ब्रेकिंग

अगरबत्ती और साबुन निर्माण से मुख्यधारा में लौटने की तैयारी

सूरजपुर के 17 गांवों में 'अंधेरे' का तांडव: 6 महीने बाद भी प्रशासन के वादे ठंडे बस्ते में, 12 हजार लोग मजबूर

पहली बार शामिल होंगे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, 29-30 जून को होगा दो दिवसीय आयोजन

समान नागरिक संहिता (UCC): क्या यह वास्तव में देश की प्राथमिकता है?

डायल 112 की टीम पर हमला करने वाले 8 आरोपी गिरफ्तार, आगजनी के मामले में भी 2 दबोचे

सूचना

: सूरजपुर में 1800 स्मार्ट फोन बटेंगे, 5 अगस्त से सभी 18 वार्डों में लगेंगे संचार क्रांति शिविर

Admin

Tue, Jul 31, 2018
प्रवेश गोयल सूरजपुर- प्रदेश सरकार की अभिनव संचार क्रांति योजना का आगाज सूरजपुर जिला मुख्यालय में 5 अगस्त को होगा। नगर पालिका की टीम इस योजना से लाभान्वित होने वाले हितग्राहियों को सूचीबद्ध करने में जुटी है, सूरजपुर नगर पालिका के सभी 18 वार्डों में मोबाइल वितरण हेतु अलग- अलग तिथि निर्धारित की गई है। इस संबंध में नगर पालिका अध्यक्ष थलेष्वर साहू एवं उपाध्यक्ष अजय अग्रवाल ने बताया कि सूरजपुर नगर पालिका क्षेत्र में लगभग 1800 हितग्राहियों का चयन आवेदन पत्र और गरीबी रेखा सर्वे सूची के आधार पर किया गया है। 5 अगस्त से 11 अगस्त के मध्य चयनित हितग्राहियों के लिए विषेष षिविर लगाकर स्मार्ट फोन का वितरण किया जायेगा। उन्हांने बताया कि 5 अगस्त को नगर के वार्ड क्रमांक 1 एवं 2 में, 6 अगस्त को वार्ड क्रमांक 3, 4, 5 में 7 अगस्त को वार्ड क्रमांक 6, 7 और 8 में, 8 अगस्त को वार्ड क्रमांक 9, 10, 11, और 12 में, 9 अगस्त को वार्ड क्रमांक 13 व 14 में, 10 अगस्त को वार्ड क्रमांक 15 और 17 में और 11 अगस्त को वार्ड क्रमांक 16 और 18 में संचार षिविर लगाकर चयनित हितग्राहियों को स्मार्ट फोन के वितरण करने की योजना तैयार की गई है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें