: नशीली दवाईयों सहित 4 गिरफ्तार...
Wed, Jul 19, 2023
सूरजपुर. बीते दिन थाना झिलमिली पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली कि 2 व्यक्ति मोटर सायकल में भारी मात्रा में नशीली दवाई लेकर बिक्री करने ओड़गी से भैयाथान की ओर जा रहे है। पुलिस ने सूचना के आधार पर कार्यवाही करते हुए ग्राम करकोटी में घेराबंदी कर मोटर सायकल सहित सोहेल खान पिता मोहम्मद अशराफुल खान 21 वर्ष एवं शाहरूख रजा पिता रियाजुद्दीन खान 25 वर्ष निवासी मस्जिदपारा, सूरजपुर को पकड़ा जिनके कब्जे से एविल इंजेक्शन 150 नग, नशीली टेबलेट 3300 नग, एम्पुल 100 नग जप्त किया गया जिसकी बाजारू कीमत करीब 1 लाख 50 हजार रूपये है। मामले में नशीली इंजेक्शन-टेबलेट, परिवहन में प्रयुक्त मोटर सायकल जप्त कर धारा 21(बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए दोनों को गिरफ्तार किया है।
वहीं दूसरे मामले में थाना रामानुजनगर पुलिस ने मुखबीर की सूचना पर ग्राम डगमला में घेराबंदी कर समीर अंसारी उर्फ लाल पिता स्व. शाह मोहम्मद 33 वर्ष निवासी कल्याणपुर, थाना सूरजपुर को पकड़ा जिसके कब्जे से नशीली इंजेक्शन 7 नग जप्त किया गया। पूछताछ पर उसने बताया कि ग्राम उमापुर निवासी राजू साहू से नशीली इंजेक्शन खरीदा है। जिसके बाद पुलिस ने राजू साहू पिता दिलेश्वर प्रसाद 32 वर्ष निवासी ग्राम उमापुर, थाना रामानुजनगर को दबिश देकर पकड़ा। मामले में धारा 21(बी), 29 एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
: महाविद्यालय के विद्यार्थियों को उनके मताधिकार से कराया परिचित...
Wed, Jul 19, 2023
सूरजपुर.
शासकीय नवीन महाविद्यालय चांदनी बिहारपुर में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स धीरेन्द्र जायसवाल ने महाविद्यालय में उपस्थित छात्रों को मतदाता शपथ दिलाया गया। इसके साथ ही ज्यादा से ज्यादा लोगों को निर्वाचन के प्रक्रिया में भाग लेने के लिए वोटर आई.डी. रजिस्ट्रेशन, वोटर जागरूकता एप्प व अन्य माध्यमों से मतदाता सूची में नाम जुड़वाने संबंधित जानकारिया मुहया कराई गई। सभी उपस्थित जन मतदान के प्रक्रिया में बढ़-चढ़ कर भाग ले इसके लिए महाविद्यालय में अध्ययनरत् विद्यार्थियों, कार्यरत शिक्षकों, अधिकारियों व कर्मचारियों को जागरूक किया गया। उन्हें अपने मत के अधिकार से भी भलीभांति परिचित कराया गया। इसके पश्चात उपस्थित छात्र -छात्राओं को उनके मोबाइल पर वोटर हेल्प लाईन एप्प इंस्टॉल कराया गया व फार्म-6 का वितरण किया गया।
कार्यक्रम में तहसील स्तरीय मास्टर ट्रेनर संजय जायसवाल, प्राचार्य जे.आर. पैकरा इत्यादि उपस्थित रहे।
: 27 से 31 जुलाई तक शहर और गांव में बनेगा आयुष्मान कार्ड...
Wed, Jul 19, 2023
सूरजपुर.
कलेक्टर संजय अग्रवाल एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आर. एस. सिंह के मार्गदर्शन में शासन के महत्वाकांक्षी योजना आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना एवं डॉ. खूबचंद बघेल स्वास्थ्य सहायता योजना के अंतर्गत जिले में 27 जुलाई 31 जुलाई तक विशेष अभियान का आयोजन किया जा रहा है। इसी तारतम्य में शिविर आयोजन कर जिले के समस्त विभाग द्वारा आयोजित विशेष अभियान जिले के समस्त आयुष्मान मित्रों, हेल्थ एण्ड वेलनेस सेंटर (CHO,S) रोजगार सहायक, सचिवों, आर.एच.ओ., द्वितीय ए.एन.एम., एन.आर.एल.एम. बैंक सखी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, मितानिनों एवं च्वाईस सेंटरों द्वारा छुटे हुए समस्त हितग्राहियों का आयुष्मान कार्ड गाँव के पंचायत भवन, नगर पंचायत अथवा स्वास्थ्य केन्द्रों में निःशुल्क आयुष्मान कार्ड बनाया जायेगा।आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए ग्रांव में सरपंच, सचिव, मितानिन एवं शहरी क्षेत्र के नगर पंचायत पार्षद व आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से संपर्क कर आयुष्मान कार्ड की जानकारी ले सकते है। नजदिकी च्वाइस सेंटर अथवा अस्पताल में जाकर अपना आयुष्मान कार्ड बनवा सकते है। आयुष्मान कार्ड बनवाने हेतु आवश्यक दस्तावेज हितग्राहियों आधार कार्ड अथवा राशन कार्ड होना अनिवार्य है। विशेष अभियान अंतर्गत जिले के पात्र ए.पी.एल. परिवार जैसे- शासकीय सेवा में कार्यरत अधिकारी, कर्मचारियों एवं अन्य सर्विस में कार्यरत लोगों का भी आयुष्मान कार्ड बनाया जायेगा। आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना एवं डॉ. खूबचंद बघेल स्वास्थ्य सहायता योजना अंतर्गत पात्र ए.पी.एल. परिवारों को 50 हजार तक मुफ्त इलाज की सुविधा दी जाती है, एवं बी.पी.एल. राशन कार्ड अंतर्गत समस्त पात्र परिवारों को 5 लाख तक की स्वास्थ्य सुविधा का लाभ दिया जाता है। कलेक्टर द्वारा जिले के समस्त आयुष्मान कार्ड से वंचित हितग्राहियों से अपिल की गई है, कि अपना आयुष्मान कार्ड बनवाये एवं प्रशासन की महत्वाकांक्षी योजना का लाभ उठायें।