: छात्राओं ने निकाली मतदान जागरूकता रैली...
Fri, Jul 21, 2023
सूरजपुर.
शा.क.उ.मा.वि. विश्रामपुर में कलेक्टर संजय अग्रवाल मतदाता जागरूकता के तहत पहुंचे। जहां उनके द्वारा विद्यालय की छात्राओं और शिक्षकों के तत्वाधान में मतदान जागरूकता रैली हरी झंडी दिखाई गई। इस अवसर पर उन्होने विद्यालय के छात्राओं को मतदाता जागरूकता की जानकारी देते हुए कहा कि लोकतांत्रिक प्रणाली में मतदान अत्यंत महत्वपूर्ण है। इसके माध्यम से जनता शासन व्यवस्था में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करती है। मतदान में हमें देश के युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है, परन्तु युवा जागरूकता के अभाव में मतदान नहीं कर पाते है और यह वर्ग स्कूल व कॉलेजों का होता है। इसलिए यह आवश्यक है कि आप सभी इसके महत्व को समझें और देश की प्रगति व विकास में अपना योगदान दें।
: 2 दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का हुआ आयोजन...
Fri, Jul 21, 2023
सूरजपुर.
विश्रामपुर के एकता स्टेडियम में सुब्रतो मुखर्जी कप फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन 20 व 21 जुलाई को किया गया। जिसके अंतर्गत जिले के समस्त विकासखंड की फुटबॉल टीमें शामिल हुई। जिसमें 14 वर्ष आयु वर्ग (बालक) में कार्मेल कान्वेंट हायर सेकेंडरी हिंदी माध्यम विश्रामपुर, 17 वर्ष आयु वर्ग (बालक) में स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम बतरा (भैयाथान) व 17 वर्ष आयु वर्ग (बालिका) में शा.उ.मा.वि. चन्दन नगर वि.ख. प्रेमनगर की टीम विजेता रहीं। इस दौरान शरदेन्दु कुमार शुक्ल सहायक जिला क्रीडा अधिकारी, श्रीमती कौशल्या सिंह व्या.शि. जिला शिक्षा अधिकारी, नन्दे कुमार सिंह अभिलेख प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी, रोहित सिंह रावत, दया सिंह उईके, रविन्द्र कुमार सिंह, श्री शंकर सुवन गोपाल, अनमोल तिग्गा, रावेन्द्र वर्मा, विमल डुंगडुंग, प्रभावकर प्रसाद एवं श्रीमती सुनयना जायसवाल समेत समस्त खिलाड़ी उपस्थित रहे।
: 31 सहायक पशु चिकित्सक क्षेत्र अधिकारी पदों पर निकली संविदा भर्ती...
Fri, Jul 21, 2023
सूरजपुर
. पशु चिकित्सा संस्थाओं में पशु चिकित्सा सुविधाओं के सुदृढीकरण हेतु रिक्त पदों की पूर्ति के संबंध में स्थानीय व्यवस्था के तहत जिला प्रशासन के डी.एम.एफ. मद से 31 सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारियों के पदों पर संविदा नियुक्ति के लिए पात्र अभ्यर्थियों से निर्धारित प्रारूप में आवेदन पत्र आमंत्रित किया जा रहा है। जिसके लिए इच्छुक पात्र उम्मीदवार कार्यालय उप संचालक, पशु चिकित्सा सेवा में 24 से 07 जुलाई तक कार्यालयीन समय में अपना आवेदन प्रस्तुत कर सकतें है। संबंधित पद के विरुद्ध भर्ती हेतु आवश्यक दस्तावेजों के साथ एक प्रति स्वप्रमाणित छायाप्रति संलग्न कर निर्धारित प्रारूप में आवेदन पत्र निर्धारित समय तक सीधे अथवा रजिस्टर्ड डाक के माध्यम से प्रस्तुत किया जा सकता हैं। संविदा पदों की भर्ती हेतु आवेदनों की जांच पश्चात अभ्यर्थियों की कौशल परीक्षा व साक्षात्कार का आयोजन 23 से 25 अगस्त की तिथि में सुनिश्चित किया गया है।