: आरबीसी 6-4 के तहत 84 लाख की सहायता राशि मंजूर...
Thu, Oct 5, 2023
सूरजपुर.
न्यायालय अपर कलेक्टर राजस्व शाखा द्वारा आरबीसी (राजस्व पुस्तक परिपत्र) 6-4 के तहत प्राकृतिक आपदा व दुर्घटना से पीड़ित 21 परिवारों को 84 लाख रुपये की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई। इस पर प्रकाश डालते हुए अपर कलेक्टर श्रीमती नयनतारा सिंह तोमर ने बताया कि प्राकृतिक प्रकोपों से हुई फसल क्षति, मकान क्षति, जनहानि, पशु हानि एवं अन्य क्षतियों के लिए छत्तीसगढ़ शासन, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा आर्थिक सहायता प्रदान करती है। जिले के सात तहसील सूरजपुर, लटोरी, रामानुजनगर, प्रेमनगर, ओड़गी, भटगांव व प्रतापपुर के 21 मृतकों के निकटतम वारिसानों को 84 लाख की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।
: एमसीएमसी का द्वितीय प्रशिक्षण...
Thu, Oct 5, 2023
सूरजपुर.
मीडिया प्रमाणन एवं अनुवीक्षण समिति की जिला स्तरीय समिति तथा उनके अधीन कार्य करने हेतु गठित सहायक इकाईयों का गठन किया गया है। इन समितियों का द्वितीय प्रशिक्षण आज जिला पंचायत सभाकक्ष में रखा गया था। जिसमें उपस्थित जनों को जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर पीसी सोनी द्वारा बिंदुवार एमसीएमसी के कार्यों से अवगत कराया गया। इसके साथ ही समिति के अंतर्गत बनाए गए विभिन्न मीडिया से जिसमें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक, रेडियो व सोशल मीडिया सेल शामिल है, संबंध में आचार संहिता लगते ही प्रतिदिन की जाने वाली मॉनिटरिंग के संबंध में जानकारी दी गई। इस अवसर पर एमसीएमसी की नोडल श्रीमती नयनतारा सिंह तोमर द्वारा भी उपस्थित समिति के सदस्य व सेल की टीम को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए और पारदर्शिता के साथ विधानसभा निर्वाचन के संपादन की बात कही गई।बैठक में समिति के सदस्य पत्रकार उपेंद्र दुबे, डिप्टी कलेक्टर सुश्री वर्षा बंसल, सहायक संचालक आकाशवाणी श्री एस आर दत्ता, बीएसएनएल के अनुविभागीय अधिकारी चंद्रेश साहू, स्वतंत्र नागरिक मयंक राजवाड़े व गठित सेल के सदस्य उपस्थित थे।
: मतदाता जागरूकता कार्यक्रम...
Thu, Oct 5, 2023
सूरजपुर.
विधानसभा निर्वाचन 2023 को ध्यान में रखते हुये मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी संजय अग्रवाल के निर्देषन, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत एवं जिला स्वीप नोडल अधिकारी सुश्री लीना कोसम एवं जिला उपनिर्वाचन अधिकारी प्रियंका वर्मा के मार्गदर्षन में किया जा रहा हैं। भटगांव विधानसभा क्षेत्र के विकासखण्ड ओड़गी के एकीकृत महिला बाल विकास सेवा परियोजना कार्यालय के सामने मतदाता जागरूकता अभियान के तहत विकास खण्ड के आँगनबाड़ी कार्यकर्त्ताओं को मतदान करना बताया गया। लोकतंत्र को मजबूती प्रदान करने में एक-एक मतदाता अहम् भूमिका निभाता है। इस महत्व को समझाया गया तथा शपथ दिलाया गया। एकीकृत महिला बाल विकास परियोजना अधिकारी ओड़गी सुश्री मीरा कुरील के द्वारा कराया गया तथा मतदान करने हेतु यह संदेश जन-जन तक पहुंचाने हेतु अपील किया गया।शपथ कार्यक्रम में विभाग प्रमुख सुश्री गीरा कुरील, श्री अंजीत लकड़ा,मो. महमूद बी.पी.ओ. ओड़गी एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे।