ब्रेकिंग

उल्लंघन पर प्रशासन सख्त, संयुक्त टीम ने वसूला ₹3260 का जुर्माना

पचिरा में पंचमुखी हनुमान जी की प्राण प्रतिष्ठा संपन्न, श्रद्धालुओं ने लिया कुरीतियों को त्यागने का संकल्प

ओड़गी सेंट्रल बैंक में एक माह से 'मैनेजर' की कुर्सी खाली, भीषण गर्मी में दर-दर भटक रहे ग्रामीण और कर्मचारी

तिलसिवा में ट्रक और बाइक की भीषण भिड़ंत, युवक की मौके पर ही मौत

कोरिया सीमा पर मानवता शर्मसार: शिव मंदिर में मिली दो माह की लावारिस मासूम, जांच में जुटी पुलिस

सूचना

: जिला निर्वाचन अधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने मतदान केन्द्रों का किया निरीक्षण...सुविधाओं के बारे में दिये दिशा-निर्देश...

Admin

Sat, Aug 19, 2023

सूरजपुर. कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी संजय अग्रवाल एवं पुलिस अधीक्षक आई. कल्याण ऐलेसेला ने आज ओड़गी एवं भैयाथान के मतदान केन्द्रों का संयुक्त निरीक्षण किया। मतदान निरीक्षण में उन्होंने ओड़गी के मतदान क्रमांक 74 ओड़गी, मतदान क्रमांक 75 कालामांजन, मतदान क्रमांक 76 गिरजापुर तथा मतदान क्रमांक 165 सिरसी-02, मतदान क्रमांक 132 करकाटी तथा मतदान क्रमांक 97 भैयाथान का निरीक्षण किया। कलेक्टर ने बीएलओ एवं अभिहित अधिकारी से मतदान केंद्र, मतदाताओं की संख्या, दिव्यांग मतदाताओं की जानकारी लेते हुए पुनरीक्षण अभियान के तहत 31 अगस्त 2023 तक नियमित रूप से आवेदन जमा करने के निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक ने पिछली घटनाओं और वर्तमान आशंकाओं को देखते हुए समुदाय के भीतर संपर्क पहचान करने कहा। जिससे ऐसी घटनाओं से संबंधित जानकारी को तुरंत पहचान कर कार्यवाही की जा सके। उन्होंने मतदान केन्द्रों में रैम्प, फर्नीचर, बिजली, पेयजल, शौचालय के संबंध में दिशा-निर्देश दिए। जिला निर्वाचन अधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने ओड़गी व भैयाथान के विभिन्न मतदान केन्द्रों और स्कूलों का निरीक्षण किया। उन्होंने 1 अक्टूबर 2023 की स्थिति में 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले नवीन मतदाताओं से संपर्क कर उनके नाम मतदाता सूची में जोड़ने व विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्य के बारे में जानकारी लेते हुए गांव में परिवारों व मतदाताओं की संख्या के बारे में जानकारी ली। इस दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. प्रियका वर्मा, एसडीएम भैयाथान सागर सिंह राज, तहसीलदार सालिक राम गुप्ता, समीर शर्मा, मनीष गुप्ता सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें