: शुभारभ हुआ नाम निर्देशन पत्र लेने-जमा करने की प्रक्रिया...पहले दिन 17 अभ्यर्थियों ने लिया...एक ने जमा किया...
Admin
Sat, Oct 21, 2023
सूरजपुर. विधानसभा आम निर्वाचन 2023 के अंतर्गत नाम निर्देशन पत्र फार्म लेने एवं जमा करने की प्रक्रिया आज पहले दिन सूरजपुर के तीनों विधानसभा क्षेत्रों के लिये कुल 17 अभ्यर्थियों ने अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों के लिए नाम निर्देशन पत्र प्राप्त किया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार आज पहले दिन विधानसभा क्षेत्र क्रमांक (04) - प्रेमनगर के लिए रमेश कुमार साहू, कांग्रेस प्रत्याशी खेल साय सिंह, श्रीमती तिलेश्वरी, संतोष कुमार रवि,अंगद श्रीवास,गणेश सिंह,भाजपा प्रत्याशी भूलन सिंह मराबी,संतोष विश्वकर्मा ने नाम निर्देशन फार्म ख़रीदा और नाम निर्देशन फार्म अब तक कांग्रेस प्रत्याशी खेल साय सिंह ने जमा किया है. विधानसभा क्षेत्र क्रमांक (05)-भटगांव के लिए शिव कुमार साहू,कपिल देव पैकरा,रामबाई देवांगन,अरविन्द शरण सिंह,कमलावती सारथी,आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी सुरेन्द्र गुप्ता,उषा गुप्ता ने नाम निर्देशन पत्र फार्म ख़रीदा है. विधानसभा क्षेत्र क्रमांक (06)-प्रतापपुर के लिए सिर्फ दो अभ्यर्थी राजा राम श्याम और मंजीत सिंह ने ख़रीदा है.

विज्ञापन
विज्ञापन