: एस्मा लगाने पर संविदा कर्मचारी आक्रोशित...17 जुलाई को कर्मचारी करेंगे जेल भरो आंदोलन...
Wed, Jul 12, 2023
सूरजपुर. छत्तीसगढ़ सर्व विभागीय संविदा कर्मचारी महासंघ के बैनर तले संविदाकर्मी 10 दिनों से अनिश्चितकालीन आंदोलन पर हैं। कर्मचारियों की नाराजगी कांग्रेस की ओर से नियमितीकरण का वादा पूरा नहीं करने की वजह से है। जिन विभागों के कर्मचारी हड़ताल पर गए हैं, उनमें स्वास्थ्य, मनरेगा, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, कृषि, शिक्षा, महिला एवं बाल विकास विभाग, प्रधान मंत्री ग्राम सड़क योजना, अन्य विभाग शामिल हैं, सर्व संविदा कर्मचारियों के कार्यकारी जिला अध्यक्ष बृजलाल पटेल ने बताया कि हम सभी संविदा कर्मचारी अपनी जायज मांग को लेकर हडताल पर है मगर सरकार हमारी मांगों को लेकर न ही कोई संवाद कर रही है और न ही कोई ठोस निर्णय लिया जा रहा है। प्रवक्ता मनोज जायसवाल ने बताया कि, शासन की तरफ से प्रदर्शन-हड़ताल में शामिल स्वास्थ्य विभाग के संविदा नर्स, स्वास्थ्य कर्मी, एंबुलेंस सेवा के कर्मचारी को काम पर लौटने का आदेश जारी करते हुए उनपर एस्मा लागू कर दिया गया है। इस कदम से प्रदर्शनकारी काफी आक्रोशित है और आंदोलन उग्र करने की दी चेतावनी और बताया गया कि अगर किसी कर्मचारी पर कार्यवाही होती है तो हम सब 45 हजार कर्मचारी एक साथ है। सर्व संविदा कर्मचारियों के द्वारा आज प्रान्त स्तर पर एस्मा लगाने के विरोध में कई घंटों तक जल सत्याग्रह का किया गया आयोजन।
17 जुलाई को किया जाएगा जेल भरो आंदोलन के साथ-साथ उग्र आंदोलन
....
सर्व संविदा कर्मचारी संघ के जिला संयोजक ने बताया कि संविदा कर्मचारियों के पक्ष में कोई निर्णय नही होने पर एवं सरकार के द्वारा एस्मा लगाने से आक्रोशित संविदा कर्मचारी एक साथ 17 जुलाई को रायपुर में जेल भरो आंदोलन के साथ-साथ उग्र आंदोलन की दी चेतावनी।
: शहर में सिलसिलेवार चोरी को अंजाम देने वाले 7 आरोपी गिरफ्तार...
Tue, Jul 11, 2023
सूरजपुर. सूरजपुर पुलिस ने शहर में हुए सिलसिलेवार 4 स्थानों से चोरी की घटना को अंजाम देने वाले 3 विधि विरूद्ध संघर्षरत् बालक सहित 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दिनांक 10.07.23 को शासकीय बालक प्राथमिक शाला सुभाष चौक सूरजपुर के शिक्षक उर्मिला यादव ने थाना सूरजपुर में रिपोर्ट दर्ज कराया कि 8 जुलाई के रात्रि में स्कूल का ताला तोड़कर किसी अज्ञात चोर के द्वारा कुकर, कढ़ाई, गंजा, चावल-दाल चोरी कर ले गए है। रिपोर्ट पर धारा 457, 380 के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया। पुलिस अज्ञात चोर की पतासाजी में लगी थी इसी बीच मुखबीर से सूचना मिला कि बड़कापारा देवनगर निवासी तिलकधारी सिंह पुराना बस स्टैण्ड में घुमकर 2 नग गैस सिलेण्डर बेचने की फिराक में घुम रहा है। सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ा। बारीकी से पूछताछ करने पर उसने बताया कि अपने साथी राजकुमार, सुखलाल बरगाह, अंकित बरगाह व 3 विधि विरूद्ध संघर्षरत् बालकोें के साथ मिलकर 5 जुलाई के रात्रि में सूरजपुर के बड़कापारा स्थित प्राथमिक शाला एवं आंगनबाड़ी केन्द्र से 2 नग गैस सिलेण्डर व अन्य सामग्री तथा 8 जुलाई के रात्रि में शासकीय प्राथमिक शाला सुभाष चौक सूरजपुर से चोरी करना स्वीकार किए, वहीं 9 जुलाई के रात्रि में 1 विधि विरूद्ध संघर्षरत् बालक के द्वारा महुआपारा से पल्सर मोटर सायकल का बैट्री चोरी करना बताया। आरोपियों के निशानदेही पर पुलिस ने चोरी का 2 नग गैस सिलेण्डर, 2 बोरी चावल, 1 नग बैट्री, 2 बोरी सिल्वर व लोहे के बर्तन, 2500 रूपये नगद कुल 50 हजार रूपये का जप्त कर आरोपी तिलकधारी सिंह पिता मनबोध सिंह उम्र 45 वर्ष निवासी बड़कापारा देवनगर हाल मुकाम सब्जी मण्डी सूरजपुर, राजकुमार पिता देवशरण सिंह उम्र 24 वर्ष निवासी ग्राम चिटकाहीपारा, हालमुकाम पुराना बाजारपारा फारेस्ट आफिस के पास सूरजपुर, सुखलाल बरगाह पिता राम बिलास बरगाह उम्र 42 वर्ष निवासी ग्राम जयपुर, थाना दरिमा जिला सरगुजा हाल मुकाम वकील कालोनी सूरजपुर, अंकित बरगाह पिता कन्हैया उम्र 18 वर्ष 2 माह निवासी साहू गली सूरजपुर को गिरफ्तार किया गया तथा 3 विधि विरूद्ध संघर्षरत् बालकों को किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किया गया। इस कार्यवाही में थाना प्रभारी सूरजपुर लक्ष्मण सिंह धुर्वे, प्रधान आरक्षक मोहम्मद तालिब शेख, अदीप प्रताप सिंह, जयप्रकाश तिवारी, आरक्षक राम कुमार नायक, लक्ष्मीनारायण मिर्रे, राधे श्याम साहू व रवि पांडे सक्रिय रहे।
: गांजा का कारोबार... तीन आरोपी गिरफ्तार...
Tue, Jul 11, 2023
सूरजपुर. अवैध कारोबार करने वालों पर कार्रवाई करने में जुटी हुई जयनगर पुलिस ने 3 किलो गांजा जप्त करते हुए 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. मुखबीर की सूचना पर पुलिस टीम ने ग्राम आमगांव में घेराबंदी कर मोटर सायकल सहित अफसर हसन पिता अली हसन उम्र 23 वर्ष व साहिद आलम पिता स्व. फकरे आलम उम्र 22 वर्ष निवासी तेलईधार, थाना सीतापुर जिला सरगुजा को पकड़ा जिनके पास से 3 किलो 130 ग्राम मादक पदार्थ गांजा कीमत 60 हजार रूपये का जप्त किया गया। पूछताछ पर बताए कि सीतापुर केनापारा निवासी दीपक कुशवाहा के कहने पर गांजा बिक्री हेतु आना तथा उसे गांजा सप्लाई के धंधे में संलिप्त होना बताया जिसके आधार पर पुलिस ने दबिश देकर दीपक कुशवाहा को पकड़ा जिसने गांजा को बिक्री करने हेतु देना स्वीकार किया। मामले में गांजा व परिवहन में प्रयुक्त मोटर सायकल जप्त कर धारा 20बी एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही कर तीनों को गिरफ्तार किया गया। इस कार्यवाही में थाना प्रभारी जयनगर शिवकुमार खुटे, एएसआई वरूण तिवारी, रघुवंश सिंह, प्रधान आरक्षक अशोक साहू, बृजकिशोर ध्रुवा, आरक्षक विकास मिश्रा, रमेश कसेरा, निरज झा, विवेक विश्वकर्मा, सैनिक नोहर राजवाड़े व जहांगीर सक्रिय रहे.