ब्रेकिंग

के बीच प्यासा किसान; नवगई और मोहरसोप केंद्रों में पेयजल का भारी संकट

बारातियों से भरी पिकअप पलटी, दो की मौत, कई घायल

प्रेमनगर स्वास्थ्य केंद्र में गर्भवती महिला से छेड़छाड़, आरोपी वार्ड बॉय गिरफ्तार

9 साल की मासूम से दादा ने की दरिंदगी

इलेक्ट्रॉनिक उपकरण खाक, महत्वपूर्ण दस्तावेज सुरक्षित ​

सूचना

: मनेन्द्रगढ़ विधानसभा में ऐतिहासिक जीत पर पदोन्नती हुए सुरेन्द्र गुप्ता...

Admin

Sun, Dec 17, 2023

 सूरजपुर. प्रदेश संगठन ने सूरजपुर जिले के दूरस्थ अंचल में बसे बिहारपुर चांदनी निवासी सुरेन्द्र कुमार गुप्ता को छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 को लेकर अप्रैल में मनेन्द्रगढ़ विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 02 की जवाबदारी विधानसभा विस्तारक के तौर पर सौंपा गया था। जिसमें उन्होंने लगातार प्रवास कर विधानसभा के 156 पोलिंग बूथ 31 शक्ति केन्द्रो की बैठक कर 4 मंडलों को मजबूत किया, जिसका परिणाम चुनाव में तिगुने वोट से ऐतिहासिक जीत दर्ज किया गया.वर्ष 2013 में भाजपा से विधायक श्याम बिहारी जायसवाल ने 4178 वोट से चुनाव जीते थे, वहीं 2018 में कांग्रेस से विधायक डां.विनय जायसवाल ने 4073 वोट से चूनाव जीते थे. हाल में 2023 के विधानसभा चुनाव में भाजपा से श्याम बिहारी जायसवाल ने 11880 वोट से चुनाव जीते और तीन पंचवर्षीय चुनाव का रिकॉर्ड टुटा. इससे पूर्व में श्री गुप्ता को अभनपुर विधानसभा विस्तारक के रूप में एवं खैरागढ़ विधानसभा उपचुनाव में विस्तारक के तौर पर जवाबदारी का निर्वहन कर चुके थे। संगठन में काम करने का उनका अलग ही व्यवहारिकता कार्य कुशलता के रूप में पहचान है। मनेन्द्रगढ़ विधानसभा चुनाव में अच्छी संख्या में नव मतदाता एवं कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को भाजपा में प्रवेश दिलाया था उनके कुशल नेतृत्व को देखते हुए प्रदेश संगठन ने बिलासपुर लोकसभा विस्तारक के तौर पर बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। उधर दूसरी ओर मनेन्द्रगढ़ विधानसभा में ऐतिहासिक जीत के बाद भाजपा नेताओं ने उनकी भाजपा मंडल चिरमिरी कार्यालय में साल श्रीफल अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित करके विदाई किया है और लोकसभा विस्तारक बिलासपुर में जिम्मेदारी के बधाईयां उज्जवल भविष्य की कामनाएं की है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें