
Thu, Oct 5, 2023
सूरजपुर.
जिला लघु वनोपज सहकारी मर्या. कार्यक्षेत्र अंतर्गत कार्यरत प्राथमिक सहकारी समिति तारा एवं बसनारा में प्रबंधक के रिक्त पद की पूर्ति हेतु 05 से 30 अक्टूबर तक आवेदन पत्र आमंत्रित किया गया है। विस्तृत जानकारी हेतु कार्यालय प्रबंधक संचालक जिला लघु वनोपज सहकारी समिति मर्या. तारा एवं बसनारा के कार्यालय के सूचना पटल पर देख सकते है।
: विधानसभा चुनाव के लिए मतदान सेक्टर अधिकारी नियुक्त...
Thu, Oct 5, 2023
सूरजपुर.
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर संजय अग्रवाल के द्वारा अधिनियम 1950 तथा 1951 निर्वाचन पंजीयन नियम 1560 तथा निर्वाचनों का संचालन नियम 1961 एवं रिटर्निंग ऑफिसर के हैण्ड बुक में बने नियमों के अधीन प्रदत्त शक्तियों के प्रयोग करते हुए विधानसभावार मतदान केंद्रों का सेक्टर अधिकारी नियुक्त की गई जिसके तहत विधानसभा क्षेत्र प्रेमनगर, भटगांव, प्रतापपुर का मतदान केंद्रों क्रमशः अभिषेक झा, रविन्द्र सिंह देव, सुनील कुमार पोर्ते एवं श्री हुलेष्वर प्रसाद गुप्ता अधिकारी नियुक्त किया गया है।
: प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का ड्रेसर निलंबित...
Wed, Oct 4, 2023
सूरजपुर.
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पेण्डारी विकासखंड प्रतापपुर के ड्रेसर ग्रेड-01 के विरूद्ध निलंबन की कार्यवाही स्वास्थ्य विभाग द्वारा की गई। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आर.एस. सिंह के द्वारा बताया गया कि ड्रेसर के विरुद्ध रिश्वत मांगने की सूचना प्राप्त हुई थी। जिस पर सिविल सेवा नियम के तहत जांच कर विभाग द्वारा रिश्वत प्रकरण के तहत निलंबन की कार्यवाही की गई।