: महाविद्यालय सिलफिली में शिक्षक दिवस पर विद्यार्थियों का किया गया मार्गदर्शन...
Thu, Sep 7, 2023
सूरजपुर.
शासकीय महाविद्यालय सिलफिली में भूतपूर्व राष्ट्रपति तथा शिक्षक डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के स्मृति में 5 सितंबर 2023 को शिक्षक दिवस मनाया गया तथा दो प्रसिद्ध वक्ताओं के द्वारा विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया गया। कार्यक्रम का प्रारंभ अतिथि हरिशंकर त्रिपाठी, वरिष्ठ अधिवक्ता तथा वेद प्रकाश अग्रवाल, वरिष्ठ साहित्यकार तथा समाजसेवी, प्राचार्य डॉ. रामकुमार मिश्र तथा वरिष्ठ प्राध्यापक बृज किशोर द्वारा संस्कृति की देवी सरस्वती तथा डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन के छायाचित्र पर माल्यार्पण तथा दीप प्रज्ज्वलन के द्वारा हुआ। दीप प्रज्वलन के पश्चात अतिथियों के लिए स्वागत गीत जीनत गौसिया तथा जैतुन निशा ने प्रस्तुत किया। कार्यक्रम के प्रारंभ में गुरु की महिमा तथा राधाकृष्णन के जीवन का परिचय छात्रा गायत्री मिश्रा ने दिया। इसके पश्चात गायत्री राजवाड़े बीएससी अंतिम वर्ष की छात्रा ने एक नृत्य प्रस्तुत किया। छात्रा प्रीति मिश्रा तथा आस्था बघेल ने डॉक्टर राधाकृष्णन के जीवन के विभिन्न प्रसंगों से विद्यार्थियों को अवगत कराया। संगीता ने नागपुरी में एकल नृत्य एवं मिताली तथा उमा ने बंगाली समूह नृत्य प्रस्तुत किया। कार्यक्रम के अगले चरण में वेद प्रकाश अग्रवाल ने विद्यार्थियों को मन से शिक्षा ग्रहण करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने डॉ. राधाकृष्णन के जीवन की एक घटना का जिक्र करते हुए कहा कि डॉ. राधाकृष्णन से किसी ने पूछा कि आप विदेश पढ़ने क्यों नहीं गए तो उन्होंने कहा कि मैं विदेश पढ़ाने जाऊंगा। डॉक्टर राधाकृष्णन अच्छे लेखक, दार्शनिक तथा शिक्षाविद थे। उन्होंने कालांतर में ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय में अध्यापन किया। श्री हरिशंकर त्रिपाठी ने अपने ओजपूर्ण व्याख्यान से विद्यार्थियों को प्रतिदिन अध्ययन की आदत डालने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि प्रतिदिन अध्ययन की आदत से अध्ययन में रुचिपूर्ण लगने लगेगा। उन्होंने कहा कि आप शिक्षकों से प्रश्न करें। यदि आप प्रश्न नहीं करेंगे तो आप अच्छा ज्ञान प्राप्त नहीं कर सकते। शिक्षक बेहद सकारात्मक सोच वाले तथा रुचि पैदा करने वाले होते हैं। और शिक्षकों को भी इसी प्रकार अध्यापन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि एक कम पढ़े लिखे व्यक्ति के पुत्र महामना मदन मोहन मालवीय ने अपने दृढ़ संकल्प के कारण पूरे देश से चंदा एकत्रित कर बनारस हिंदू विश्वविद्यालय के स्थापना 1916 में की। इस प्रकार के दृढ़ संकल्प से विद्यार्थी अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सकते हैं। श्री त्रिपाठी ने फिल्म, साहित्य, गीत, संगीत, कला, शिक्षा तथा लोक कथाओं के माध्यम से विद्यार्थियों तथा शिक्षकों को अच्छे अध्ययन तथा अध्यापन के लिए प्रेरित किया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. रामकुमार मिश्र ने कहा कि संतुष्टि जीवन में बेहद आवश्यक है। बहुत अधिक और अति शीघ्र अपने के लालसा के कारण हमारे भीतर षड्यंत्र पैदा होता है और हम समाज के लोगों की परवाह किए बगैर सिर्फ स्वार्थ पूर्ति में लग जाते हैं। उन्होंने बताया कि विद्यार्थी जीवन ही स्वयं को गढ़ने का जीवन होता है। यदि हमने उस जीवन को खो दिया तो हम जीवन के लक्ष्य से दूर होते चले जाएंगे। शिक्षा आपकी आलोचना दृष्टि का विकास करती है। आप विद्यार्थी के लिए आवश्यक है कि वे सबों की बात सुनें और अपनी समझ के अनुसार अच्छी बातों को अपनाए। वे अपने जीवन में कृत्रिमता न आने दे। उनका स्वयं का व्यक्तित्व उसमें अवश्य दिखाई देना चाहिए। प्राचार्य महोदय ने कार्यक्रम के अंत में दोनों अतिथियों तथा अच्छे आयोजन के लिए छात्र-छात्राओं के प्रति आभार प्रदर्शन किया तथा विद्यार्थियों को शिक्षक दिवस की बधाई दी। कार्यक्रम का संचालन महाविद्यालय के प्राध्यापक श्री अजय कुमार तिवारी तथा दो छात्राओं आंचल कुशवाहा तथा नेमी तिवारी ने किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राध्यापक बृजकिशोर त्रिपाठी, डॉ. प्रेमलता एक्का, श्रीमती शालिनी शांता कुजूर श्रीमती अंजना अमित सिंह बनाफर भरत लाल कंवर आशीष कौशिक, जफीर, सुश्री स्वाति यादव के साथ-साथ कार्यालयीन कर्मचारी वीरेंद्र सिन्हा, अशोक राजवाड़े, श्रीमती सुनीता गुप्ता, ताराचंद साहू, दिनेश तथा हेमंत के साथ लगभग 200 विद्यार्थियों ने भाग लिया।
: हाट बाजार में मतदाताओं को किया गया जागरूक...
Thu, Sep 7, 2023
सूरजपुर.
बुधवार हाट बाजार ओड़गी, जिला में मतदाता जागरूकता के तहत कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें मतदाता जागरूकता शपथ कराया गया तत्पश्चात 18 वर्ष से अधिक आयु वाले लोगों को फार्म-6 भरना बताया गया तथा उनको बताया गया कि 11 सितम्बर 2023 तक फार्म भरकर अपने पंचायत के बीएलओ या तहसील कार्यालय में जमा करें। इस पर विस्तृत चर्चा किया गया। फार्म-6 फार्म - 7 एवं फार्म-8 के बारे में फॉर्म ऑफलाइन एवं ऑनलाइन भरने हेतु समझाया गया। निर्वाचन नामावली के द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम 2023 की दावे और आपत्ति की तिथि में परिवर्तन कर 11 सितम्बर तक कर दिया गया है। आप सभी इस तिथि तक फार्म 6 फार्म-7 एवं फार्म-8 एवं फार्म 68 भर सकते है। फार्म-7 विलोपित फार्म तथा प्रारूप-8 किन-किन परिस्थितियों में (प्रविष्टि में संशोधन, निवास में स्थानांतरण, डुप्लीकेट वोटर कार्ड हेतु, दिव्यांग चिन्हित करने हेतु) संशोधन फार्म भरने की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में मास्टर ट्रेनर मो. शाकिर अंसारी प्रदीप कुमार सिंह, राजेश प्रसाद पाल तथा इस हाट बाजार मे नागरिक गण उपस्थित थे। EVM मशीन से मतदान की प्रक्रिया के बारे में भी विस्तृत जानकारी दी गई।
: सेक्टर अधिकारी व पुलिस अधिकारियों का प्रशिक्षण...
Thu, Sep 7, 2023
सूरजपुर.
