ब्रेकिंग

अगरबत्ती और साबुन निर्माण से मुख्यधारा में लौटने की तैयारी

सूरजपुर के 17 गांवों में 'अंधेरे' का तांडव: 6 महीने बाद भी प्रशासन के वादे ठंडे बस्ते में, 12 हजार लोग मजबूर

पहली बार शामिल होंगे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, 29-30 जून को होगा दो दिवसीय आयोजन

समान नागरिक संहिता (UCC): क्या यह वास्तव में देश की प्राथमिकता है?

डायल 112 की टीम पर हमला करने वाले 8 आरोपी गिरफ्तार, आगजनी के मामले में भी 2 दबोचे

सूचना

: जन्म होने के दूसरे दिन ही नवजात बालिका को पालने में रखकर भाग गई मां

Admin

Tue, Jul 31, 2018
प्रवेश गोयल सूरजपुर- जिस उद्देश्य से जिला चिकित्सालय में पालना केंद्र स्थापित किया गया था वह उद्देश्य अब सार्थक नजर आने लगा है किसी मां ने अनचाहे बच्चे को पैदा होते ही जिला चिकित्सालय स्थित पालना केंद्र में छोड़ दिया। पालने में नवजात शिशु के होने की सूचना मिलते ही जिला चिकित्सालय प्रबंधन ने इसे संज्ञान में लिया और संपूर्ण प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे अंबिकापुर मातृ छाया केन्द्र देखरेख के लिए भेज दिया गया है। इस सम्बन्ध में बताया गया कि मंगलवार की सुबह जिला अस्पताल सूरजपुर के पालना केन्द्र में किसी ने अपने बच्चे को डाल दिया था। जब बच्चे की रोने की आवाज आई तब मातृछाया के स्टाफ ने देखा तो जिसकी सूचना उसने जिला चिकित्सायल के डॉक्टर को दी और महिला बाल विकास विभाग को सूचित किया गया। महिला बाल विकास विभाग ने बच्चे का स्वस्थ्य परिक्षण कराया, नवजात बालिका को अम्बिकापुर मातृछाया में भेज दिया गया है। जिला चिकित्सालय में 1 दिन पूर्व पैदा हुई थी यह नवजात बालिका जिला चिकित्सालय के सूत्रों ने बताया कि जिस बालिका को पालना में रखा गया था उस बालिका का जन्म एक दिन पूर्व ही जिला चिकित्सालय में हुआ था बालिका की मां को पेट दर्द की शिकायत पर जिला चिकित्सालय लाया गया था, जहां प्रसव पीड़ा की पुष्टि होने के बाद स्वास्थ्य उपचार किया गया और सफल प्रसव उपरांत इस बालिका का जन्म हुआ था, लेकिन दूसरे दिन ही उस मां ने इसे पालना केंद्र में रख दिया, बालिका पूरी तरह से स्वस्थ है और उसे मातृछाया अंबिकापुर में आगे की देखरेख के लिए भेज दिया गया है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें