ब्रेकिंग

मुआवजा राशि और मामूली विवाद बना हत्या का कारण, आरोपी पुत्र गिरफ्तार

कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन ने नवपदस्थ कलेक्टर रेना जमील का किया आत्मीय स्वागत

बैजनपाठ में सोलर पंप फेल, बूंद-बूंद पानी के लिए सीमा पार जा रहे आदिवासी...

स्वास्थ्य, शिक्षा और बुनियादी सुविधाएं होंगी सूरजपुर की प्राथमिकता...

फाइलें छोड़, विधायक जी की भक्ति में 'सुर' मिलाने लगे अधिकारी!"

सूचना

:  मराठा में लहराई तलवार मिला मेडल

Admin

Tue, Jul 31, 2018
प्रवेश गोयल सूरजपुर- राष्ट्रीय तलवारबाजी चैंपियनशिप में साधुराम विद्या मंदिर सूरजपुर के तीन छात्रों ने हिस्सा लिया, अच्छे प्रदर्शन के साथ दो छात्रो ने मेडल पर कब्जा जमाया। महाराष्ट्र के सोलापुर में आयोजित चौथे राष्ट्रीय तलवारबाजी चैंपियनशिप 22 जुलाई से 25 जुलाई तक आयोजित की गई थी। जिसमे साधुराम विद्या मंदिर सूरजपुर के तीन छात्रों को छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करने का अवसर प्राप्त हुआ था, पूरे भारत के तलवारबाजों ने इस चैंपियनशिप में हिस्सा लिया, जिसमें शानदार तलवारबाजी करते हुए सुमित ठाकुर ने रजत पदक तथा प्रियांक साहू ने कांस्य पदक प्राप्त कर पूरे स्कूल परिवार एवं सूरजपुर जिले को गौरवान्वित किया है। विद्यालय में पढ़ाई के साथ-साथ विभिन्न खेलों में छात्रों को परंगत किया जाता है, ताकि वे पढ़ाई के साथ-साथ अन्य क्षेत्रों में भी विद्यालय एवं जिले का नाम रौशन करें। खेल शिक्षक संजय सिदार ने छात्रों को तलवारबाजी के कई गुर सिखाए, जिस पर खिलाडियों ने कड़ी मेंहनत की। और अपनी मेहनत को मेडल के रूप में परिवर्तित करने में कामयाबी हासिल की। खेल शिक्षक ने कहा कि आने वाले समय में तलवारबाजी चैम्पियनशिप में हमारा ध्यान गोल्ड मेडल पर टिका होगा। इस उपलब्धि के लिए स्कूल के डायरेक्टर राहुल अग्रवाल एवं प्राचार्य संतोष सरिपल्ली ने विजेताओ को बधाई दी।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें