: अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस पर विविध कार्यक्रमों का हुआ आयोजन...
Fri, Sep 8, 2023
सूरजपुर.
माध्यमिक शाला पतरापाली में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर बच्चों द्वारा गांव के विभिन्न मार्गाे में साक्षरता रैली निकाली गई। साक्षरता रैली में सभी छात्र एवं शिक्षक शामिल रहे। रैली में बच्चों ने साक्षर भारत-विकसित भारत, सब पढ़ें-सब बढ़ें। साक्षरता हमें जगाती है, शोषण से हमें बचाती है। साक्षरता ही है श्रृंगार हमारा, वरना व्यर्थ है जीवन सारा। पढ़ी लिखी जब होगी माता, घर की बनेगी भाग्य विधाता। पढ़ेंगे और पढ़ायेंगे, उन्नत देश बनायेंगे आदि नारों के साथ गाँव का भ्रमण किया। रैली पश्चात विद्यालय में रंगोली प्रतियोगिता, पोस्टर प्रतियोगिता, भाषण प्रतियोगिता, चित्रकला प्रतियोगिता, इन-आउट कार्यक्रम, एवं खेलकूद प्रतियोगिता कराया गया। जिसमें 36 छात्रों को पुरस्कृत किया गया। विद्यार्थियों एवं सभा को संबोधित करते हुए शिक्षक योगेश साहू ने कहा कि मानव विकास और समाज के लिये उनके अधिकारों को जानने और साक्षरता की ओर मानव चेतना को बढ़ावा देने के लिए अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस 8 सितंबर को मनाया जाता है। वर्तमान समय में शिक्षा बहुत जरूरी है। शिक्षा हमारे जीवन का आवश्यक अंग है। एक व्यक्ति का शिक्षित होना उसके स्वयं का विकास है, वहीं एक महिला शिक्षित होकर पूरे घर को संवार सकती है। साक्षरता का मतलब सिर्फ पढऩा-लिखना ही नहीं बल्कि यह सम्मान और विकास से जुड़ा विषय है। आज अशिक्षा देश की तरक्की में बहुत बड़ी बाधा है जिसके अभिशाप से गरीब और गरीब होता जा रहा है। कार्यक्रम प्रभारी शिक्षिका अनीता सिंह एवं आभार प्रकट संकुल समन्वयक जे डी सिंह के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में प्रधान पाठक बिआर हितकर, महेंद्र पटेल, संकुल समन्वयक जेडी सिंह, अनीता सिंह योगेश साहू, सरिता सिंह, ग्रामीण जन एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित थे
: 13 से 15 सितम्बर तक विशेष ग्राम सभा आयोजित...
Fri, Sep 8, 2023
सूरजपुर.
छत्तीसगढ़ पंचायत राज अधिनियम, 1993 की धारा-6 में प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए कलेक्टर संजय अग्रवाल 13 से 15 सितम्बर 2023 तक जिला अंतर्गत ग्राम पंचायत एवं उनके आश्रित ग्रामों में विशेष ग्राम सभा आयोजित करने का आदेश देता हूँ। छ.ग. पंचायत राज अधिनियम 1993 की धारा 129 (ख) (3) के तहत गणपूर्ति के साथ-साथ ग्राम सभा में सदस्यों की शत-प्रतिशत उपस्थिति करवाने का दायित्व सरपंच, पंच एवं सचिव का होगा।
: अधिवक्ता परिषद ने मनाया स्थापना दिवस...
Thu, Sep 7, 2023
सूरजपुर. अधिवक्ता परिषद् छत्तीसगढ़ की जिला ईकाई सूरजपुर ने आज अधिवक्ता परिषद् का स्थापना दिवस उत्साह के साथ मनाया. जिसमें जिला न्यायालय सूरजपुर के परिषद् के सदस्यों एवं अधिवक्तागणों ने अधिवक्ता परिषद् छ0ग0 के उद्धेश्य एवं कार्यों की जानकारी की पत्रक को अधिवक्तागणों को बांटा एवं संबंधित परिषद् की जानकारी दी गई, जिसमें अधिवक्ता परिषद् के जिला अध्यक्ष गोविन्द सिंह सरूता अधिवक्ता,महामंत्री उदय प्रताप सिंह व परिषद् प्रदेश उपाध्यक्ष संजय भारत,एसोसियट सूरजपुर, सचिव सुशील निगम, परिषद के पूर्व अध्यक्ष नरेश कौशिक, अधिवक्ता ज्वाला प्रसाद गुप्ता एवं अधिवक्ता परिषद् के सदस्यगण राजूदास, हरिओम साहू, सुरेश कुमार साहू, दिनेश साहू, सुमन तिवारी, प्रणय सिन्हा, श्याम प्रजापति, देवाराम राजवाड़े, सचिन साहू, प्रिति शास्त्री के साथ अधिवक्तागण उपस्थित थे।