जिले में आगामी विधानसभा निर्वाचन को स्वतंत्र एवं निष्पक्ष रूप से कराने हेतु जिला निर्वाचन अधिकारी संजय अग्रवाल के निर्देशानुसार विधानसभा क्षेत्र 05-भटगांव एवं 06 प्रतापपुर के समस्त सेक्टर अधिकारी एवं सेक्टर पुलिस अधिकारियों का प्रशिक्षण कार्यक्रम जिला पंचायत सूरजपुर के सभाकक्ष में सम्पन्न हुआ जिसमें प्रशिक्षण स्थल पर जिला निर्वाचन अधिकारी ने सेक्टर अधिकारियों एवं पुलिस सेक्टर अधिकारियों को अपने दायित्वों का निर्वहन निष्ठापूर्वक करने के निर्देश दिया गया। उन्होंने कहा कि सेक्टर ऑफिसर का पद निर्वाचन प्रक्रिया में अत्यंत महत्वपूर्ण पद है, सेक्टर अधिकारियों से यह अपेक्षा की जाती है कि उन्हें मतदान केन्द्र तक पहुंच मार्ग, मतदान केन्द्रों का भौतिक सत्यापन, चुनावी प्रबंधन मतदान प्रक्रिया ई.व्ही.एम की व्ही. पेट में त्रुटि, उसकी कार्यप्रणाली, आदर्श आचरण संहिता कानून व्यवस्था का ज्ञान रहे। उन्होने सेक्टर ऑफिसर को अपने सेक्टर के अधीन समस्त मतदान केन्द्रों में स्वतंत्र निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन सम्पन्न कराने के निर्देश दिये गये समस्त सेक्टर अधिकारियों को वेल्नेरेविबलिटी मैपिंग कमजोर मतदाताओं के बसाहट, मोहल्लों का चिन्हांकन करना जिन्हें डरा धमकाकर मतदान करने से रोका जाता है ऐसे डराने धमकाने वाले व्यक्तियों की पहचान कर उनके विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही करने के निर्देश सेक्टर अधिकारियों को दिये। उनके द्वारा समस्त क्रिटिकल मतदान केन्द्रों में वेबकास्टिंग कराने के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। उप जिला निर्वाचन अधिकारी डी प्रियंका वर्मा द्वारा ई.व्ही.एम. एवं ही कही. पेट का संयोजन, ई. वही.एम एवं शी.व्ही. पैट का रिप्लेसमेंट नियम, मतदाता रजिस्टर प्रारूप- 17 क. मतपत्र लेखा प्रारूप- 17 ग के बारे में जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि सेक्टर अधिकारी प्रत्येक मतदान दल द्वारा तैयार मतपत्र लेखा प्रारूप-17 ग का पुनः जांच करें और देखें कि दस्तावेज सही ढंग से भरा गया है। जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर प्रेमचंद सोनी प्राचार्य के द्वारा सेक्टर अधिकारियों के कार्य एवं उत्तरदायित्वों को पी.पी.टी. के माध्यम से विस्तारपूर्वक बताया गया सेक्टर ऑफिसरों के कार्य जिम्मेदारी निर्वाचन ड्यूटी आदेश मिलने के साथ शुरू हो जाती है और मतदान समाप्ति तक बनी रहती है तब तक कि उनके सेक्टर के अन्तर्गत सभी मतदान केन्द्रों की मतदान सामग्री एवं समस्त प्रपत्र जमा न हो जाये सेक्टर ऑफिसरों को मतदान के पूर्व मतदान केन्द्र संबंधी कार्य, मतदान सामग्री वितरण दिवस के कार्य मतदान दिवस के एक दिन पूर्व के कार्य और मतदान दिवस के कार्य के बारे में बताया गया। मतदान केन्द्र के पहुँच मार्ग का भौतिक सत्यापन मतदान केन्द्रों में सुनिश्चित न्यूनतम सुविधाएं - भवन की स्थिति, पर्याप्त फर्नीचर, पेयजल, बिजली, शौचालय , छाया, रैम्प की जानकारी देने हेतु सभी सेक्टर अधिकारियों को क्षेत्र भ्रमण करने के लिए कहा गया। सेक्टर अधिकारियों को वल्नरेबिलिटी मैपिंग एवं क्रिटिकल मतदान केन्द्रों का चिन्हांकन के मापदण्डों के बारे में बताया गया। सेक्टर अधिकारियों को रूट चार्ट के संबंध में जानकारी दी गई। मतदान केन्द्रों तक पहुंचने के लिए उचित वाहन, मतदान केन्द्रों के बीच पहुंचने का छोटा रास्ता पहुंचने में लगा समय मतदान केन्द्रों के बीच की वास्तविक दूरी मतदान केन्द्रों तक पहुंचने के वैकल्पिक मार्ग मतदान केन्द्रों पर मोबाइल कनेक्टिविटी, कम्युनिकेशन प्लान हेतु मतदान क्षेत्र में कार्यरत जमीनी कर्मचारियों के बी. एल. ओ. ग्राम सचिव पटवारी, आगनबाड़ी कार्यकर्ता मतदान केन्दों के जिम्मेदार कर्मचारी का मोबाईल नम्बर एवं नाम प्राप्त करने हेतु सेक्टर अधिकारियों को कहा गया।