: जिले के अधिकारियों को आदर्श आचार संहिता पाठ...
Tue, Sep 26, 2023
सूरजपुर.
विधानसभा निर्वाचन 2023 को स्वतंत्र एवं निष्पक्ष ढंग से सम्पन्न कराने हेतु जिला निर्वाचन अधिकारी संजय अग्रवाल के द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आदर्श आचार संहिता के संबंध में तीनों विधानसभा क्षेत्र के रिटर्निंग ऑफिसर, समस्त तहसीलदार, नायब तहसीलदार, जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, नगरीय निकाय के मुख्य नगर पालिका अधिकारी, मैदानी स्तर के कर्मचारी एवं राजस्व निरीक्षक की बैठक ली गई। जिसमें उनके द्वारा आदर्श आचार संहिता लागू होते ही 24 घण्टे, 48 घण्टे, 72 घण्टे के भीतर की जाने वाली संपत्ति विरूपण हटाने की कार्यवाही के बारे में आवश्यक दिशा निर्देश दिए गये। शासकीय सम्पत्ति, शासकीय कार्यालय से राजनैतिक संबद्धता के सभी विज्ञापन, बैनर पोस्टर, फ्लैक्सी ,दीवार लेखन, राजनैतिक व्यक्तियों के फोटो आदि 24 घण्टे के भीतर हटाने की कार्यवाही की जायेगी। इसी प्रकार सार्वजनिक स्थल जैसे-रेल्वे स्टेशन, बस स्टॉप, सड़क पुल के किनारे सरकारी खर्च पर लगाये गये होर्डिंग, राजनैतिक विज्ञापन, राजनीति में सक्रिय व्यक्तियों के चित्र, संदेश वाले विज्ञापन, बिजली के खंभे एवं वृक्षों पर लगाये गये बैनर पोस्टरों को 48 घण्टे के भीतर हटाया जायेगा। निजी घरों में किये गये दीवार लेखन, राजनैतिक विज्ञापन को 72 घण्टे के भीतर हटाने की कार्यवाही की जायेगी। जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा समस्त अधिकारियों को अभी से ऐसे स्थानों को चिन्हित कर योजना बनाकर टीम का गठन करने के निर्देश दिये गये। जिससे समय सीमा के भीतर विरूपण हटाने की कार्यवाही की जा सके, इस हेतु मैदानी अधिकारी प्रत्येक गांव, प्रत्येक वार्ड का दौरा कर पंजी संधारण कर रखे कि किन-किन स्थानों से सम्पत्ति विरूपण की कार्यवाही की जानी है। उन्होने सभी अधिकारियों को यह निर्देश दिये की 72 घण्टे के बाद जिले के सभी स्थानों से इस प्रकार के सम्पत्ति विरूपण दिखाई नहीं देना चाहिए। आदर्श आचार संहिता लागू होते ही केन्द्र, राज्य के सरकारी उपक्रम, स्थानीय निकाय में राजनैतिक पदाधिकारियों को दी गयी शासकीय वाहन वापस लिये जायेंगे, शासकीय वाहन का दुरुपयोग नहीं होगा। सभी अधिकारी अपने क्षेत्र में चल रहे निर्माण कार्य की सूची प्राप्त करेगें। कोई नया कार्य प्रारम्भ नहीं होगा। किसी भी प्रकार का शिलान्यास, भूमिपूजन, टेंडर नहीं होगी। सरकारी खर्चे पर सरकार की उपलब्धि संबंधी विज्ञापन जारी नहीं होगे। ऐसे विज्ञापन के प्रसारण पर तत्काल रोक रहेगी। आदर्श आचार संहिता लगते ही निर्वाचन व्यय की निगरानी करने वाली वाली समिति तत्काल सक्रिय हो जाएगी और कन्ट्रोल रूम, शिकायत प्रकोष्ठ तत्काल कार्य करना प्रारम्भ कर देंगी। आदर्श आचार संहिता लागू होते ही इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में कोई भी विज्ञापन बिना पूर्व प्रमाणन के प्रसारित नहीं होगंे। सभी अधिकारियों को निर्वाचन अवधि में प्रतिदिन सम्पत्ति विरूपण रोकथाम की जानकारी समय 3 बजे तक अनिवार्य रूप से जिला निर्वाचन कार्यालय को देने का निर्देश दिये गये। इस वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग सभाकक्ष में आदर्श आचार संहिता के नोडल अधिकारी नरेन्द्र पैकरा संयुक्त कलेक्टर, उप जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. प्रियंका वर्मा व निर्वाचन कार्यालय के कर्मचारी उपस्थित रहें।
: महिलाओं को सक्षम व आत्मनिर्भर बनाने के लिये दिया गया ऋण...
Tue, Sep 26, 2023
सूरजपुर.
छत्तीसगढ़ राज्य में महिलाओं को समाजिक एवं आर्थिक रूप से सशक्त बनाये जाने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ शासन द्वारा संचालित योजना छत्तीसगढ़ महिला कोष द्वारा सक्षम योजना अंतर्गत जिला के ऐसे 45 हितग्राहियों जो कि विधवा, तलाकशुदा एवं परित्यकता महिलाएं हैं। सक्षम योजना अंतर्गत कुल 25.60 लाख तथा ऋण योजना अंतर्गत 29 महिला स्वयं सहायता समूहों को 24.40 लाख रूपये विभिन्न व्यवसायों हेतु प्रदान किया गया है।मुख्यमंत्री द्वारा आयोजित महिला समृद्धि सम्मेलन के अवसर पर इन हितग्राहियों को ऑनलाईन माध्यम से राशि अंतरित किया गया। महिलाओं को यह ऋण आसान किश्तों पर प्रदाय किया जाता है, ताकि वे अपना जीवन-यापन सुव्यवस्थित तरीके से कर सकें। महिलाओं के सम्मान को बनाये रखने के उद्देश्य से महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा महिलाओं के कल्याण हेतु अनेक योजनाएं संचालित हैं। किन्तु उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त करने हेतु यह योजना मिल का पत्थर साबित हो रहा है। महिलाओं को बिना किसी गारंटी के 3 प्रतिशत वार्षिक ब्याज पर ऋण प्रदाय किया जाता है। महिलाओं को प्रदाय राशि को 5 वर्ष को अवधि में वापसी का प्रावधान है, जिससे के अपना जीवन निर्वहन बेहतर तरीके से कर सकें।उपरोक्त ऋण प्रदाय में परियोजना अधिकारी की महत्ती सहभागिता रही उनके द्वारा ही आवेदनों को संकलित कर जिला में उपलब्ध कराये जाने के पश्चात् ऋण स्वीकृत किया गया है।
: ओड़गी ब्लॉक में 7 दिवसीय नेत्र शिविर का आयोजन...
Tue, Sep 26, 2023
सूरजपुर.
जिले के विकासखंड ओडगी में मोतियाबिंद और अन्य नेत्र से पीड़ितों को राहत देने के लिए कलेक्टर संजय अग्रवाल के निर्देशन व डॉ आर. एस. सिंह के मार्गदर्शन पर संपूर्ण नेत्र सुरक्षा कार्यक्रम का संचालन किया जा रहा है। ओड़गी ब्लाक में 07 दिवसीय अभियान की तैयारी पूरी कर ली गई है। शुरूआत के दौरान में स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं, सुपरवाईजरांे को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र ओड़गी में डॉक्टर तेरस कंवर जिला नोडल अधिकारी (अंधत्व), मुकेश राजवाड़े, अमित चौरसिया एवं मारूतीनंदन चक्रधारी ऋतुराज सिन्हा नेत्र सहायक अधिकारी द्वारा प्रशिक्षण दिया गया। जिसमें 29 सितम्बर तक स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं द्वारा सर्वेक्षण किया जाएगा। तत्पश्चात चिन्हित नेत्र रोगियों का 30 सितंबर से 5 अक्टूबर तक नेत्र सहायक अधिकारियों के द्वारा जांच कर उनका प्राथमिक उपचार किया जाएगा। पहले चरण में शुरू हुए इस अभियान में महिला व पुरुष स्वास्थ्य कार्यकर्ता डोर टू डोर अभियान के तहत नेत्र सर्वेक्षण किया जाएगा। जिला अंधत्व समिति के अधिकारियों ने बताया कि इस कार्यक्रम में सर्वे के बाद मरीजों का ऑपरेशन किया जाएगा। सीरियस केस होने पर मरीजों को रायपुर रेफर किया जाएगा। उन्होंने बताया कि शासन से जारी आदेश के तहत इस कार्य में लापरवाही करने वाले कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। मोतियाबिंद की बीमारी को दूर करने के लिए स्वास्थ्य विभाग हर साल अंधत्व निवारण कार्यक्रम के जरिए इस बीमारी को दूर करने की कोशिश कर रहा है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक कई मरीजों को लेंस प्रत्यारोपण कर उन्हें रोशनी दी जा रही है।
17 नेत्र सहायक अधिकारी को जिम्मेदारी
...
07 दिनो तक चलने वाले इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए 17 नेत्र सहायक अधिकारियों को इसकी जिम्मेदारी सौंपी गई है। 29 सितम्बर को सर्वेक्षण समाप्त होने के बाद नेत्र सहायक अधिकारी अपनी टीम के साथ गांवों में जाकर वहां पर इसका जाँच करेंगे। इस काम में उनका सहयोग, बीईई, आरएमए, सुपरवाइजर, मितानिन व महिला व पुरुष ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक सी.एच.ओ. उनका सहयोग करेगें डॉ. तेरस कंवर ने बताया कि इस कार्यक्रम को लेकर सभी नेत्र सहायक अधिकारियों को पहले से जानकारी दे दी गई थी। कार्यक्रम के संचालन के दौरान किसी भी कर्मचारी को अवकाश नहीं दिया जाएगा। कार्यक्रम की सफलता हेतु डॉ. बंटी बैरागी, बीएमओ, बीपीएम श्री सखन राम आयाम, नेत्र सहायक अधिकारी, मुकेश राजवाड़े, अमित चौरसिया, मारूतीनंदन, ऋतुराज सिन्हा, डी.एन. रवि बीईओ, दलसाय पैकरा सेक्टर सुपरवाइजर कुंवर सिंह सी.एच.ओ. संजय लहरे आर.एच.ओ, मानकुंवर लीलावती वी.सी.सुमित्रा राजवाड़े. एवं सी.एच.ओ. मितानिन सभी ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक महिला एवं पुरुष सक्रिय रहें।