: एक दर्जन लोगों पर FIR दर्ज...सहायक आयुक्त को बंधक बनाए जाने का था मामला...
Fri, Oct 6, 2023
सूरजपुर. सहायक आयुक्त को जांच के दौरान बंधक बनाए जाने के मामले में सहायक आयुक्त की रिपोर्ट पर पुलिस ने करीब एक दर्जन लोगों पर जुर्म दर्ज किया है।जिसमे मीडिया कर्मी भी शामिल है।रिपोर्ट में सहायक आयुक्त ने कहा है कि दिनांक 29.09.2023 कलेक्टर के निर्देश पर कन्या आश्रम एवं छात्रावास खोड़ दोनो संस्थाएं कन्या आश्रम खोंड़ निरीक्षण करने गए थे जहां कुछ व्यक्तियों ने जबरन 4.00 घंटा छात्रावास में रोक दुव्यर्वहर एवं शासकीय कार्य में बाधा उत्तपन्न करते हुए अश्लील गाली गलौज किया गया। बताया गया है कि आश्रम के गेट पर लगभग 50-60 उपस्थित होकर जांच पश्चात मुझसे धमकी पूर्वक बात किए एवं अपशब्दो के साथ मेर शासकीय वाहन रोक कर रखा. प्रशासन को सूचना देने के पश्चात थाना रमकोला से पुलिस दल आया और उन्ही के सामने कुछ लोग ने दुर्व्यवहार कर गाली गलौज करते हुये पुलिस वाहन को भी रोक दिया एवं शासन-प्रशासन की छवि को धूमिल करने के उदेश्य से नारा लगाया । अनुविभागीय अधिकरी राजस्व भैयाथान थाना प्रभारी ओडगी के साथ उपस्थित होने के बाद लगभग शाम 06.00 बजे वे वहां से निकल पाये। रिपोर्ट के अनुसार अवधेश जायसवाल कृष्णा सेन, पवन जायसवाल, उदयचंद वर्मा, पवन सिंह, देवनारायण सिंह, संजय जायसवाल, आशिष प्रताप सिंह , जीवन दास श्यामले एवं अन्य व्यक्तियों पर उकसाने, धमकी देने व अपशब्दों का आरोप है।
इन धाराओं में जुर्म दर्ज
...
सहायक आयुक्त की रिपोर्ट पर पुलिस ने संजय जायसवाल , दानी पांडे , कृष्णा सेन , पवन जायसवाल , उदय चंद्र वर्मा , पवनसिंह , देवनारायण सिंह , बृजमोहन केशरी , गया प्रसाद जायसवाल , अवधेश जायसवाल , आशिष प्रताप सिंह , जीवन दास श्यामले पर धारा 147-, 149-, 186-, 294-, 341-, 342-, 504-, 506-के तहत जुर्म दर्ज किया है।
: पोषण पुनर्वास केंद्र बिहारपुर का सीलिंग भरभरा कर गिरा...
Thu, Oct 5, 2023
सूरजपुर. जिले में भ्रष्टाचारियो का बोल बाला है और इन्ही को पोषित करता नौकरशाह चार चाँद लगाने में लगे हुए है. बात करे पोषण पुनर्वास केंद्र बिहारपुर जिसमें 6 माह से 5 वर्ष के कुपोषित बच्चों को सुपोषित करने हेतु राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजना चांदनी बिहारपुर क्षेत्र के लिए 10 बिस्तरीय पोषण पुनर्वास केंद्र खोला गया है जिसकी फॉल सीलिंग भरभरा कर गिर गई. 40 लाख रूपये की लागत से बने पोषण पुनर्वास केंद्र बिहारपुर 6 माह पहले ही बनकर तैयार हुआ था. पोषण पुनर्वास केंद्र के निर्माण में विधायक के चहेते ठेकेदार ने घोर लापरवाही करते हुए चांदनी क्षेत्र के अनुभव सत्ता से जुड़े एक युवा को बनाने की जिम्मेदारी दी गई जिसको इस काम का कोई अनुभव नहीं है. उसे निर्माण कार्य सौंप दिया गया . जिस तरह निर्माण किया गया जिसमें ना तो आज दिनांक तक कोई भी शौचालय में ना तो पानी पहुंचा नहीं पाइपलाइन दुरुस्त कराया गया और बनकर तैयार होकर हैण्ड ओभर भी हो गया. मंगलवार को पोषण पुनर्वास केंद्र का फॉल सीलिंग भरभरा कर गिर गया , दीवारों में क्रैक तथा शौचालय की दीवार पीछे की ओर खिसक गई है. उपर वाले का शुक्र है कि उस वक्त नीचे मासूम बच्चे नहीं थे अन्यथा बहुत बड़ी दुर्घटना हो सकती थी.इतनी बड़ी लापरवाही बरतने वाले ठेकेदार विधायक के खास माने जाते है तथा अपने ही पार्टी के एक कार्यकर्ता के माध्यम से इस भ्रष्टाचार रूपी बिल्डिंग को अंजाम दिया गया जिसकी सत्यता अब सबके सामने है।
: कलेक्टोरेट सभाकक्ष में राजनीतिक दलों की बैठक...
Thu, Oct 5, 2023
सूरजपुर.
कलेक्ट सभा कक्ष में आज फोटोयुक्त निर्वाचन नामावली के द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण आहर्ता 01 अक्टूबर के संदर्भ में 04 अक्टूबर को मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन किया गया। जिसमें मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के अध्यक्ष या प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई थी। जिसमें जिला निर्वाचन अधिकारी संजय अग्रवाल के द्वारा उपस्थित सदस्यों को जिला सूरजपुर अंतर्गत विधानसभा क्षेत्र में मतदान केंद्र, मतदाता, दिव्यांग व 80 वर्ष से अधिक आयु के मतदाता इसके साथ ही ई पी रेशियो एवं लिंग अनुपात की जानकारी प्रदान की गई। इस अवसर पर जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा उन्हें प्रचार प्रसार व आदर्श आचार संहिता के नियमों से भी अवगत कराया गया, ताकि सभी विधानसभाओं में पारदर्शी निर्वाचन कराया जा सके। इस अवसर पर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि, उप जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री प्रियंका वर्मा, संयुक्त कलेक्टर नरेंद्र पैकरा वह अन्य अधिकारी का उपस्थित थे।