: विधायक और नपाध्यक्ष ने आत्मानंद स्कूल में किया सायकल वितरण...
Tue, Sep 12, 2023
सूरजपुर. नगर केअग्रसेन चौक स्थित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम हायर सेकेंडरी स्कूल में अध्यनरत नवमी कक्षा की छात्राओं को क्षेत्रीय विधायक एवं सरगुजा उत्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष खेलसाय सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष केके अग्रवाल, जिला पंचायत उपाध्यक्ष नरेश राजवाड़े, विधायक प्रतिनिधि सुनील अग्रवाल, प्रवेश गोयल, संजय डोसी एवं नगर के समस्त जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में सरस्वती साइकिल योजना के तहत साइकिल का वितरण किया गया। इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक श्री सिंह ने कहा कि साइकिल मिलने से छात्रों को आवागमन में आसानी होगी और समय की बचत होने पर शिक्षा के लिए और अधिक समय दे पाएंगे कार्यक्रम को नगर पालिका अध्यक्ष केके अग्रवाल जिला पंचायत उपाध्यक्ष नरेश राजवाड़े, विधायक प्रतिनिधि सुनील अग्रवाल व संस्था के प्राचार्य मनोज कुमार झा ने भी संबोधित करते हुए लाभान्वित छात्राओं को बधाई और शुभकामनाएं दी।
इस दौरान विद्यालय में अध्यनरत छात्राओं के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की मनमोहक प्रस्तुति भी दी गई। वहीं विभिन्न प्रतियोगिता में उत्कृष्ट स्थान हासिल करने वाले छात्र और छात्राओं को अतिथियों के द्वारा सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में विकासखंड शिक्षा अधिकारी व्ही के दुबे, कन्या हाई स्कूल की प्राचार्य श्रीमति अनु कांडे, पार्षद मंजूलता गोयल, कुसुम लता राजवाड़े, संजू सोनी, राधामानी तनवीर सिंह, पुष्पलता गिरधारी साहू, राम सिंह, अजय सोनवानी, एल्डरमैन त्रिलोक मेहरा समेत बड़ी संख्या में शिक्षक शिक्षिका को छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
: पनिका समाज को आदिवासी बनाने की मांग का सौंपा ज्ञापन, निकाली रैली...
Tue, Sep 12, 2023
सूरजपुर. पनिका समाज ने प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर पनिका जाति को अनुसूचित जनजाति वर्ग में शामिल करने की मांग की है। अविभाजित मध्यप्रदेश में पनिका जाति अजजा में शामिल था। 1971 में पनिका जाति केवल दतिया, टीकमगढ़, छतरपुर पन्ना, सतना, रीवा, सीधी तथा शहडोल जिलों के लिये ही आदिवासी जाति घोषित की गई। 8 जिलों को छोड़कर बाकी जिलों में अजजा वर्ग से वंचित कर दिया गया। छत्तीसगढ़ राज्य गठन के बाद से ही पनिका समाज के लोग आदिवासी वर्ग में शामिल करने की मांग कर रहे हैं। मध्यप्रदेश में पानिका समाज को आदिवासी वर्ग का दर्जा दिया गया है इनका मांग है की छत्तीसगढ़ में भी समाज को आदिवासी का दर्जा दिया जाए। समाज के लोगों का कहना है जिस मध्यप्रदेश से अलग होकर छत्तीसगढ़ राज्य निर्मित हुआ है उक्त मध्यप्रदेश शासन,आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति कल्याण विभाग वल्लभ भवन भोपाल 462004 के पत्र क्रमांक एफ 7-04 / 2004 / 25-5 दिनांक 17 फरवरी 2004 द्वारा मध्यप्रदेश राज्य की पनिका जनजाति को संपूर्ण मध्यप्रदेश में अधिसूचित किये जाने बाबत् पत्र अनुशंसा सहित सचिव भारत सरकार अनुसूचित जनजाति कार्य मंत्रालय शास्त्री भवन नई दिल्ली को लिखा गया था। पनिका जाति की संपूर्ण छत्तीसगढ़ में आबादी लगभग 12 लाख अनुमानित है जो कमोबेश छत्तीसगढ़ के सभी 33 जिलों में व्याप्त है। छत्तीसगढ़ की 90 में से लगभग 25 विधानसभा क्षेत्रों में पनिका / पनका जाति के मतदाताओं की निर्णायक संख्या है। लेकिन पनिका जाति सामाजिक शैक्षणिक, आर्थिक, राजनैतिक आदि दृष्टियों से पिछड़ी हुई है और सत्ता संगठन सभी पक्षों से उपेक्षित तिरस्कृत है। समाज की मांग है की हम जहाँ थे हमे वही अर्थात 1971 के पूर्व की भांति ही प्राथमिकता के आधार पर यथाशीघ्र पनिका / पनका जाति को सम्पूर्ण छत्तीसगढ़ में 8 दिसम्बर 1971 के पूर्ववत अनुसूचित जनजाति की सूची में शामिल किया जाए। कार्यक्रम में पनिका समाज 'शक्ति' उत्थान समिति जिला सुरजपुर के कोषाध्यक्ष बिहारी लाल कुलदीप,जिला उपाध्यक्ष राजू देवांगन, जिला सचिव शम्भुनारायण देवांगन, मीडिया प्रभारी बिजेंद्र देवांगन, कार्यालय प्रभारी अमरदीप देवांगन,रामजीत पनिका , किशन देवांगन , अजय जी, महेश कुमार, संजय जी, राममिलन, विश्वनाथ, मनमोहन देवांगन, राजु प्रसाद,संतलाल दास, विजय देवांगन, राजु राम,योगेश कुमार, मातृ शक्ति के रूप में श्रीमती रामबाई देवांगन, श्रीमती बसंती कुलदीप, श्रीमती सुनीता देवांगन, सुमिता देवांगन तथा हजारों कार्यकर्ता व ग्राम तथा नगर ब्लॉक के सामाजिक पदाधिकारी उपस्थित थे।
: अवैध नशे के कारोबार में लिप्त 2 आरोपी गिरफ्तार...
Mon, Sep 11, 2023
सूरजपुर. सजग सूरजपुर अभियान के तहत झिलमिली पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति मोटर सायकल में गांजा लेकर बसदेई से बिक्री करने ओड़गी की ओर जा रहा है। सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए तरका चौक के पास घेराबंदी कर मोटर सायकल सहित आसीम गुर्जर पिता विजेन्द्र 26 वर्ष ग्राम लांजित थाना ओड़गी को गांजा सहित पकड़ा गया। पूछताछ पर उसने बताया कि फिरदोस अंसारी निवासी ग्राम जूर से गांजा लिया है जिसके बाद पुलिस ने दबिश देकर फिरदोस अंसारी पिता स्व. गुलाम रसूल अंसारी 45 वर्ष निवासी ग्राम जूर, चौकी बसदेई को गांजा सहित पकड़ा। मामले में आरोपियों के कब्जे से 1 किलो 700 ग्राम गांजा कीमत करीब 23 हजार रूपये एवं परिवहन में प्रयुक्त मोटर सायकल जप्त कर धारा 20(बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है।