: वल्नेरेबिलिटी मेपिंग की अधिकारियों को दिया गया प्रशिक्षण...
Fri, Jul 7, 2023
सूरजपुर.
आगामी विधानसभा निर्वाचन 2023 के दृष्टिगत आज मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, रायपुर छत्तीसगढ़ द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिले के समस्त सेक्टर ऑफिसर, समस्त पुलिस सेक्टर ऑफिसर एवं जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर को वल्नेरेबिलिटी मेपिंग के संबंध में प्रशिक्षण दिया गया। उनके द्वारा वर्नेबल मतदाता, वर्नेबल क्षेत्र एवं उसका सर्वे किस प्रकार किया जाता है के बारे में विस्तार से बताया गया। ऐसी शक्तियां जो डरा धमकाकर अपने पक्ष में मतदान करने के लिए प्रेरित करते है, उन शक्तियों को पहचान कर निर्धारित प्रारूप में रिटर्निंग ऑफिसर को भेजने के लिए कहा गया। समस्त सेक्टर ऑफिसर ऐसी वर्नेबल क्षेत्र का नियमित दौरा करे और पिछली घटना एवं इसके जिम्मेदार लोगो की पहचान कर उनके संबंध में जानकारी एकत्रित करें। इन क्षेत्रों में पिछले 01 वर्ष में गंभीर अपराधिक मामला, पिछले संसदीय एवं विधानसभा चुनाव में पंजीकृत अपराधों की संख्या, आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के मामले, पुनर्मतदान, निषेधात्मक कानून के मामले निर्वाचन नामावली से संबंधित शिकायते, मतदान दिवस से संबंधित शिकायते, राज्य आबकारी अधिनियम में पंजीकृत केस की जानकारी आर्म्स एक्ट अंतर्गत लायसेंस धारकों की जानकारी एकत्रित करने के लिए कहा गया, क्रिटिकल मतदान केन्द्रों का चिन्हांकन के लिए 07 बिन्दु मतदान क्षेत्र का वर्नेबल होना, 90 प्रतिशत से अधिक मतदान एवं 01 अभियर्थी के पक्ष में 75 प्रतिशत अधिक मतदान होना, 10 प्रतिशत से कम मतदान, पुनर्मतदान होना, विगत 05 वर्ष में मतदान दिवस के दिन एफ आई आर होना, अधिक अनुपस्थित, स्थानांतरित, मृत वोटर होना, कानुन और व्यवस्था का असमान्य होना के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। ऐसे क्षेत्रों के मतदान केन्द्र वेब कास्टिंग, माइक्रो ऑब्जर्वर की नियुक्ति केन्द्रीय शसस्त्र की तैनाती के बारे में बताया गया।
: पांच सूत्रीय मांगों को लेकर प्रांतव्यापी काम बंद हड़ताल....
Fri, Jul 7, 2023
सूरजपुर. छ.ग. कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन, छ.ग. कर्मचारी अधिकारी महासंघ छ. ग. मंत्रालयीन कर्मचारी संघ एवं समस्त कर्मचारी संगठनों के संयुक्त तत्वावधान में संयुक्त मोर्चा के द्वारा पांच सूत्रीय मांगों को लेकर प्रांतव्यापी काम बंद हड़ताल रहा. शुक्रवार कोनगर क़े रंग मंच मैदान में तथा विभिन्न विकासखंडों में आयोजित कर मुख्य सचिव छतीसगढ़ शासन के नाम ज्ञापन दिया गया. सूरजपुर में अनुविभागीय दंडाधिकारी रवि सिंह, रामानुजनगर, भैयाथान ,प्रतापपुर में दंडाधिकारी को ज्ञापन तो वही प्रेमनगर और ओड़गी में तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा गया है , पांच सूत्रीय प्रमुख मांगों में.. छठवे वेतनमान के आधार पर देय गृह भाड़ा भत्ते को सातवें वेतनमान के आधार पर केन्द्रीय दर पर पुनरीक्षित किया जाये। राज्य के कर्मचारियों एवं पेंशनरों को केन्द्र के समान देव तिथि से महंगाई भत्ता स्वीकृत करने। प्रदेश के कर्मचारियों की विभिन्न मांगो को लेकर गठित पिंगुआ कमेटी एवं सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव की अध्यक्षता में वेतन विसंगति हेतु गठित समिति की रिपोर्ट को सार्वजनिक करने। कांग्रेस पार्टी के जन घोषणा पत्र के क्रियान्वयन हेतु राज्य के समस्त कर्मचारियों को चार स्तरीय वेतनमान क्रमश: 08, 16, 24 एवं 30 वर्ष की सेवा अवधि उपरांत किया जाये एवं अनियमित, संविदा एवं दैनिक वेतन भोगी कर्मियों को नियमित किया जावे। पुरानी पेंशन का लाभ दिलाने हेतु प्रथम नियुक्ति तिथि से सेवा गणना की जाने एवं पूर्ण पेंशन का लाभ अहंतादायी सेवा 33 वर्ष के स्थान पर 25 वर्ष किया जाने सम्बन्धी ज्ञापन सौंपने से पूर्व रंगमंच मैदान में सभा कर रैली के रुप मे कलेक्टोरेट पहुँचकर ज्ञापन दिया गया. कार्यक्रम को चन्द्रवेश सिसोदिया , अशोक उपाध्याय ,शेष नारायण शर्मा , नृपेंद्र सिंह ,भूपेश सिंह ,सचिन त्रिपाठी,हलेश्वर गुप्ता,आर बी शिवहरे,दयानन्द चौबे,यादवेन्द्र दुबे,सी पी मिश्रा, संजय प्रसाद सोनी,आदेश रवि,विजय साहू,राजकुमार सिंह, श्रीमती पिंकी सिंह , दीपा बैरागी आदि वक्ताओं ने सम्बोधित किया. प्रदर्शन के दौरान के.विश्वनाथ रेड्डी , डॉ शुभम यादव, कुंदन सिन्हा, महेश दोहरे , हर्षनारायन शर्मा ,चन्द्रविजय सिंह,रविनाथ तिवारी , पंकज गुप्ता ,अनुराग सिंह बघेल, राकेश शुक्ला,अजीत गुप्ता,विजेंदर साहू,निर्मल भटाचार्य,गौरी शंकर पांडेय,चंद्रदेव चक्रधारी,मिथिलेश पाठक,मीना सोनी, सबीना मंसूरी,अनुज राजवाड़े,मंजू टोप्पो,नन्द किशोर कुशवाहा,शिव पैकरा सरिता राजवाड़े शहर बानो दीपा बैरागी,योगेश जायसवाल राजकुमार सिंह,मनोज जायसवाल सहित भारी संख्या में कर्मचारी अधिकारी उपस्थित थे.
: जिपं सीईओ ने मुख्यालय जनपद पंचायत के कार्यों का किया औचक निरीक्षण...
Thu, Jul 6, 2023
सूरजपुर
. जिला पंचायत सीईओ सुश्री लीना कोसम ने आज जनपद पंचायत सूरजपुर अंतर्गत विभिन्न कार्यों का निरीक्षण किया। जिसमें ग्राम पंचायत सिलफिली में निर्मित गौठान का निरीक्षण किया, जिसमें बाड़ी के कार्य को देखकर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बाड़ी विकास में और अधिक गतिविधिया करने के लिए कहा। गौठान में मुर्गी पालन, बकरी पालन, मशरूम उत्पादन पर समूह की महिलाओं को विशेष ध्यान देकर कार्य करने हेतु निर्देशित किया। वर्मी खाद उत्पादन हेतु प्रतिदिन गोबर खरीदी करने व खाद बनाने के प्रतिशत में वृद्धि करने हेतु गौठान नोडल को निर्देशित किया। ग्राम पंचायत वीरपुर के अमृत सरोवर का निरीक्षण किया। उन्होंने अमृत सरोवर के चारों ओर फलदार एवं छायादार वृक्षारोपण कार्य को यथाशीघ्र पूर्ण करने हेतु निर्देशित किया। इसके बाद रामनगर में स्कूल मरम्मत कार्य का निरीक्षण किया गया व शिक्षकों को समय पर उपस्थित होने व परिसर को साफ सफाई रखने हेतु निर्देशित किया। निरीक्षण के दौरान ग्राम पंचायत व जनपद स्तरीय अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।