गुमशुदा तलाश : 5 दिनों से लापता युवक की तलाश, भटगांव थाने में दर्ज हुई गुमशुदगी
Subhas Gupta
Sat, Oct 24, 2026
सूरजपुर। जिले के भैयाथान के ग्राम कैवरा निवासी राहुल कुमार गुप्ता (पिता हीराचंद गुप्ता) पिछले 5 दिनों से रहस्यमयी परिस्थितियों में लापता हैं। परिजनों की काफी खोजबीन के बाद भी कोई सुराग न मिलने पर थाना भटगांव में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है। चिंतित परिवार ने आम जनता और प्रशासन से युवक का पता लगाने में मदद की मार्मिक अपील की है। यदि किसी को भी इस युवक के संबंध में कोई जानकारी मिले, तो तुरंत मोबाइल नंबर 8323052689 या नजदीकी पुलिस थाने में संपर्क करें।
विज्ञापन
विज्ञापन