ब्रेकिंग

के बीच प्यासा किसान; नवगई और मोहरसोप केंद्रों में पेयजल का भारी संकट

बारातियों से भरी पिकअप पलटी, दो की मौत, कई घायल

प्रेमनगर स्वास्थ्य केंद्र में गर्भवती महिला से छेड़छाड़, आरोपी वार्ड बॉय गिरफ्तार

9 साल की मासूम से दादा ने की दरिंदगी

इलेक्ट्रॉनिक उपकरण खाक, महत्वपूर्ण दस्तावेज सुरक्षित ​

सूचना

: SECL अमेरा कार्यालय में डकैती के मामले में 9 आरोपी गिरफ्तार...

Admin

Sun, Dec 17, 2023

सूरजपुर. बीते दिन एसईसीएल अमेरा सहक्षेत्र के प्रभारी प्रबंधक भगवान तिवारी ने थाना विश्रामपुर में रिपोर्ट दर्ज कराया कि 15 दिसम्बर की रात अमेरा सहक्षेत्र कार्यालय विश्रामपुर में बलजीत, पोकिया, विशाल एवं उनके अन्य साथियों के द्वारा लोहे का राड, तलवार, सबल, कट्टा हथियार दिखाकर जान से मारने की धमकी देकर डियुटी पर तैनात गार्ड मुरारी शर्मा को बंधक बनाकर कार्यालय के दिवाल को तोडकर अंदर घुस कर कार्यालय के अंदर रखे वजन करने वाले किलो बाट करीब 100 नग वजन करीब 2 टन को लूट कर ले गये है। जिस पर पुलिस ने आरोपियों के विरूद्ध धारा 457, 342, 506, 395, 399, 412 भादसं., 25 आर्म्स एक्ट व 3, 4 लो.सु.नु.नि.अधिनियम के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया।विश्रामपुर पुलिस टीम के ने विवेचना के दौरान नामजद आरोपी को दबिश देकर पकड़ा। कडाई से पूछताछ करने पर आरोपियों ने जुर्म घटित करना स्वीकार करते हुए बताया कि दिनांक 15.12.2023 को शाम में प्रकरण के मुख्य आरोपी मुकेश सोनी के कबाड़ गोदाम में सभी आरोपियों के साथ बैठकर अमेरा सहक्षेत्र कार्यालय विश्रामपुर में डकैती करने की योजना बनाकर हथियारों से लैंस होकर अमेरा सहक्षे़त्र पहुंचे और योजनाबद्ध तरीके से ड्यूटी पर तैनात गार्डो को बंधक बनाकर अमेरा सहक्षेत्र कार्यालय के दीवार को फांद कर स्टोर में सेंध मारकर अंदर प्रवेश कर वहां रखे लोहे के 20 किलो वाले 100 नग बांट को निकलाकर मुख्य आरोपी मुकेश सोनी के पिकअप में लोड कर उसके गोदाम में पीकअप सहित रखना तथा उक्त माल को मुकेश सोनी के द्वारा ही क्रय कर लेना बतायेे। घटना की रात मुकेश सोनी के पिकअप क्रमांक यूपी 64 बीटी 8110 जिसे उसका चालक सूरज रजक पिता मुन्ना राम रजक उम्र 20 वर्ष निवासी कुम्दा बस्ती चला रहा था जिसमें बलजीत सिंह पिता छोटे लाल सिंह 39 वर्ष, राजेश बरगाह पिता स्व. काशीराम बरगाह 36 वर्ष, पोकिया उर्फ आर्यन बरई पिता कुमार बरई 19 वर्ष, विशाल बरई पिता शंकर बरई 39 वर्ष सभी निवासी शिवनंदनपुर कबाडी मोहल्ला व 2 विधि विरूद्ध संघर्षरत् बालक बैठे थे तथा मुकेश सोनी पिता स्व. जगबंधन सोनी 29 वर्ष निवासी केनापारा व उसका साथी शहबाज खान उर्फ नोबी पिता रमजान खान 26 वर्ष निवासी जयनगर होडई ग्रांड आई 10 कार में बैठे थे। सभी लोग पैदल चलकर अमेरा सहक्षेत्र कार्यालय पहुंचे सभी लोग हथियार से लैस थे जिसे एसईसीएल के गार्डों को धमकाने के लिए रखे थे। मुकेश सोनी और नोबी ने सभी को जगह दिखाया और दोनों वहीं पीछे खड़े हो गए, सभी चौपाटी के तरफ से अमेरा कार्यालय का दीवार को फंाद कर अंदर प्रवेश कर एसईसीएल के 2 गार्ड को तलवार, गुप्ती व अन्य हथियार से डरा धमकाकर गार्ड रूम में बंधक बनाकर स्टोर का दीवार काटकर सेंध मारकर अंदर प्रवेश कर स्टोर के अंदर रखे लोहे के 100 नग 20-20 किलो के बाटों को निकाले थे और डकैती के माल को मुकेश सोनी के द्वारा क्रय किया गया। मामले आरोपियों के निशानदेही पर 100 नग बांट 2 टन कीमत 1 लाख 80 हजार रूपये, एक पिकअप वाहन, एक आई 10 कार, तलवार, टांगी, सब्बल, रॉड व गुप्ती जप्त कर 2 विधि विरूद्ध संघर्षरत् बालक सहित 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामले में अन्य आरोपी फरार है जिनकी पतासाजी की जा रही है। कार्यवाही में थाना प्रभारी बिश्रामपुर अलरिक लकड़ा, एसआई एस.आर. भगत, एएसआई सोहन सिंह, प्रधान आरक्षक इन्द्रजीत सिंह, अविनाश सिंह, शरद सिंह, दरशलाल देवागंन, आरक्षक अखिलेश पाण्डेय, अजय प्रताप राव, ललन सिंह, दीपक दुबे, रविशंकर पाण्डेय, खेलसाय राजवाड़े, कृष्णा सिह, भोला केरकेटटा व प्रवीण एक्का सक्रिय रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें