: भगवान को भी नहीं बख्शा चोरों ने
Mon, Jul 2, 2018
प्रवेश गोयल
सूरजपुर- अक्सर यह कहा जाता है कि डायन भी सात घरों को छोड़कर अन्य घरों निषाना बनाती है, लेकिन चोंरों ने तो इस कहावत को भी पीछे छोड़ दिया। चोरों ने चोरी की सारी सीमाएं पार करते हुए चंदौरा थाना क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम घाट पेण्डारी स्थित मंदिर को अपना निषाना बनाते हुए भगवान से डरे बगैर मंदिर के अंदर घुसकर लगभग 5 हजार मूल्य की पूजन सामग्री पर हाथ साफ कर दिया। इस मामले में पुलिस ने अज्ञात चोरों के विरूद्व धारा 457, 380 के तहत् अपराध पंजीबद्ध कर चोरों की पता तलाषी शुरू कर दी है।
: अवकाष के दिन भी बैंकों में तैनात रहेंगे सुरक्षा गार्ड
Mon, Jul 2, 2018
प्रवेश गोयल
सूरजपुर- आये दिन बैंकों की सुरक्षा को लेकर उठ रहे सवालों के मध्य एडिषनल एसपी मेघा टेम्भुरकर ने सोमवार को जिला मुख्यालय में संचालित समस्त बैंकों के अधिकारियों की बैठक ली और एहतियात सुरक्षा उपायों के क्रियान्वयन के निर्देष दिये।
गौरतलब है कि नवागंतुक पुलिस अधीक्षक जीएस जायसवाल ने बैंकों की सुरक्षा, एटीएम पर अनिवार्य रूप से गार्ड रखने, कैश रकम ट्रान्सपोर्ट के पूर्व पुलिस को सूचना देने, बड़ी रकम निकालने के दौरान खाता धारक से पूर्ण तस्दीक कर रकम प्रदान करने व के साथ- साथ अन्य दिशा-निर्देशों के पालन हेतु बैंक के शाखा प्रबंधकों को निर्देशित किया था। इसी परिप्रेक्ष्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मेघा टेंभुरकर ने पुलिस कन्ट्रोल रूम सभाकक्ष में सभी बैंकों के शाखा प्रबंधकों की बैठक आयोजित की और बैंक में सीसीटीव्ही कैमरा एवं अलार्म सिस्टम को पूरी तरह से दूरूस्त रखने, समय- समय पर जांच करने, बैंक एवं एटीएम में अनिवार्य रूप से गार्ड रखने, बैंक के गार्ड को बैंक की सुरक्षा सतर्कता पूर्वक करने हेतु निर्देशित करने, अवकाश का फायदा उठाकर असामाजिक तत्वों के द्वारा संभावित सेंधमारी के प्रयासों को असफल करने हेतु अतिरिक्त गार्ड रखने, बैंक के काउन्टर के अंदर बैंक कर्मचारी के अलावा किसी अन्य व्यक्ति को प्रवेश न देने हेतु निर्देशित किया गया।
बैंक परिसर में लगे पुलिस कन्ट्रोल रूम के नम्बर की फ्लेक्सी
बैठक में एएसपी टेंभुरकर ने खासकर ग्रामीण बैंक के शाखा प्रबंधकों को कहा कि बैंक के संचालन हेतु कैश रकम को बैंक से किसी दूसरे ब्रान्च पर ले जाने अथवा लाने के पूर्व उसकी सूचना पुलिस को देने, शाखा प्रबंधकों को असामाजिक तत्व के बैंक में आने पर उसकी सूचना तत्काल पुलिस को देने हेतु बैंक के अंदर एवं बैंक परिसर के आसपास संबंधित सीएसपी, एसडीओपी, थाना प्रभारी एवं पुलिस कन्ट्रोल रूम का नंबर लेख किया हुआ फ्लैक्सी लगवाने के निर्देश दिये ताकि किसी आपात स्थिति में उसकी सूचना तत्काल पुलिस को दिया जा सके। बैठक में सभी शाखा प्रबंधकों को सूरजपुर जिले के समस्त पुलिस अधिकारियों सहित थाना चौकी प्रभारियों की टेलीफोन की सूची उपलब्ध कराई गई है। बैठक में सीएसपी डीके सिंह, एसडीओपी मनोज धु्रव, थाना प्रभारी दीपक पासवान, बैंक शाखा प्रबंधक अविनाश पाणिग्रही, सुशील कुमार, सुशंत कुमार, एनडी लहरे, अमिष पटेल, रंजू कुमारी, भोला सेन, व्ही.के.अग्रवाल, आरएल देवांगन, शैलेश कुमार, जैशन थामस, कविन्द्र रवि, संजीव दुबे, तापस भट्टाचार्य, गजेन्द्र केशरवानी, हीरालाल सिंह, महेन्द्र कुमार, हरिवन्दर सिंह, कौशल किशोर व अन्य शाखा प्रबंधक उपस्थित रहे।
: विभव गुप्ता का एमबीबीएस में चयन
Mon, Jul 2, 2018
प्रवेश गोयल
सूरजपुर- नगर के मेधावी छात्र विभव कुमार गुप्ता ने अखिल भारतीय नेट की परीक्षा में 212 वां रैंक प्राप्त किया है एमबीबीएस के लिए चयनित विभव कुमार गुप्ता शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय अंबिकापुर में अपनी आगे की शिक्षा प्राप्त करेंगे।
गौरतलब है कि नगर के अग्रसेन वार्ड निवासी एवं छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक के प्रबंधक अनिल गुप्ता व शिक्षिका रजनी गुप्ता के पुत्र विभव कुमार गुप्ता ने अखिल भारतीय स्तर पर आयोजित नीट की परीक्षा की तैयारी एलेन कोटा में की थी और पहले ही प्रयास में उन्होंने सामान्य वर्ग से छत्तीसगढ़ प्रदेश में 212 वां रैंक हासिल कर एमबीबीएस में चयन होने का रास्ता साफ कर लिया। उन्होंने बताया कि आगे की शिक्षा के लिए उन्हें अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज में प्रवेश मिला है और वह चिकित्सक बनकर सूरजपुर जिले में ही स्वास्थ्य सेवा प्रदान करेंगे। अपनी इस सफलता का श्रेय माता-पिता के अलावा बड़े पापा डॉ॰ सुनील गुप्ता और चाचा सीए अरुण गुप्ता को दिया है