ब्रेकिंग

पुलिस की मौजूदगी में लोगों की भीड़ ने लाठी डंडों से की पिटाई, वीडियो हुआ वायरल

'अर्नव' चक्रवात की आहट से चांदनी बिहारपुर में किसानों की बढ़ी चिंता, प्रशासन ने 24 घंटे का कंट्रोल रूम किया स्थापित

प्रतापपुर में 1.86 हेक्टेयर सरकारी जमीन का ‘खेल’, कानून के मुंह पर तमाचा!

ओड़गी में खुली नई शराब दुकान, टारगेट के चक्कर में आबकारी विभाग का ‘रंगीन’ कारनामा!

खेतों में लहलहा रही धान की फसल, ऑनलाइन रिकॉर्ड में रकबा शून्य, पटवारी हड़ताल से किसानों पर गहराया संकट

सूचना

सोलर चोर की 'लट्ठमार कुटाई : पुलिस की मौजूदगी में लोगों की भीड़ ने लाठी डंडों से की पिटाई, वीडियो हुआ वायरल

Subhas Gupta

Wed, Oct 28, 2026

सूरजपुर। जिले में एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। सोलर प्लेट से रोशनी चुराने का सपना देख रहे एक शातिर को क्या पता था कि गांव वाले उसकी जिंदगी में ऐसा 'अंधेरा' कर देंगे! सूरजपुर की सड़क पर आज इंसाफ का वो 'देशी फॉर्मूला' चला कि देखने वालों के पसीने छूट गए। चोरी के शक में धरे गए एक महाशय को भीड़ ने ऐसा घेरा कि थाने की तारीख से पहले ही सड़क पर 'फैसला ऑन द स्पॉट' हो गया।

​हुई यूं कि ग्रामीणों ने महाशय को सोलर प्लेट पर हाथ साफ करते धर दबोचा। पुलिस बुलाई गई, मौके पर पहुंची भी, लेकिन जनता का पारा 440 वोल्ट पर था। फिर क्या था—खाकी बनी फ्रंट रो की ऑडियंस और भीड़ बन गई जज, जूरी और जल्लाद! सट-सट पड़ती लाठियां, गूंजती चीखें और बीच सड़क पर चलता 'लट्ठमार इंसाफ'। मौके पर खड़ी पुलिस ऐसे देखती रही मानो किसी एक्शन फिल्म की फ्री स्क्रीनिंग चल रही हो।

​चोरी की सजा कानून देता तो शायद चंद महीने जेल कटती, लेकिन गांव वालों ने जो 'फुल बॉडी थेरेपी' दी है, उसने समझा दिया कि करंट सिर्फ तारों में नहीं, तंग आ चुकी पब्लिक के हाथों में भी दौड़ता है। अब सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल है और लोग चुटकी ले रहे हैं—सोलर से बिजली बने न बने, चोर का फ्यूज पूरी तरह उड़ चुका है!

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें