: मानव श्रृंखला बनाकर मतदाता जागरूकता का संदेश...
Wed, Oct 4, 2023
सूरजपुर.
प्रेमनगर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत करंजी में मतदान के प्रतिशत को बढ़ाने के उददेश्य से मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमे उच्चतर मा.वि. करंजी के छात्र-छात्राओं द्वारा ई.वी.एम, व्ही.व्ही. पैट एवं स्वीप सूरजपुर आदि आकृतियां प्रदर्शित की गई। विशाल मानव श्रृंखला का बनते हुए कंरजी चौक से होते हुए रेलवे स्टेशन तक रैली का आयोजन कर मतदाता जागरूकता का संदेश दिया गया। इस अवसर पर जिला स्वीप सहायक नोडल अधिकारी श्रीमती लता बेक, विकासखण्ड स्वीप नोडल अधिकारी सुनील पोर्ते, प्राचार्य बी.के.नंदी संस्था के समस्त शिक्षक शिक्षिकाएं महिला बाल विकास के सुपरवाइजर एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के साथ-साथ सुदर्शन राजवाडे, अशोक गुप्ता, सुदर्शन दास, पुनीता राजवाड़े, यशोदा सोनी, संदीप बेहरा और जयराम प्रसाद (बी.पी.ओ. साक्षरता) सूरजपुर उपस्थित थे।
: मानव सेवा दल ने स्वच्छता अभियान चलाकर दिया स्वच्छता का संदेश...
Sun, Oct 1, 2023
सूरजपुर. पूज्य सतपाल जी महाराज की प्रेरणा से मानव सेवा दल जिला-सूरजपुर ने स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत स्थान पुराना बस स्टैण्ड सूरजपुर में स्वच्छता अभियान चलाकर लोगों को स्वच्छता का संदेश दिया गया। हमारे आसपास स्वच्छता होने से हम स्वस्थ रहते हैं और स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मन का वास होता है इसलिए जरूरी है कि हमें बाहर की सफाई के साथ ही साथ अपने मन की भी सफाई की आवश्यकता है और मन की सफाई सेवा करके ही प्राप्त कर सकते हैं। कार्यक्रम को सफल बनाने में महात्मा मान्यता बाई जी, के के अग्रवाल नगर पालिका अध्यक्ष, अश्विनी सिंह, प्रवेश गोयल,प्रवीण घोष मिशन मैनेजर , पंकज गवेल महोदर राम मंडल प्रमुख, बाबूलाल मंडल प्रशिक्षक, राजु राम मानिकपुरी जिला संयोजक, सेवक राम जिला प्रशिक्षक, धरमजित जिला प्रशिक्षक, मूलेश्वर, परमानंद, जीतराम, मोतीलाल, प्रेमी, नगर पालिका टीम, मानव सेवा दल, यूथ विंग एवम् राजु राम सोशल मीडिया प्रभारी का सहयोग सराहनीय रहा।
: स्नेह संबल भवन वृद्धआश्रम में श्रमदान कर स्वच्छता का दिये संदेश
Sun, Oct 1, 2023
सूरजपुर. "स्वच्छता ही सेवा" अभियान के तहत गांधी जयंती के एक दिन पूर्व 01 अक्टूबर को 01 घंटे के लिए सुबह "स्नेह संबल" भवन में कार्यक्रम आयोजित हुआ। जिसमें सामुदायिक श्रमदान कार्यक्रम के अंतर्गत मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमती लीना कोसम द्वारा वृद्धआश्रम में श्रमदान कर स्वच्छता का संदेश दिया गया, साथ ही वृद्धजनों से वृद्धआश्रम में प्रदाय की जा रही सुविधाओं के संबंध में चर्चा की गई। सभी वृद्धजनों का समय - समय पर स्वास्थ्य परीक्षण कराए जाने हेतु प्रभारी को निर्देशित किया गया। सभी वृद्धजनो को फल वितरण किये। इस अवसर पर सीईओ जनपद पंचायत विनोद सिंह, स्वच्छ भारत मिशन की टीम, बीपीएम एनआरएलएम और स्वेच्छग्रहियया, ग्रामीणजन उपस्थित रहे।