: जिले मे मनाया गया आयुष्मान दिवस...
Sat, Sep 23, 2023
सूरजपुर.
आयुष्मान भारत जन आरोग्य योजना के 5 वर्ष तथा आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के 2 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर जिले के मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय के सभा कक्ष में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी की अध्यक्षता में आयुष्मान भारत दिवस का आयोजन किया गया। आयुष्मान भारत दिवस के अवसर में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सिविल सर्जन, एवं नोडल अधिकारियों द्वारा योजना से संबंधित उपयोगिता व लाभ के बारे में विस्तार से बताया गया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा बताया गया कि आयुष्मान भारत के तहत दूसरा घटक प्रधानमंत्री जन आरोग्य है, जिससे पीएम-जय के नाम से जानते है। यह योजना 23 सितंबर 2018 को भारत के प्रधानमंत्री श्री नरंेद्र मोदी के द्वारा राची, झारखंड में शुरू की गई। आयुष्मान दुनिया की सबसे बड़ी स्वास्थ्य आस्वाषन योजना हैै। जिसका उद्देश्य प्रति परिवार के प्रति वर्ष 5 लाख रुपये तक का मुफ़्त इलाज गरीब और वंचित परिवारों को मुहैया कराना जाना हैं। पीएम-जय पूरी तरह से सरकार द्वारा वित्त-पोषित दुनिया की सबसे बड़ी स्वास्थ्य बीमा आस्वाषन योजना है। यह योजना भारत में सार्वजनिक व निजी सूचीबद्ध अस्पतालों में माध्यमिक और तृतीय स्वास्थ्य उपचार के लिए प्रति परिवार प्रति वर्ष 5 लाख रुपये तक की धन राशि लाभार्थियों को मुहया कराती है। पीएम-जय सेवा संस्थान अर्थात अस्पतालों में लाभार्थी को स्वास्थ्य सेवाएँ निःशुल्क प्रदान करती है। इस योजना के तहत अस्पताल में भर्ती होने से 3 दिन पहले और 15 दिन बाद तक का नैदानिक उपचार स्वास्थ्य इलाज व दवाइयां मुफ्त उपलब्ध होती हैं। इस योजना के तहत परिवार के आकार, आयु या लिंग पर कोई सीमा नहीं है। इस योजना के तहत पहले से मौजूद विभिन्न चिकित्सा परिस्थितियों और गंभीर बीमारियों को पहले दिन से ही शामिल किया जाता है। पीएम-जय एक पोर्टेबल योजना है यानी की लाभार्थी इसका लाभ पूरे देश में किसी भी सार्वजनिक या निजी सूचीबद्ध अस्पताल में उठा सकते हैं। इस योजना में लगभग 1395 प्रक्रियाएं और पैकिज शामिल हैं जैसे की दवाइयाँ आपूर्ति नैदानिक सेवाएं चिकित्सकों की फीस, कमरे का शुल्क, ओ.टी और आई.सी.यू शुल्क इत्यादि जो मुफ़्त उपलब्ध हैं। स्वास्थ्य सेवाओं के लिए निजी अस्पतालों की प्रतिपूर्ति सार्वजनिक अस्पतालों के बराबर की जाती है। कार्यशाला में आभा आईडी, आयुष्मान कार्ड, एनसीडी, कार्यक्रम एवं आयुष्मान भवः अभियान के अंतर्गत ऑर्गन डोनेशन किये जाने हेतु सभी व्यक्तियों को शपथ दिलाया गया। कार्यशाला में उपस्थित कर्मचारियों व नागरिकों को ऑनलाइन ऑर्गन डोनेशन हेतु पंजीयन कराया गया। जिसमें जिले के विभिन्न विकास खंडों से आए कर्मचारी एवं आम नागरिक के साथ जिला चिकित्सालय के सिविल सर्जन, नोडल अधिकारी आयुष्मान भारत, नोडल अधिकारी HWC जिला कार्यक्रम समन्वयक आयुष्मान भारत, जिला समन्वयक HWC मलेरिया अधिकारी एवं जिले के नागरिक उपस्थित रहे।
: स्वच्छता ही सेवा“ अभियान का हुआ आयोजन...
Sat, Sep 23, 2023
सूरजपुर.
जनपद पंचायत प्रेमनगर के ग्राम पंचायत चन्दननगर में “स्वच्छता ही सेवा“ अभियान अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम हुआ। जिसमें अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष सरपंच जनप्रतिनिधि, मितानिन, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, स्वच्छाग्रही शिक्षकों से जन संवाद व स्वच्छता के बारे में विस्तार से जानकारी दिया गया तथा सिंगल यूज़ प्लास्टिक का उपयोग न करने व स्वच्छता संवाद के तहत स्वच्छता के संबंध में ग्रामीणों से चर्चा करते हुये अपने आस पास एवं ग्राम पंचायत में सार्वजनिक स्थल को साफ रखने का संदेश दिया गया। रैली के माध्यम से जागरूकता एवं स्वच्छता शपथ का दिलाया गया।
: जिला शिक्षा अधिकारी निलंबित... 34 लाख के गड़बड़ी का मामला...
Fri, Sep 22, 2023
सूरजपुर. विवादित रहे जिला शिक्षा अधिकारी को राज्य सरकार ने निलंबित कर दिया है। सरकार के दिशा निर्देशों के बावजूद मनमानी तरीके से काम कर रहे थे।उन पर करीब 34 लाख रुपए के गड़बड़ी का आरोप है। बताया गया है कि "राज्य में मिलेट का उपार्जन किया जा रहा है। शासन की संस्था सी-मार्ट के माध्यम से भी मिलेट विक्रय हेतु निर्धारित दर पर उपलब्ध कराया जा रहा है। अतः स्थानीय स्तर पर स्व-सहायता समूहां के माध्यम से वन विभाग द्वारा उपार्जित सामगी से खाद्य पदार्थ जैसे रागी लड्डू, मिलेट बार, मिलेट चिवड़ा, खिचड़ी, पुलाव आदि बनवाकर भण्डार क्रम नियम 8 एवं उनके उप नियमों का पालन करते हुए छात्र-छात्राओं को वितरण किया जाना है। भारत सरकार की गाइडलाईन की कंडिका-3.6(ii) अनुसार भी प्रधानमंत्री पोषण का संचालन स्व-सहायता समूहों के द्वारा कराया जा सकता है। मिलेट्स से तैयार किये जा सकने योग्य व्यंजनों की सूची संलग्न है। निर्देश था कि किसी भी स्थिति में बाजार में उपलब्ध रेडीमेड खाद्य सामग्री का क्रय कर वितरण नहीं किया जाना है" मगर शासन आदेश निर्देश के विपरीत जिला शिक्षा अधिकारी, सूरजपुर ने शक्ति निर्माण योजना अंतर्गत वर्ष 2022-23 में फूलेक्सी मद से मिलेट्स आधारित खाद्य आपूर्ति किये जाने हेतु प्रदायकर्ता ऐजेन्सी सी-मार्ट, सूरजपुर से राशि रू. 34,00,792.00 (चौतीस लाख सात सौ ब्यानबे स.) की खरीदी की गई। उक्त अनियमित कार्यवाही हेतु राम ललित पटेल (मूल पद- प्राचार्य) प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी, सूरजपुर की मुख्य रूप से सहभागिता परिलक्षित हुई है। राम ललित पटेल (मूल पद- प्राचार्य) प्रभारी जिला सूरजपुर का उक्त कृत्य छ.ग. सिविल सेवा ( आचारण) नियम, 1965 के नियम-3 के विपरीत कदाचार की श्रेणी में आता है। राज्य शासन ने इसी मामले में राम ललित पटेल (मूल पद- प्राचार्य) प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी, सूरजपुर को छ.ग. सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम, 1966 के नियम-9(1)(क) के तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है तथा इनका मुख्यालय संभागीय संयुक्त संचालक (शिक्षा) सरगुजा नियत किया गया है।