: मतदाता जागरूकता में बेटियां अव्वल...निबंध लेखन, रंगोली एवं पोस्टर प्रतियोगिता...
Sat, Jul 22, 2023
सूरजपुर
. जिले में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए स्वीप कार्यक्रम के तहत कार्यक्रम के नोडल अधिकारी प्रियंका वर्मा के निर्देशन एवं स्वीप ब्लॉक प्रभारी श्रीकांत पांडेय के दिशा-निर्देशों के अनुरूप विभिन्न स्कूलों में स्वीप कार्यक्रम के तहत अनेक प्रकार के मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कराए जा रहे हैं। विकासखण्ड रामानुजनगर के शा. माध्यमिक शाला पतरापाली में बैगलेस डे पर मतदाता जागरूकता पर विभिन्न कार्यक्रम हुये। मतदाता जागरूकता पर निबंध लेखन, पोस्टर, रंगोली एवं नारा प्रतियोगिता कराया गया। सभी प्रतियोगिताओ में बालिकाओं ने बाजी मारी। प्रधानपाठक बी आर हितकर व शिक्षक योगेश साहू के द्वारा विद्यार्थियों को वोट के महत्व तथा मतदान प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी गई। विद्यार्थियों से यह भी अपील की जा रही है कि वे इन कार्यक्रमों में जो जानकारी प्राप्त कर रहे हैं, उसे अपने तक सीमित न रखकर अपने पलकों, अभिभावकों और आस-पड़ोस के मतदाताओं को भी दें। वोट करने से लोकतंत्र को मजबूती प्रदान होती है, इसलिए हर मतदाता को मतदान कर भारत को और मजबूत बनाना चाहिए। कार्यक्रम में शिक्षक महेंद्र पटेल, कृष्ण कुमार यादव, अनीता सिंह, योगेश साहू सरिता सिंह, रसोईया एवं छात्र छात्राएं उपस्थित थे।
: तेज रफ्तार कार पेड़ से टकराकर जलकर खाख हुआ..
Sat, Jul 22, 2023
सूरजपुर. बैजनाथपुर के पास कार पेड़ से टकराने के बाद आग लगने से जलकर खाख हो गया है…कार सवार एक झुलसकर घायल हो गया जिसका अस्पताल में इलाज किया जा रहा है. घटना ओड़गी मार्ग के बैजनाथपुर की है बीती रात तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई और आग लग गई. किसी तरह कार सवार पति पत्नी बाहर निकलकर खुद की जान बचाई. लेकिन एक आग से झुलस गया है..जिसका जिला अस्पताल में उपचार किया जा रहा है. फिलहाल कार जलकर पूरी तरह खाख हो गया है कार में पति पत्नी सहित 3 लोग थे..कार बिरमताल गांव की बताई जा रही है।
: देशी कट्टा लेकर आतंक मचाने वाला गिरफ्तार...
Fri, Jul 21, 2023
सूरजपुर. गुरूवार को चौकी खड़गवां पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम धरमपुर के दलदलीपारा में एक व्यक्ति देशी कट्टा लेकर आने-जाने वाले लोगों को भय दिखाकर डरा-धमका रहा है। पुलिस टीम ने ग्राम धरमपुर-दलदलीपारा में घेराबंदी कर राजेन्द्र तिर्की पिता अमरसाय उम्र 34 वर्ष को पकड़ा जिसके कब्जे से एक 315 बोर का देशी कट्टा को जप्त कर धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही कर उसे गिरफ्तार किया गया।