: जिले में आत्मानन्द कोचिंग सेंटर का शुभारंभ...
Mon, Sep 25, 2023
सूरजपुर. जिला मुख्यालय में आत्मानन्द कोचिंग सेंटर का शुभारंभ किया गया। प्री-मेडिकल (नीट), प्री-इंजीनियरिंग (आईआईटी जी मेंस एंड एडवांस) के छात्रों को निःशुल्क कोचिंग देने के लिए आत्मानन्द कोचिंग सेंटर के नाम से योजना शुरू किया है।ताकि गरीब से गरीब बच्चों को इसका लाभ मिल सके। कलेक्टर संजय अग्रवाल के निर्देश पर बीईओ भानु प्रताप चंद्राकर, सुदर्शन राजवाड़े बी आर पी सूरजपुर, मनोज झा प्राचार्य सेजेस नवापारा, संकुल समन्वयक अनुज नारायण दुबे, अनुरागवेंद्र सिंह बघेल, मुन्ना प्रसाद सोनी प्रधान पाठक, दुष्यंत कुमार राजवाड़े , राम ज्ञान सिंह अधीक्षक व देवांशु दुबे की उपस्थिति में नगरीय बच्चों के साथ आत्मानन्द कोचिंग का उद्घाटन सूरजपुर के कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में किया गया।बीईओ ने योजना की जानकारी देते हुए बताया कि सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना का लाभ गरीब तबके के बच्चों को मिलेगा ताकि उन्हें उच्च शिक्षा प्राप्त करने में किसी प्रकार की दिक्कत न हो।
: जिले को मिलेगी 734 करोड़ 60 लाख के विकास कार्यों की सौगात....
Mon, Sep 25, 2023
सूरजपुर. प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 26 सितंबर को विडियों कांफ्रेसिंग के माध्यम से जिले के विकास के लिए 734 करोड़ 60 लाख 48 के विकास कार्यों की सौगात जिले को देंगें। जिसमें मुख्यमंत्री श्री बघेल 225 करोड़ 52 लाख 01 हजार रूपए की लागत से 166 कार्यो का लोकार्पण और 509 करोड़ 08 लाख 47 हजार रूपए के 93 कार्यो का भूमिपूजन करेंगे। लोकार्पण और शिलान्यास कार्यक्रम जिले में निर्मित नवीन ऑडिटोरियम में आयोजित किया जाना है। कलेक्टर संजय अग्रवाल के मार्गदर्शन में लोकार्पण और शिलान्यास कार्यक्रम की सभी तैयारी पूरी कर ली गई है।
: जुआ खेल रहे 5 जुआड़ियों से 26300 रूपये जप्त...
Mon, Sep 25, 2023
सूरजपुर. जयनगर पुलिस ने मुखबीर की सूचना पर ग्राम पण्डोनगर में हारजीत का दाव लगाकर जुआ खेलते पांचू, गौतम मण्डल, ठाकुर बाईन, गोपी राजवंशी व सुधानो मण्डल को पकड़ा जिनके कब्जे व जुआ फड से 26300 रूपये जप्त कर इन सभी के विरूद्व छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत कार्यवाही किया है। इस कार्यवाही में थाना प्रभारी जयनगर सरफराज फिरदौसी, एएसआई रघुवंश सिंह, वरूण तिवारी, प्रधान आरक्षक अशोक साहू, बृजकिशोर ध्रुर्वा व सैनिक नोहर सक्रिय रहे।
समाचार क्रमांक 317