: अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति के लगातार दूसरी बार जिलाध्यक्ष बने राजेश सोनी...
Sun, Oct 8, 2023
सूरजपुर. छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े संगठन अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष राकेश प्रताप सिँह एवं प्रदेश अध्यक्ष गोविन्द शर्मा के निर्देशानुसार राजधानी रायपुर मे एक दिवसीय बैठक रखा गया, जिसमे विभिन्न जिलों एवं तहसीलो से कलमवीरो ने सैकड़ो के संख्या मे एकत्रित हुए जिसमे खासकर संगठन ने पत्रकार सुरक्षा क़ानून को लेकर विशेष चर्चा किया । पत्रकारों के ऊपर फर्जी एफ़आइआर, पत्रकार उत्पीड़न, एवं पत्रकारों कि स्वतंत्रता कि हनन को लेकर गंभीरता से चर्चा किया गया, एवं पत्रकार सुरक्षा क़ानून मे कुछ बिंदु को लागु करने कि मांग भी उठा जिससे वरिष्ठ पत्रकार साथियो ने अपना सहमति देते हुए सभी के विचारानुसार पत्रकार सुरक्षा क़ानून मे बिंदुवार जोड़ने हेतु एक विशाल सम्मेलन राजधानी रायपुर मे रखने कि सहमति दिया है जल्द ही रायपुर राजधानी मे कलमवीरो का हजारों के तादात पर भीड़ जमावड़ा होगा और शासन प्रशासन से अपनी मांगो को लेकर प्रदेश के समस्त पत्रकार रखेंगे. अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति ने प्रदेश स्तरीय संगठन का विस्तार किया। अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति के निर्देशानुसार सूरजपुर जिले मे जिलाध्यक्ष पद पर दूसरी बार राजेश सोनी को मनोनीत किया गया साथ ही सूरजपुर से ही कौशलेन्द्र यादव को प्रदेश सचिव पद पर मनोनीत किया गया है. जल्द ही जिला की कार्यकारणी गठन करने के निर्देश दिए गए है. पुरे प्रदेश मे सूरजपुर जिला के टीम की काफ़ी सराहना हुआ। अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति के सूरजपुर जिलाध्यक्ष राजेश सोनी ने कहा कि अतिशीघ्र ही सूरजपुर जिले मे संगठन कि विस्तार कर विभिन्न पदों हेतु नियुक्ति कर संगठन को आगे बढ़ाया जाएगा,इस मौके पर राकेश प्रताप सिँह परिहार राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष, अब्दुल महफूज खान राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष, गोविन्द शर्मा प्रदेश अध्यक्ष, कमलेश स्वर्णकार प्रदेश संयोजक छत्तीसगढ़ राजेश यादव प्रदेश उपाध्यक्ष, क्रांति रावत प्रदेश उपाध्यक्ष, रामेश्वर वैष्णव प्रदेश संगठन मंत्री, नरेश चौहान, रामचन्द्र जायसवाल (पप्पू), प्रशांत पाण्डेय, अशोक जायसवाल,रवि सिंह समेत कलमवीर उपस्थित रहे।
: स्कूल के बच्चों का किया गया स्वास्थ्य परीक्षण..
Sat, Oct 7, 2023
सूरजपुर. राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम चिरायु के तहत माध्यमिक शाला कन्या नवापारा सूरजपुर में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।स्वास्थ्य परीक्षण मेंआयुष चिकित्सा अधिकारी डॉ.सी.पी. मिश्रा, आयुष चिकित्सा अधिकारी डॉ. सीमा जायसवाल, फार्मासिस्ट रूपनारायण यादव, अनीता प्रजापति एएनएम ने छात्रों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। बच्चों का हाईट, वजन, आंखों की समस्या की और अन्य बीमारियों तथा मौसमी बीमारियों के बारे में भी जानकारी दी। सभी बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने की बात बताई गई व बच्चों का जांच किया गया। जिसमें सात बच्चों को आंख की समस्या पर उन्हें जिला अस्पताल के लिए रिफर किया गया। इस दौरान संकुल समन्वयक अनुरागेंद्र सिंह बघेल शिक्षिका राजकुमारी रजवाडे शिवनारायण, ज्योति साहू उपस्थित थे।
: पत्रकार भवन निर्माण के लिए हुआ भूमिपूजन...
Sat, Oct 7, 2023
सूरजपुर. जिला मुख्यालय के कर्मा चौक के पास पत्रकार भवन के लिए आज भूमिपूजन किया गया। गौरतलब है जिला सहित प्रदेश में पत्रकार उत्पीड़न व सुरक्षा को लेकर प्रमुखता से आवाज उठाने के लिए अग्रसर अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति के जिला सूरजपुर के जिलाध्यक्ष राजेश सोनी ने जिला मुख्यालय में पत्रकार भवन बनवाने की मांग भेंट मुलाकात में पहुचे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से की थी, जिसपर तत्काल श्री बघेल ने 25 लाख रुपये की घोषणा के साथ भूमि आबंटन के लिए कलेक्टर को निर्देश दिया। जिस पर अमल करते हुए जिला प्रशासन ने कर्मा चौक पर भूमि उपलब्ध कराते हुए निविदा की प्रक्रिया पूरी करा ली है। शनिवार को जिले के वरिष्ठ पत्रकार उपेंद्र दुबे,ओमकार पांडेय,चंचलेश श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में जिलाध्यक्ष राजेश सोनी ने विधिवत भूमि पूजन कर पत्रकार भवन के निर्माण का कार्य शुरू कराया है।. इस दौरान आकाश कसेरा,शमरोज खान,आशीष साहू,हासिम खान, कौशलेंद्र यादव,नीरज साहू,अरमान,सीपी साहू ,नदीम खान सहित पत्रकार उपस्थित रहे।