: रेलवे सामग्री से भरा ट्रक को पकड़ कर युवाओ ने पुलिस को सौपा...
Sat, Sep 30, 2023
सूरजपुर. खाखी के मार्गदर्शन में खाखी के संरक्षण में जिले में कबाड़ का कारोबार फल फुल रहा है. इन्ही के संरक्षण में आज एक ट्रक रेलवे के कलपुर्जे से लोड कबाड़ को जागरूक युवाओ ने पकड़कर कोतवाली पुलिस को सपुर्द किया है. बेहत स्मार्ट पुलिसिंग का नजारा आये दिन देखने को सुनने को मिलता रहता है. कालाबाजारी काले कारोबार से काले खाखी धारी कबाड़ के कारोबार के धंधे में जमकर मालामाल हो रहे है आज शाम संदिग्ध रूप से ट्रक यू पी 14 जे ,टी 1699 जो रामानुजनगर के पतरापाली से भारी मात्रा में कबाड़ रिंगरोड सूरजपुर पेट्रोल पंप तिलसिंवा के पास से नगर के युवाओं ने पकड़ा जिसमे रेलवे में उपयोग होने वाले कलपुर्जे से भरा था. पुलिस को सुचना देने पर ट्रक मालिक ने वैध दस्तावेज ना होने से कोतवाली थाना लाया जहा पर पुलिस सहित जागरूक युवा जाँच पड़ताल में लगे हुए है. युवाओ ने बताया कि कोई आशिफ भाई नाम का शख्स जो मोबाइल नंबर ..........43 में बता रहा है कि रेलवे के लोहे का वजन कितना है, उसके वार्तालाप में कई खाखी के सेंटिंग होने की आशंका है. इस मामले में पुर्व जिला पंचायत सभापति पंकज तिवारी ने कहा है कि नगर में खाखी के आड़ में जो अवैध कार्य कबाड़ का काला धंधा हो रहा है,ये कांग्रेस के शासन में कतई बर्दाश्त नहीं किया जायेगा नगर के युवाओं ने जो आज ये साहस भरा कार्य किया है उसके लिए वो बधाई के पात्र हैं, पुलिस की संलिप्तता इसमें साफ दिखाई दे रही है, जल्दी हम इसकी शिकायत प्रदेश के मुखिया भूपेश बघेल से किया जायेगा। तो वहीं एएसपी शोभराज अग्रवाल से कोतवाली के एक प्रधान आरक्षक का नंबर रेलवे का कबाड़ लोड ट्रक के व्यक्ति आशिफ भाई नामक शख्स से कबाड़ का वजन या और भी किसी विषय में संलिप्तता दर्शाता है पुछे जाने पर एएसपी शोभराज ने कहा कि मोबाइल की काल डिटेल और अन्य जानकारी प्राप्त करने के बाद उचित कार्रवाई की जायेगी. फ़िलहाल जिले में अपराधियों की बहार है फ़रार अपराधी बेखोफ है खुले आम फरारी के दिन बड़े आराम से काट रहे है.
: 26 सितम्बर से 12 अक्टूबर तक ओपन परीक्षा का आयोजन...
Fri, Sep 29, 2023
सूरजपुर.
छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल, रायपुर द्वारा संचालित की जाने वाली वर्ष 2023 की हायर सेकेण्डरी व हाई स्कूल की परीक्षाएं क्रमशः 26 सितम्बर से 12 अक्टूबर 2023 तक शा.बालक उ.मा.विद्यालय आयोजित होना है। परीक्षा के सुव्यवस्थित संचालन के लिये जिला स्तरीय उड़नदस्ता दल का गठन किया गया है। जिसमें प्रभारी अधिकारी का नाम मो. ईजराइल खान नायब तहसीलदार (दल प्रभारी) को बनाया गया है। उड़नदस्ता दल आबंटित परीक्षा केन्द्र का आकस्मिक सघन जांच, निरीक्षण परीक्षा के दौरान करेंगे। दल प्रभारी परीक्षा केन्द्र का निरीक्षण कर प्रतिवेदन प्रतिदिन जिला शिक्षा अधिकारी को प्रस्तुत करेंगे। निरीक्षण के दौरान पाई गई अनियमितता एवं नकल आदि का प्रतिवेदन में स्पष्ट उल्लेख हो तथा निरीक्षण के दौरान प्रभारी अधिकारी एवं सदस्य अपने शासकीय वाहन का उपयोग करेंगे। आबंटित परीक्षा केंद्र के निरीक्षण संबंधित कार्य का दायित्व एसडीएम रवि सिंह को सौंपा गया है।
: शासकीय वेबसाइट से आचार संहिता लगते ही हटाये जायेगे जनप्रतिनिधियों के फोटोग्राफ्स...
Fri, Sep 29, 2023
सूरजपुर.
भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली के द्वारा आसन्न विधानसभा निर्वाचन 2023 के लिये निर्वाचन कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही राज्य में आचार संहिता प्रभावशील हो जायेगी। विधानसभा निर्वाचन की घोषणा के त्वरीत उपरांत शासकीय वेबसाइट से जनप्रतिनिधियों के संदर्भ, फोटोग्राफ्स आदि हटाये जाना है। जिसका अनुपालन सभी शासकीय निगम मंडल व आयोग राज्य सरकार के सार्वजनिक उपक्रम के द्वारा किया जाना है।