: भ्रष्ट कृत्य से छत्तीसगढ़ कलंकित हुआ-विजय बघेल
Sat, Sep 9, 2023
सूरजपुर. जिले के तीनो विधानसभा क्षेत्रों का दौरा कर घोषणा पत्र समिति के प्रदेश संयोजक व दुर्ग सांसद विजय बघेल ने घोषणा पत्र में शामिल करने का सुझाव लिया।भटगांव विधानसभा का विश्रामपुर ,प्रेमनगर विधानसभा क्षेत्र का सूरजपुर होटल आदित्य में व प्रतापपुर विधानसभा का प्रतापपुर के अग्रसेन भवन में घोषणा पत्र के लिए सुझाव हेतु समाज के सभी वर्गों को आमंत्रित किया गया। ।भूपेश सरकार ने समाज का सभी वर्ग परेशान है। इस सरकार में किसान युवा अधिकारी कर्मचारी सब त्रस्त है। सांसद विजय बघेल ने भाजपा पदाधिकारी व समाज के सभी वर्गों को संबोधित करते हुए कहा कि भूपेश सरकार झूठा सपना दिखाकर सत्ता में पहुंची है जहां सबको सरकार ने ठगने का काम किया है।आज देश में छत्तीसगढ़ को हड़ताल को लेकर बदनाम है दैनिक वेतनभोगी, स्वास्थ्य कर्मचारी संगठन, मनरेगा कर्मचारी सड़कों पर आंदोलनरत हैं। किसानों को वर्मीकम्पोस्ट के नाम पर जबरन मिट्टी युक्त गोबर दिया जा रहा है।देश के प्रधानमंत्री देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रासायनिक खाद पर 10 लाख हजार करोड़ रुपए की सब्सिडी देकर देश के किसानों को सस्ता रासायनिक खाद उपलब्ध कराने का काम किया है भाजपा हमेशा से किसानों को अन्नदाता भगवान मानती रही है और जब भी किसानों के हित मे किसी सरकार ने काम किया है तो वह भाजपा की सरकार है ।आज प्रदेश में सभी ओर भाजपा की सरकार बने चर्चा है और इसकी शुरुआत प्रदेश के पाटन विधानसभा क्षेत्र से होगी कांग्रेस की पहली हार पाटन विधानसभा क्षेत्र से प्रारंभ होकर छत्तीसगढ़ के सभी क्षेत्रों तक जाएगी। भाजपा ने प्रेम नगर विधानसभा क्षेत्र से अपना प्रत्याशी भूलन सिंह मरावी,भटगांव से लक्ष्मी राजवाड़े, व प्रतापपुर से शकुंतला पोर्ते को घोषित किया है आप सभी कार्यकर्ता भाजपा प्रत्याशी को भारी मतों से विजय बनाकर सरकार बनाने में अपना एक प्रतिनिधि राजधानी रायपुर भेजें। पूर्व सांसद कमलभान सिंह ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ का सही मायने में विकास डॉ.रमन सिंह के कार्यकाल में पिछले 15 वर्षों में हुआ है प्रदेश से भय भूख भ्रष्टाचार का अंत भाजपा सरकार ने किया किंतु भूपेश सरकार के भूपेश के नेतृत्व में प्रदेश विकास की राह से भ्रष्टाचार की राह पर ला खड़ा किया है। भाजपा ने प्रदेश को विकास की राह पर ले जाने के लिए जनता की मन के बात जानने के लिए सांसद विजय बघेल के नेतृत्व में पूरे प्रदेश का दौरा कर जनता की भावना जानेंगे।उन्होंने भाजपा प्रत्याशी को भारी मतों से विजयी बनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम को पूर्व गृहमंत्री रामसेवक पैकरा, प्रदेश मंत्री परमेश्वरी राजवाड़े,भाजपा जिलाध्यक्ष बाबूलाल अग्रवाल, भाजपा प्रत्याशी भूलन सिंह, लक्ष्मी राजवाड़े, शकुंतला पोर्ते ने भी संबोधित किया।कार्यक्रम में पूर्व जिलाध्यक्ष रामकृपाल साहू,चरण सिंह अग्रवाल, अनूप सिन्हा, महेश्वर सिंह, राजेश अग्रवाल, मुरली सोनी मंचासीन रहे।इस अवसर पर राजेश यादव ,रामविलास साहू अरुण राजवाड़े, शशि तिवारी, दीपक गुप्ता, मुकेश गर्ग शशि कांत गर्ग, संदीप अग्रवाल, कपिल पाण्डेय,देवधन बिझिया ,मार्तंड साहू,राजेश तिवारी ,मोहन शर्मा, सुरेंद्र राजवाड़े,रामशिरोमणि साहू,अजय अग्रवाल, जगमोहन सिंह,बल्लू गोयल, रामनिवास साहू,डा. एच एन चतुर्वेदी, डा. सुशांत विश्वास, बसंत कुशवाहा संस्कार अग्रवाल,शिवशंकर साहू, आशुतोष दुबे,सतेन्द्र राजवाड़े, अशोक यादव उपस्थित रहे।
: जिले को मिली नई वेटनरी मोबाइल यूनिट....हेल्प लाईन नम्बर 1962 का हुआ शुभारंभ...
Fri, Sep 8, 2023
सुरजपुर.
पशुधन विकास विभाग के द्वारा सभी 06 विकासखण्ड़ों में अब प्रत्येक गौठान, ग्राम में पशुधन, पशुपालकों को विभागीय पशु चिकित्सा सेवायें एवं योजनाओं का लाभ उनके ग्राम तक मोबाईल वेटनरी यूनिट एवं काल सेन्टर 1962 हेल्प लाईन नम्बर का संचालन किया जाना है। जिसका उद्घाटन आज सरगुजा विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं प्रेमनगर विधायक खेलसाय सिंह, कलेक्टर संजय अग्रवाल एवं उपसंचालक पशु चिकित्सा सेवायें डॉ. नरेन्द्र सिंह एवं अन्य पदाधिकारीगण की मौजूदगी में हरी झंडी दिखाकर 06 विकासखण्ड़ों हेतु 06 वाहनों को रवाना किया गया। इस योजना के तहत विकासखण्ड़ स्तर पर मोबाईल वेटनरी यूनिट वाहन अपने निर्धारित गौठान, ग्राम भ्रमण रोस्टर अनुसार ग्रामीण क्षेत्रों में पशुधन एवं पशुपालकों को पशु चिकित्सा सेवायें प्रदान करेगी। मोबाईल वेटनरी यूनिट वाहन विकासखण्ड़ स्तरीय कार्यालय में स्टेशन रहेगा। मोबाईल वेटनरी यूनिट का संचालन का निर्धारित समय सामान्यतः प्रातः 8 बजे से शाम 4 बजे तक होगा। मोबाईल वेटनरी यूनिट द्वारा प्रत्येक कार्य दिवस पर 02 गौठान, ग्राम में भ्रमण कर कैम्प आयोजित कर पशुओं का उपचार, टीकाकरण, बधियाकरण, कृत्रिम गर्भाधान, कृमिनाशक दवा वितरण, रोग जांच, विभागीय योजनाओं का प्रचार-प्रसार (वाहन में लगे ऑडियो विजुअल एड द्वारा) इत्यादि कार्यों का निःशुल्क सम्पादन किया जायेगा।
: 706 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ एक आरोपी गिरफ्तार...
Fri, Sep 8, 2023
सूरजपुर. आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर जिले की पुलिस के द्वारा अंतरराज्जीय सीमा सहित जिले के सभी बार्डर में 24 घंटे लगातार चेकिंग की कार्यवाही की जा रही है तथा सजग सूरजपुर अभियान भी चलाया जा रहा है। इसी क्रम में की रात रामानुजनगर पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली कि ग्राम मंहगई में 1 पिकअप वाहन में अवैध शराब होने की जानकारी मिली थी। सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए पुलिस टीम मौके पर पहुंची। जहां पिकअप वाहन में भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब जप्त कर धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई। पुलिस ने पिकअप वाहन में लोड गोवा अंग्रेजी शराब 67 पेटी (3350 पाव), ऑफिसर च्वाईस 2 पेटी (96 पाव), मेगडावल नंबर 1 विस्की 3 पेटी (144 पाव), केन बीयर माउस 5 पेटी (120 नग) कुल 77 पेटी अंग्रेजी शराब 706 लीटर 200 एमएल कुल कीमत 428980 रूपये के पिकअप वाहन जप्त कर विकास जायसवाल पिता राजेन्द्र प्रसाद उम्र 33 वर्ष निवासी ग्राम मंहगई, थाना रामानुजनगर को गिरफ्तार किया है.
वहीं दूसरे मामले में दिनांक 07.09.23 को मुखबीर से सूचना मिला कि 2 व्यक्ति मोटर सायकल में नशीली दवाई लेकर सूरजपुर से रामानुजनगर की ओर जा रहे है। जिन्हें ग्राम पस्ता में घेराबंदी कर पकड़ा गया, मामले में आरोपियों के विरूद्ध धारा 21(सी) एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है।पुलिस ने स्पास्मो टेबलेट 3040 नग, अल्प्राजोलम टेबलेट 60 नग जिसकी बाजारू कीमत 40300 रूपये है तथा 1 मोटर सायकल भी जप्त कर जागेष्वर साहू उर्फ पप्पू पिता फुलचंद साहू 22 वर्ष निवासी ग्राम भुवनेश्वरपुर, थाना रामानुजनगर 2. एक विधि विरूद्ध संघर्षरत् बालक को गिरफ्तार किया है. कार्यवाही में थाना प्रभारी रामानुजनगर प्रकाश राठौर, एसआई मनी प्रसाद राजवाड़े, एएसआई मनोज सिंह, माधव सिंह, आरक्षक महेन्द्र प्रताप सिंह, गणेष सिंह, अमलेश्वर सिंह, रूपदेव, धनंजय सिंह, कौशलेन्द्र सिंह, दीपक यादव, रामधारी सिंह सक्रिय रहे।