ब्रेकिंग

पुलिस की मौजूदगी में लोगों की भीड़ ने लाठी डंडों से की पिटाई, वीडियो हुआ वायरल

'अर्नव' चक्रवात की आहट से चांदनी बिहारपुर में किसानों की बढ़ी चिंता, प्रशासन ने 24 घंटे का कंट्रोल रूम किया स्थापित

प्रतापपुर में 1.86 हेक्टेयर सरकारी जमीन का ‘खेल’, कानून के मुंह पर तमाचा!

ओड़गी में खुली नई शराब दुकान, टारगेट के चक्कर में आबकारी विभाग का ‘रंगीन’ कारनामा!

खेतों में लहलहा रही धान की फसल, ऑनलाइन रिकॉर्ड में रकबा शून्य, पटवारी हड़ताल से किसानों पर गहराया संकट

सूचना

: 1098, 181, 112 टोल फ्री नम्बर अब एक में मर्ज हुआ...

Admin

Tue, Sep 5, 2023

सूरजपुर.   भारत सरकार द्वारा 1198 के संचालन पहले चाईल्ड लाईन फाउन्डेशन के माध्यम से किया जा रहा था। जिसे सभी जिले में स्वयं सेवी संगठनों द्वारा संचालित किया जा रहा है। जिले में इसका संचालन छत्तीसगढ़ प्रचार एवं विकास संस्थान एवं व पथ प्रदर्शक के द्वारा संचालित किया जा रहा था। 01 सितंम्बर से छत्तीसगढ़ के समस्त जिलों में उक्त संचालन महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा किया जा रहा है। वर्तमान में टोल फ्रि नम्बर 1098, चाईल्ड हेल्प लाईन, 181 महिला हेल्प लाइन 112 आपात कालीन सेवा को एक में मर्ज कर दिया गया है और इसका संचालन महिला बाल विकास विभाग कन्ट्रोल रूम से किया जा रहा है। जिले में इसका संचालन कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल कि अध्यक्षता मे बने समिति, जिला बाल संरक्षण समिति द्वारा किया जायेगा, उक्त समिति के सचिव जिला कार्यक्रम अधिकारी हैं इस हेतु जिला स्तरीय कॉल सेन्टर का संचालन 01 सितम्बर 2023 से अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) पुराना कलेक्ट्रेट के प्रथम तल मे बनाया गया है, उक्त कॉल सेन्टर 24 घंटे 7 दिन संचालित रहेगी। कॉल सेंटर मे 24 घंटे ड्यूटी करने वाले कर्मचारी की ड्यूटी लगाई गई है। वर्तमान में कॉल सेंटर का संचालन करने वाले चाईल्ड लाईन के कर्मचारियों को ही उक्त कॉल सेन्टर का जिम्मा दिया गया है। 01 सितम्बर 2023 को जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री चन्द्रबेस सिंह सिसोदिया द्वारा उक्त कार्यालय में सभी कर्मचारियों की उपस्थिति में कार्य की समीक्षा की गई एवं आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। उक्त कॉल सेन्टर संचालन हेतु आवश्यक बैठक में जिला बाल संरक्षण अधिकारी मनोज जायसवाल, चाईल्ड लाईन क्वार्टीनेटर कार्तिक मजूमदार, जनार्दन यादव, शीतल सिंह, नंदिनी खटिक, रमेश साहू, प्रकाश राजवाडे, दिनेश यादव उपस्थित थे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें