: ’मेरी माटी, मेरा देश’ कार्यक्रम का हुआ आयोजन...
Fri, Sep 29, 2023
सूरजपुर.
मेरी माटी मेरा देश अभियान के तहत स्कूल में विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। राज्य परियोजना समग्र शिक्षा रायपुर एवं जिला मिशन समन्वयक समग्र शिक्षा शशिकांत सिंह के निर्देशन में तथा बीईओ एवं एबीईओ मनोज साहू के मार्गदर्शन में शासकीय माध्यमिक शाला पतरापाली में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों और शिक्षकों द्वारा शपथ लिया गया तत्पश्चात प्रभात रैली, अमृत कलश यात्रा निकालकर ग्रामीणों से एक-एक मुट्ठी माटी एवं चावल एकत्रित की गई। बच्चों ने स्वतंत्रता सेनानियों के नारे लगाए। संकुल समन्वयक जेडी सिंह ने कहा कि इस अभियान में वीर शहीदों को हमें याद करना है कि जिनके बलिदान के कारण आज हम सुरक्षित हैं। इन वीरों की बदौलत ही हम आज स्वतंत्र भारत में रह रहे हैं। बच्चों को अपने अध्यापकों का भी सम्मान करना चाहिए। योगेश साहू ने सभी बच्चों एवं ग्रामीणों को बताया कि इस कार्यक्रम के तहत भारत के नागरिक पोर्टल
merimaatimeradesh.gov.in
में जाकर आप प्रतिज्ञा ले सकते हैं एवं इस पोर्टल पर अपना फोटो जिसमें मिट्टी में काम कर रहे हो, पौधे लगा रहे हो, मिट्टी का दिया पकड़े हुए हो इत्यादि फोटो अपलोड कर सकते हैं। ऐसा करने से मेरी मिट्टी मेरा देश के नाम से आप सभी को एक सर्टिफिकेट प्राप्त होगा। कार्यक्रम में विभिन्न खेलो का आयोजन किया गया। जिसमें विजयी छात्रों को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में संकुल प्राचार्य नवल सिंह, प्रधान पाठक बी.आर हितकर, संकुल समन्वयक में जीडी सिंह, अनीता सिंह, योगेश साहू, कृष्ण कुमार यादव, रघुराज जायसवाल एवं छात्र-छात्रा व अन्य ग्रामीण जन उपस्थित थे।
: मतदान जागरूकता कार्यक्रम...
Wed, Sep 27, 2023
सूरजपुर.
विधानसभा निर्वाचन 2023 को ध्यान में रखते हुए कोयलांचल क्षेत्र बिश्रामपुर में मतदान के प्रतिशत को बढ़ाने के उद्देश्य से मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन कॉर्मेल कान्वेन्ट हायर सेकेण्डरी स्कूल बिश्रामपुर में किया गया। जिसमें कॉर्मेल कॉन्वेन्ट स्कूल अंग्रेजी एवं हिन्दी माध्यम के छात्र-छात्राओं द्वारा रैली निकाला गया। हाथों में मतदाता जागरूकता से संबंधित तख्ती, बैनर, पोस्टर लिए नारा लगाते हुए प्राथमिक शाला केशवनगर के प्रांगण से प्रारंभ कर केशवनगर सतपता चौक होते हुए कार्मेल कॉन्वेंट अंग्रेजी माध्यम स्कूल के प्रांगण में एकत्रित हुए, जहां पर छात्र-छात्राओं द्वारा ई.व्ही.एम एवं व्ही.व्ही. पैट, स्वीप सूरजपुर आदि आकृतियां भी प्रदर्शित की गई तथा विशाल मानव श्रृंखला का निर्माण किया गया। इस अवसर पर अपर कलेक्टर ने संबोधित करते हुए प्रजातांत्रिक व्यवस्था में मताधिकार एवं शत-प्रतिशत मतदान का बहुत ही महत्व है। हम सबको मिलकर समस्त नगरवासियों को मतदान करने के लिए प्रेरित करना होगा। इस संबंध में सभी छात्रों को संकल्प दिलाया गया कि आप अपने आसपास के 10-10 मतदाताओं को मतदान हेतु प्रेरित करेंगे, साथ ही मतदाता जागरूकता हेतु शपथ भी दिलाया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में कार्मेल कॉन्वेंट स्कूल अंग्रेजी माध्यम की प्राचार्य सिस्टर मार्लिन, हिन्दी माध्यम की प्राचार्य सिस्टर जया ग्रेस, प्रभारी प्राचार्य सिस्टर थेरिस, खेल शिक्षक एस.बी. शर्मा, स्कूल के समस्त शिक्षक छात्र-छात्राओं के अलावा जनशिक्षक गौरीशंकर पाण्डेय, पंकज सिंह, दयासिंधु मिश्रा, अनुरागवेन्द्र सिंह बघेल, मुन्ना प्रसाद सोनी, सुदर्शन दास, अजय देवांगन एवं बी.पी.ओ. साक्षरता जयराम प्रसाद का सराहनीय योगदान रहा।
: दुरूस्त क्षेत्र नवगई में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन...
Wed, Sep 27, 2023
सूरजपुर.
जिले के सुदूरवर्ती क्षेत्र पंडों जनजाति बाहुल्य क्षेत्र ग्राम नवगई में स्वास्थ्य शिविर सह उपचार निदान शिविर आयोजित किया गया। विकासखंड ओड़गी के सेक्टर बिहारपुर के सुदूरवर्ती क्षेत्र पंडों जनजाति बाहुल्य क्षेत्र नवगई में हुआ। जिसमें मौसमी बीमारियों संक्रामक रोगों के प्रकोपों के संदेहास्पद हितग्राहियों का जाँच किये गए, साथ ही आवश्यक दवाइयां उपलब्ध कराई गई। क्षेत्र में मौसमी बीमारियों सर्दी, खांसी, बुखार के लोगों का जाँच व उपचार किया गया, किसी तरह से कोई संदेहास्पद मरीज इत्यादि के मरीज नहीं पाए गए। स्वास्थ्य विभाग बिहारपुर की पूरी टीम के साथ स्वास्थ्य शिविर आयोजन करते हुए, ग्रामीण जनों को क्लोरीन टैबलेट, ब्लीचिंग पाउडर, ओआरएस पैकेट, एन्टी, बायोटिक्स, एन्टी एमटिक्स, एन्टी मलेरिया एवं आई.व्ही. फ्ल्यूड्स के साथ साथ शुगर, बीपी, नेत्र रोग उपचार, टीबी, मलेरिया, कुष्ठ रोग, इत्यादि बीमारियों का उपचार किया गया। इस दौरान डॉ. उपेंद्र सिंह चिकित्सा अधिकारी, शैलेन्द्र अग्रहरी ग्रामीण चिकित्सा सहायक, शिव कुमार जायसवाल प्रभारी सेक्टर सुपरवाइजर, कुमारी उर्मिला टेकाम, सीएचओ कु. सरोजनी पैकरा, ए.एन.एम सहित क्षेत्र के मितानिन एवं जनप्रतिनिधियों के साथ अनेक ग्रामीण जन उपस्थित थेे।