ब्रेकिंग

के बीच प्यासा किसान; नवगई और मोहरसोप केंद्रों में पेयजल का भारी संकट

बारातियों से भरी पिकअप पलटी, दो की मौत, कई घायल

प्रेमनगर स्वास्थ्य केंद्र में गर्भवती महिला से छेड़छाड़, आरोपी वार्ड बॉय गिरफ्तार

9 साल की मासूम से दादा ने की दरिंदगी

इलेक्ट्रॉनिक उपकरण खाक, महत्वपूर्ण दस्तावेज सुरक्षित ​

सूचना

: नगरीय निकायों में 23 जनवरी से विकसित भारत संकल्प यात्रा का होगा आगाज...

Admin

Mon, Dec 18, 2023

सूरजपुर.   जिले के सभी 06 नगरीय निकायो में विकसित भारत संकल्प यात्रा की तैयारिया जोरो पर हैं। भारत सरकार की नगरीय  क्षेत्रों की 17 प्रमुख योजनाओ से वंचित हितग्रहियो तक शत-प्रतिशत पहुँच के लिए, जिले में 23 जनवरी को विकसित भारत संकल्प यात्रा की आईईसी वेन आगमन करेगी। जिले के निकायो मे 23 से 25 जनवरी तक विकसित भारत संकल्प यात्रा की आईईसी वैन दौड़ेगी और प्रति दिन दो निकायों में कैंप का आयोजन किया जायेगा। सभी निकायों में कैंप स्थल का चयन, नोडल अधिकारी, डे नोडल अधिकारी, डाटा एंट्री नोडल अधिकारी एवं अंतर्विभागीय सामंजस्य से लाइन स्कीम नोडल अधिकारी की नियुक्ति कर लिया गया है। कलेक्टर ने निर्देश दिये हैं कि अगर कोई अधिकारी कर्मचारी अभियान को सिर्फ एक औपचारिक अभियान समझ कर किसी प्रकार की कोताही करता है, तो उस पर सख्त कार्यवाही की जायेगी। सभी गंभीरता से कार्य करें, हमारे लिए एक बहुत अच्छा अवसर है जब हम अभियान मोड में वंचित हितग्राहियों को चिन्हित कर लाभ दिलाये और सरकार की योजनाओं को सेचुरेशन में ला सके यानी वंचित हितग्राहियों  की संख्या शून्य में लाये। सरकार की मंशा अनुरूप सभी निकायों के नोडल अधिकारियों द्वारा अधीनस्थों को संबंधित हितग्राहियों को चिन्हित करने का निर्देश दिया गया है, ताकि कैंप दिवस में उन्हें लाभ दिलाया जा सके और वंचित हितग्राहियों की संख्या शून्य करने के संकल्प को पूरा किया जा सके।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें