: युवा कलमकार की खोज
Thu, Jun 28, 2018
सूरजपुर - श्री साईनाथ फाण्डेशन द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य युवा आयोग के सहयोग से प्रदेश में युवा कलमकारां को खोजने के लिये प्रदेश स्तरीय युवा कलमकार 2018 का आयोजन किया जा रहा है। छत्तीसगढ़ राज्य युवा आयोग के अध्यक्ष व बस्तर महाराज कमल चन्द्र भंजदेव की प्रेरणा से छत्तीसगढ़ के 24 जिला मुख्यालयों में जिला स्तरीय ऑडिशन लेकर युवाओं का चयन किया जायेगा । इसके लिए सभी जिले में तैयारियां लगभग पूरी कर ली गयी है।
कार्यक्रम से सुत्रधार व श्री साईनाथ फाउडेशन के अध्यक्ष आशीष राज सिंघानिया ने बताया की यह आयोजन पूरी तरह निःशुल्क है व इसमें प्रदेश का कोई भी कलमकार चाहे वह हिन्दी , छत्तीसगढ़ी या उर्दू किसी भी भाषा में लिखता हो, भाग ले सकता है। बस उसकी आयु 1 जुलाई 2018 तक 40 वर्ष से कम होनी चाहिये। प्रत्येक जिले में उस जिले के प्रभारी द्वारा निष्पक्ष रूप से आडिशन लिया जायेगा । जहां चयनकर्ता 5 युवा कमलकारों को चयनित करेंगे। फिर चयनित साहित्यकार फाइनल राउड अर्थात रायपुर में होने वाले मेगा कार्यक्रम में भाग लेगें । ज्ञात हो की रायपुर में होने वाले सभी कलमकारों के पास उनके आधार कार्ड की एक छाया प्रति का होना अनिवार्य होगा। रायपुर में होने वाले कार्यक्रम में प्रथम स्थान पाने वाले प्रतिभागीयों को 11 हजार का नगद पुरस्कार एवं मोमटों, द्वितीय के लिए 7 हजार का नगद व मोमेटों , तृतीय के लिये 5 हजार नगद व मोमेटों एवं चतुर्थ से दसम स्थान वालों के लिए ग्यारह सौ रूपये नगद व मोमेटो प्रदान किया जाएगा। इसके अलावा आयोजन संस्था व छत्तीसगढ़ राज्य युवा आयोग द्वारा प्रशस्ति पत्र एवं सभी जिला प्रभारियों को भी अतिथियों के करकमलां से सम्मानित करने की योजना है। युवा गजलकार श्री सिंघानिया ने बताया की छत्तीसगढ़ राज्य आयोग के माध्यम से युवाओं को खेल , कला व संस्कृति रोजगार, साहित्य सहित अन्य क्षेत्रों में आगे लाने के लिए संकल्पित है। पिछले 3 साल के अल्प कार्यकाल में ही उन्होने अनेक उल्लेखित कार्य युवाओं के हित में किए है।
युवा आयोग ने सूरजपुर जिले में अपने जिला प्रभारी के रूप में डॉ मोहनलाल साहू , प्रकृति कस्यप को दायित्व देते हुए सभी गतिविधियों को कराने की जिम्मेदारी दिया गया है। 1 जुलाई 2018 को विश्रामपुर स्थित कॉलरी ऑडिटोरियम में ऑडिशन का आयोजन किया जाएगा जिसमें 40 वर्ष से कम के युवाओं को शामिल होने का आहवाहन किया गया है।
: शॉर्ट सर्किट हुई और धू-धू कर जल गई ट्रेलर वाहन
Thu, Jun 28, 2018
प्रवेश गोयल
सूरजपुर-
केतका जंगल से लगे ग्राम लॆंगा के समीप चलती ट्रेलर में आग लग जाने से वाहन पूरी तरह से जलकर खाक हो गई वही वाहन चालक और क्लीनर ने वाहन से कुदकर अपनी जान बचाई।
गौरतलब है कि परसा केते स्थित अदानी कोयला खदान से लोड लेकर ट्रेलर वाहन क्रमांक सीजी 15 ऐसी 2388 रामानुजनगर रेलवे साइडिंग गई थी और वहां कोयला खाली कर वापस लौटते वक्त केतका जंगल में पहुंचते ही अचानक वाहन में शॉर्ट सर्किट हुआ और वहां धू-धू कर जल गई जैसे ही वाहन चालक को आग लगने का आभास हुआ वैसे ही उन्होंने वाहन रोका और वाहन से कूद कर अपनी जान बचाई, वाहन चालक आग बुझाने कुछ कर पाते उससे पहले ही वाहन के इंजन को आग ने अपने आगोश में ले लिया और कुछ ही देर में वाहन पूरी तरह से जल गयी ।
: जर्जर स्कूल भवन आखिर भरभराकर गिर गया
Thu, Jun 28, 2018
प्रवेश गोयल
सूरजपुर-जिला मुख्यालय से लगे ग्राम चंद्रपुर में प्राथमिक पाठशाला का पुराना भवन देर शाम भरभराकर गिर गया गनीमत यह थी कि घटना के वक्त विद्यालय में कोई बच्चा नहीं था वरना बड़ा हादसा हो सकता था।
गौरतलब है कि सूरजपुर विकासखंड के अंतर्गत ग्राम चंद्रपुर स्थित प्राथमिक पाठशाला का संचालन पुराने भवन से हो रहा था भवन प्राचीन होने के कारण जर्जर स्थिति में आ गया था इस भवन की मरम्मत को लेकर लोक सुराज अभियान में भी आवेदन दिया गया था उच्च अधिकारियों को भी भवन की स्थिति से शिक्षकों और पंचायत द्वारा अवगत करा दिया गया था इसके बावजूद किसी के द्वारा भी कोई पहल नहीं की गई परिणाम यह हुआ कि हल्की सी हवा चली और स्कूल का छप्पर टूट कर गिर गया घटना के वक्त विद्यालय परिसर में कोई नहीं था वरना बड़ा हादसा हो सकता था।
अतिरिक्त कक्ष से होगा स्कूल का संचालन
ग्राम पंचायत चंद्रपुर की सरपंच कलेश्वरी सिंह ने बताया कि भवन के क्षतिग्रस्त हो जाने पर स्कूल का संचालन परिसर में स्थित एक कमरे में किया जाएगा इसकी पहल के लिए शिक्षकों को आदेशित कर दिया गया है!