ब्रेकिंग

डायल 112 की टीम पर हमला करने वाले 8 आरोपी गिरफ्तार, आगजनी के मामले में भी 2 दबोचे

पिता की हत्या कर बोरी में लाश फेंकने वाला बेटा मां, मौसा व दोस्त सहित गिरफ्तार

दो ग्रामीणों के शव बरामद, एक अब भी लापता ​

स्कूली बच्चों और ग्रामीणों को बांटी राहत सामग्री

मछली पकड़ने गए थे पांच दोस्त, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

सूचना

: टांगी से मारकर पत्नी की हत्या करने वाला आरोपी पति गिरफ्तार...

Admin

Tue, Dec 12, 2023

सूरजपुर. टांगी से मारकर पत्नी की हत्या करने वाले आरोपी पति को चंदौरा पुलिस ने किया गिरफ्तार किया है. ग्राम पकनी निवासी जानकी सिंह ने थाना चंदौरा में रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 10.12.23 को इसके चाचा घर आकर बताया कि दीदी बिगनी को जीजा लक्ष्मण प्रसाद जानलेवा हमला कर सिर में टांगी से मार दिया है। दोनों साथ में वहां पहुंचे तो देखे कि बिगनी जमीन में गिरी पड़ी है जिसे उपचार के लिए सीएचसी प्रतापपुर ले जाने पर डॉक्टर के द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया गया। प्रार्थियां की रिपोर्ट पर आरोपी लक्ष्मण प्रसाद पर धारा 302 भादसं. के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया। चंदौरा पुलिस ने विवेचना के दौरान दबिश देकर आरोपी लक्ष्मण प्रसाद पिता रामलखन 30 वर्ष ग्राम पहाड़करवां, चौकी रेवटी, हालमुकाम पकनी, थाना चंदौरा को पकड़ा। पूछताछ पर आरोपी ने बताया कि नशे का आदि था पैसा मांगने व घर का धान निकालने से मना करने पर पत्नी को टांगी से मारकर हत्या कर दिया। आरोपी के निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त टांगी जप्त कर उसे गिरफ्तार किया गया।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें