ब्रेकिंग

डायल 112 की टीम पर हमला करने वाले 8 आरोपी गिरफ्तार, आगजनी के मामले में भी 2 दबोचे

पिता की हत्या कर बोरी में लाश फेंकने वाला बेटा मां, मौसा व दोस्त सहित गिरफ्तार

दो ग्रामीणों के शव बरामद, एक अब भी लापता ​

स्कूली बच्चों और ग्रामीणों को बांटी राहत सामग्री

मछली पकड़ने गए थे पांच दोस्त, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

सूचना

: राजनैतिक दलों के समक्ष हुआ ई.व्ही.एम. का पहला रेण्डमाइजेशन...

Admin

Fri, Oct 20, 2023

सूरजपुर. जिले के विधानसभा क्षेत्रों में उपयोग होने वाले ई.व्ही.एम. और व्ही.व्ही. पैट मशीनों का प्रथम लेवल रेंडमाइजेशन आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में किया गया। रैंडमाइजेशन प्रक्रिया के तहत ई.व्ही.एम आबंटन की प्रक्रिया पर उठने वाले सवालों और आपत्तियों की आशंका को खत्म किया जाता है। ईएमएस सॉफ्टवेयर से कंप्यूटर उपलब्ध सभी ई.व्ही.एम के नंबरों की सूची को दर्ज किया जाता है। फिर ईएमएस सॉफ्टवेयर अपने आप इन मशीनों को विधानसभाओं के बीच वितरित कर देता है। जिसके बाद कोई दल यह आरोप नहीं लगा सकेगा कि जानबूझकर कोई मशीन किसी विशेष विधानसभा अथवा बूथ में भेजी गई है।इसके साथ ही जिला निर्वाचन अधिकारी के द्वारा उपस्थित राजनीतिक दल के सदस्यों को नामांकन फॉर्म से संबंधित जानकारी भी दी गई और ई.व्ही.एम, व्ही.व्ही.पैट वेयरहाउस का अवलोकन भी कराया गया। इस दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री प्रियंका वर्मा, संयुक्त कलेक्टर नरेंद्र पैकरा, रवि सिंह रिटर्निंग ऑफिसर (04) प्रेमनगर, सागर सिंह राज रिटर्निंग ऑफिसर (05) भटगांव एवं श्रीमती दीपिका नेताम रिटर्निंग ऑफिसर (06) प्रतापपुर एवं अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें