ब्रेकिंग

पटना (कोट) में 29 अक्टूबर से संभाग स्तरीय करमा नृत्य प्रतियोगिता, 26 तक पंजीयन

मौसी के घर आए दो मासूम भाइयों को निगल गई नदी, बचाने कूदे बाप-बेटे भी समाए; एक ही झटके में उजड़ गया हंसता-खेलता परिवार

कलयुगी बेटे ने ली 70 वर्षीय पिता की जान, लात-घूंसों से पीटकर उतारा मौत के घाट,आरोपी गिरफ्तार

बासेन में 12 हाथियों का कहर, हर्राघाट में दो मकान क्षतिग्रस्त

सूरजपुर में नदी में डूबने से एक ही परिवार के चार लोगों की दर्दनाक मौत, गांव में पसरा मातम

सूचना

: विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत स्वच्छता अभियान...

Admin

Thu, Dec 14, 2023

सूरजपुर.  विकसित भारत संकल्प यात्रा अभियान के तहत जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छ भारत मिशन अंतर्गत सामूहिक सहभागिता से सार्वजनिक स्थलों की साफ-सफाई एवं ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने हेतु अभियान चलाया जा रहा है। कलेक्टर संजय अग्रवाल के निर्देशन एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुश्री लीना कोसम के मार्गदर्शन में ‘‘विकसीत भारत संकल्प यात्रा‘‘ के तहत जिले के सभी ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें सभी वर्गों के लोगों की सहभागिता रही । स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण अंतर्गत जिले के ग्राम पंचायतों में प्रमुख स्थलों के साथ चौक चौराहों, स्कूल परिसर ऑगनबाड़ी परिसर, गली मुहल्लों, सड़कों एवं बाजार स्थल की सफाई की जा रही है। इस अभियान में जनप्रतिनिधि, ग्रणमान्य नागरिक, ग्रामीणजन, सरपंच, सचिव, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, महिला स्व सहायता समूहों ने बढ़ चढ़ के हिस्सा लिया। इस स्वच्छता एवं जागरूकता कार्यक्रम अभियान से ग्रामीणजनों को सार्वजनिक स्थलों को साफ सुथरा रखने, स्वच्छता से जुड़े बिमारीयों को नियंत्रित करने तथा स्वच्छता के महत्व को समझने एवं उससे होने वाले लाभ की प्रेरणा मिली, व्यक्तिगत शौचालय का उपयोग सुनिश्चित कराने हेतु स्वेच्छाग्राहीयों द्वारा घर-घर ग्रामवासीयों से संपर्क कर उन्हें प्रेरित किया जा रहा है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें