: रीपा के कार्यों में लापरवाही नहीं की जाएगी बर्दाश्त-सीईओ
Wed, Jul 5, 2023
सूरजपुर
. जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुश्री लीना कोसम ने जिला पंचायत सभाकक्ष में जनपद सीईओ तथा आरईएस विभाग के एसडीओ की समीक्षा बैठक ली। जिला पंचायत सीईओ ने गौठानों में अधूरे कार्य को पूर्ण करने के निर्देश देते हुए कहा कि जिन गौठान में फेसिंग के कार्य पूर्ण नहीं हुए उन्हें तत्काल पूर्ण कराये। रीपा मुख्यमंत्री जी की महत्वाकांक्षी योजना में से एक है। रीपा के कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही बरदास्त नहीं की जाएगी। गौठानों में रीपा के जितने वर्किंग शेड बन रहे हैं वे गुणवक्तापूर्ण बने। अभी बरसात का समय है इसलिए किसी रीपा केंद्र के वर्किंग शेड में पानी की सिपेज की शिकायत नहीं आनी चाहिए। उन्होंने वृन्दावन एवं चंदननगर के गौठानों के कार्यों को प्राथमिकता से करने के निर्देश दिये। जिले का हर रीपा केन्द्र साफ-सुथरा और स्वच्छ दिखना चाहिए। यह समस्त जनपद सीईओ की जिम्मेदारी है। उन्होंने जनपदों में जितने भी मिट्टी के कार्य अधूरे उनका जल्द से जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिये। उन्होंने जनपद सीईओ निर्देश देते हुए कहा कि जिले का प्रत्येक जनपद को प्रेरणादायी जनपद के रूप में विकसित करना है। इसके लिए सभी जनपदों में व्यक्तिगत और सामुदायिक शौचालय बने, ग्रामीणों के शत-प्रतिशत आयुष्मान कार्ड बने तथा जिनके आयुष्मान कार्ड नहीं बने हैं, उनकी जानकारी भेजे। जिससे उनकी सतत निगरानी कर तथा उनका चिंहाकंन कर उनके आयुष्मान कार्ड बनाये जा सके। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में हरेली तथा छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक का आयोजन किया जाना है। समस्त अधिकारी इसकी तैयारी अभी से प्रारंभ कर दंे। उन्होंने जनपद सीईओ से डीएमएफ मद से होने कार्यों शीघ्र पूर्ण करने के निर्देष दिये। साथ उन्होंने समस्त जनपद सीईओ का पहुंचविहीन पण्डों बस्ती की जानकारी प्रस्तुत करने के निर्देश दिये।
इस दौरान जनपद सीईओ निजामुद्दीन, विनय गुप्ता, वेद प्रकाश गुप्ता, आरईएस के एसडीओ, विमल सिंह, मीना मण्डल, रविशंकर सोनी, लवली चौधरी, हरिनारायण सिंह, अमित सहित अन्य संबंधित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
: जिले में निरंतर चलेगा मतदाता जागरूकता अभियान...
Wed, Jul 5, 2023
सूरजपुर.
आगामी विधानसभा चुनाव 2023 के दृष्टिगत सूरजपुर जिले मे मतदाता जागरूकता अभियान को सुव्यवस्थित संचालित करने हेतु मुख्य कार्यपालन अधिकारी स्वीप नोडल सुश्री लीना कोसम के अध्यक्षता मे एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. प्रियंका वर्मा की उपस्थिति में जिला स्तरीय स्वीप कोर समिति की बैठक आयोजित की गई। स्वीप नोडल अधिकारी द्वारा सभी विकासखण्ड शिक्षा अधिकारीयों को शाला प्रवेश उत्सव में, हाट बाजारों में, छत्तीसगढ़ ओलम्पिक, हरेली त्योहार कार्यक्रम में आयोजित कर मतदाता शपथ दिलाने के निर्देश दिये। कॉलेज, हायर सेकेण्डरी स्कूलों में 18 वर्ष से ऊपर पात्र विद्यार्थियों को मतदाता पंजीकरण फार्म-06 भराकर मतदान हेतु सहभागिता करने के निर्देश दिये गये। अधिकारियों को मतदाता जागरूकता हेतु साप्ताहिक कार्यक्रम बनाकर अभियान में आयोजित करने के निर्देश दिये। इस हेतु कॉलेज, स्कूल में मतदाता जागरूकता रैली, मानव श्रृंखला, रंगोली प्रतियोगिता, पेंटिंग प्रतियोगिता कराकर मतदाताओं के मध्य प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिये। सभी पात्र दिव्यांग व्यक्तियों को मतदाता के रूप में पंजीकृत किये जाने के निर्देश दिये। जिसमें सूरजपुर जिले के सभी कॉलेजों के प्रोफेसर नोडल अधिकारी, सभी 6 विकासखंड के विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी, जिला परियोजना अधिकारी, साक्षर भारत, एनसीसी, एनएसएस अधिकारी, दिव्यांग आइकन परमेश्वर यादव और स्वीप से जुडें नोडल अधिकारी उपस्थित रहें।
: चोरी के मोटर सायकल के साथ एक आरोपी गिरफ्तार...
Tue, Jul 4, 2023
सूरजपुर. कोतवाली पुलिस ने चोरी के मोटर सायकल के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। बीते दिन भट्ठापारा निवासी संजय सिंह ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया कि 2 जुलाई को रात्रि में अपने रिश्तेदार के घर नवापारा मोटर सायकल हीरो पैशन प्रो लेकर गया और घर के बाहर खड़ा कर दिया था जिसे किसी अज्ञात चोर के द्वारा चोरी कर लिया गया है। रिपोर्ट पर धारा 379 भादसं के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया।अज्ञात चोर की पतासाजी में लगी पुलिस को मुखबीर से सूचना मिला कि चोरी की गई मोटर सायकल को एक व्यक्ति बेचने की फिराक में नावापारा में घुम रहा है सूचना पर घेराबंदी कर जय प्रकाश पिता स्व. कबीर दास उम्र 25 वर्ष निवासी डीपाडीह शंकरगढ़, जिला बलरामपुर हालमुकाम मण्डी रोड़ सूरजपुर को पकड़ा गया। पूछताछ पर उसने चोरी की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया जिससे चोरी की मोटर सायकल बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया।