: 26 सितम्बर से 12 अक्टूबर तक ओपन परीक्षा का आयोजन...
Fri, Sep 29, 2023
सूरजपुर.
छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल, रायपुर द्वारा संचालित की जाने वाली वर्ष 2023 की हायर सेकेण्डरी व हाई स्कूल की परीक्षाएं क्रमशः 26 सितम्बर से 12 अक्टूबर 2023 तक शा.बालक उ.मा.विद्यालय आयोजित होना है। परीक्षा के सुव्यवस्थित संचालन के लिये जिला स्तरीय उड़नदस्ता दल का गठन किया गया है। जिसमें प्रभारी अधिकारी का नाम मो. ईजराइल खान नायब तहसीलदार (दल प्रभारी) को बनाया गया है। उड़नदस्ता दल आबंटित परीक्षा केन्द्र का आकस्मिक सघन जांच, निरीक्षण परीक्षा के दौरान करेंगे। दल प्रभारी परीक्षा केन्द्र का निरीक्षण कर प्रतिवेदन प्रतिदिन जिला शिक्षा अधिकारी को प्रस्तुत करेंगे। निरीक्षण के दौरान पाई गई अनियमितता एवं नकल आदि का प्रतिवेदन में स्पष्ट उल्लेख हो तथा निरीक्षण के दौरान प्रभारी अधिकारी एवं सदस्य अपने शासकीय वाहन का उपयोग करेंगे। आबंटित परीक्षा केंद्र के निरीक्षण संबंधित कार्य का दायित्व एसडीएम रवि सिंह को सौंपा गया है।
: शासकीय वेबसाइट से आचार संहिता लगते ही हटाये जायेगे जनप्रतिनिधियों के फोटोग्राफ्स...
Fri, Sep 29, 2023
सूरजपुर.
भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली के द्वारा आसन्न विधानसभा निर्वाचन 2023 के लिये निर्वाचन कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही राज्य में आचार संहिता प्रभावशील हो जायेगी। विधानसभा निर्वाचन की घोषणा के त्वरीत उपरांत शासकीय वेबसाइट से जनप्रतिनिधियों के संदर्भ, फोटोग्राफ्स आदि हटाये जाना है। जिसका अनुपालन सभी शासकीय निगम मंडल व आयोग राज्य सरकार के सार्वजनिक उपक्रम के द्वारा किया जाना है।
: जिले के दूरस्थ क्षेत्र में मेडिकल कैम्प का आयोजन...
Fri, Sep 29, 2023
सूरजपुर.
जिला स्तरीय स्वास्थ्य मेला एवं मेडिकल बोर्ड का आयोजन जिले के विकासखण्ड ओड़गी के अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बिहारपुर में किया गया। इसके तहत स्थानीय निवासियों का 11 मेडिकल बोर्ड सर्टीफिकेट, 5 हितग्राहियों का आयुष्मान कार्ड तथा 517 मरिजों का हेल्थ चेकअप करते हुए स्वास्थ्य सुविधा प्रदान की गयी। डॉ. दीपक जायसवाल ने बताया की शेष समस्त सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों में भी सप्ताहवार इस तरह के कैम्प का आयोजन किया जाता रहेगा ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों को स्वास्थ्य सुविधा का लाभ मिलता रहें। कैम्प में मेडिकल टीम से डॉ. संजय सिंह, डॉ. संदीप जायसवाल, डॉ. तेरस कंवर, डॉ. प्रियंक पटेल, डॉ. गरिमा सिंह, डॉ. रोहित पटेल, डॉ. अजय साहू, डॉ. बंटी बैरागी, श्री विवेक सदन नाविक, श्री ज्योतिरादित्य सिंह, श्री सखनराम आयाम तथा मुकेश महतों के साथ-साथ विकासखण्ड के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारियों का विशेष योगदान रहा।