: पत्रकारों की अवैधानिक गिरफ्तारी पर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन पत्रकारों ने कलेक्टर को सौपा..
Fri, Oct 6, 2023
सूरजपुर. सरकार के संरक्षण और प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष आदेश पर राजधानी दिल्ली में बीते 3 अक्टूबर की सुबह दिल्ली पुलिस ने वरिष्ठ पत्रकारों को गिरफ्तार करने के मामले में अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति के जिलाध्यक्ष राजेश सोनी ने राष्ट्रपति के नाम का ज्ञापन कलेक्टर को सौपा है. जिसमे बताया गया है कि यह लोकतंत्र के विरुद्ध आचरण के साथ लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर सीधा हमला है। दिल्ली पुलिस की इस एक पक्षीय कार्यवाही का विरोध करते हुए देश की लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं की सुरक्षा की गुहार लगाई है जिससे देश भर में पत्रकारिता के लिए सुरक्षित माहौल बनाया जा सके। ज्ञापन में बताया गया है कि दिल्ली पुलिस के द्वारा न्यूज़क्लिक से जुड़े जिन वरिष्ठ पत्रकारों को गिरफ्तार किया गया है,उन पर UAPA की कई धाराएं लगाई गईं हैं.उन्हे घंटो पूछताछ के नाम टार्चर किया गया। उनके मोबाइल और लैपटॉप की कथित तौर पर जप्ती की गई।उन पर गैरकानूनी गतिविधियों के लिए सेक्शन 13, आतंकी कृत्य के लिए सेक्शन 16, आतंकी कृत्यों के लिए पैसा जुटाने के लिए सेक्शन 17, साजिश के लिए सेक्शन 18, कंपनी या ट्रस्ट द्वारा अपराध किए जाने पर 22(C) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया. साथ ही IPC की धारा 153A (पहचान के आधार पर विभिन्न समूहों के बीच दुश्मनी को बढ़ावा देना) और 120B (आपराधिक साजिश)शामिल है। यह सब कुछ डराने वाला अनुभव है जिससे दिल्ली हो नही वरन पूरे देश के पत्रकार चिंतित है। गिरफ्तारी के बाद तक उन पर लगाई यह सभी धाराएं और आरोप पूरी तरह से निराधार तथा अप्रमाणित रहे हैं। यहां धाराएं पहले लगाई गई और अपराध की कथित खोजबीन(जांच)बाद में की जा रही है। दिए ज्ञापन में अवगत कराया कि बीते कुछ सालों से देश में निष्पक्ष पत्रकारिता पर जिस तरह से लगातार सरकारी हमले किए जा रहे है। देश की सर्वोच्च सत्ता में बैठी केंद्र सरकार जिसे आलोचना या निष्पक्षता पसंद नहीं है,वह लोकतांत्रिक परंपराओं को सुरक्षित रखने के बजाए निरंकुशता की पक्षधर हो गई है। लोकतंत्र के चौथे स्तंभ को दबाने ओर तोड़ने का षड्यंत्र कारी कृत्य किये जा रहे है जिसका प्रत्यक्ष प्रमाण दिल्ली के पत्रकार अभिसार शर्मा,भाषा सिंह,उर्मिलेश,प्रबीर पुरकायस्थ,पत्रकार परंजॉय गुहा ठाकुरता,पत्रकार औनिंद्यो चक्रवर्ती, लेखक और इतिहासकार सोहैल हाशमी, स्टैंड-अप कॉमेडियन संजय रजौड़ा है। पत्रकारो में दिल्ली पुलिस की उक्त एकपक्षिय कार्यवाही के प्रति गहरा असंतोष और असुरक्षा का भाव घर गया है। अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति छत्तीसगढ़ के जिला इकाई ने राष्ट्रपति महोदया से गुहार लगाकर देश भर में में निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता का माहौल बनाने की मांग की है। इस दौरान सूरजपुर जिलाध्यक्ष राजेश सोनी, रवि सिंह,आकाश कसेरा,आशीष साहू, हासिम खान सहित प्रदेश सचिव कौशलेंद्र यादव सहित पत्रकार उपस्थित रहे।
: प्रिंटिंग प्रेस संचालक व मुद्रकों की बैठक...
Fri, Oct 6, 2023
सूरजपुर.
विधानसभा निर्वाचन 2023 को स्वतंत्र निष्पक्ष ढंग से सम्पन्न कराने हेतु जिला कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी संजय अग्रवाल द्वारा जिले के सभी प्रिंटिंग प्रेस संचालक एवं मुद्रकों की बैठक, कलेक्ट्रेट सभा कक्ष में ली गई। जिसमें सभी मुद्रकों को लोक प्रतिधित्व अधिनियम 1951 की धारा 127 के के विषय में विस्तार से बताया गया। कोई व्यक्ति किसी ऐसे निर्वाचन पम्पलेट अथवा पोस्टर का मुद्रण या प्रकाशन नहीं करेगा, जिसके मुख्य पृष्ठ पर मुद्रक एवं उसके प्रकाशक का नाम या पता न लिखा हो। प्रकाशक जो निर्वाचन सामग्री को मुद्रित कराना चाहता है उसे अपना (प्रकाशक) घोषणा पत्र प्रारूप ’’क’’ को दो प्रतियों में तैयार करना होगा, जिस पर उसे पहचानने वाले दो गवाहों के नाम, पता सहित हस्ताक्षर कराना होगा। इस दोनों प्रति को एवं मुद्रित की जाने वाली सामग्री को वह मुद्रक को देगा। इसके बाद ही मुद्रक द्वारा निर्वाचन सामग्री का मुद्रण किया जायेगा। उपरोक्त प्रक्रिया का प्रकाशक द्वारा पालन न करने पर मुद्रक द्वारा निर्वाचन सामग्री का मुद्रण नहीं किया जाये। मुद्रक द्वारा निर्वाचन सामग्री को मुद्रित किये जाने के बाद प्रकाशक का घोषण पत्र प्रारूप ’’क’’ की एक प्रति, मुद्रण का विवरण दर्शाने वाला प्रपत्र प्रारूप ’’ख’’ के साथ मुद्रित सामग्री के चार प्रतियों को तीन दिवस के भीतर जिला निर्वाचन अधिकारी को प्रस्तुत करना होगा। इसमें अन्य कानूनी प्रावधान जो आचार संहिता के उल्लंघन के होने पर कार्यवाही के दिशा निर्देश सहित आचार संहिता पालन करने हेतु विस्तृत जानकारी दिया गया। बैठक में अपर कलेक्टर श्रीमती नयनतारा सिंह तोमर, उप जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री प्रियंका वर्मा, डिप्टी कलेक्टर प्रियंका रानी गुप्ता, डॉ. वर्षा बंसल तथा जिला कोषालय अधिकारी अनिल बारी, फर्म मुद्रको, प्रिंटिंग संचालक प्रदीप गुप्ता (स्पॉट लाईट ग्राफिक्स), विनय सरकार (कृष्णा स्टेशनरी एण्ड प्रिंटिंस), दीपक गर्ग (श्री श्याम फ्लैक्स) एवं जिला निर्वाचन कार्यालय के कर्मचारी उपस्थित रहे।
: निर्वाचन अवधि में छुट्टी के लिए लेना होगा अनुमति...
Fri, Oct 6, 2023
सूरजपुर.
राज्य शासन के विभागीय इकाईयों उपक्रमों के अमलो के अवकाशों की स्वीकृति हेतु कलेक्टर एवं जिला आगामी विधानसभा निर्वाचन अधिकारी संजय अग्रवाल से अनुमति के पश्चात ही अवकाश की पात्रता होगी। साथ ही कोई भी जिला स्तरीय अधिकारी कर्मचारी अवकाश स्वीकृति होने के पश्चात् ही अवकाश पर जा सकते हैं। यह आदेश निर्वाचन के घोषणा दिनांक से तत्काल प्रभावशील होगा।