: बीच-बचाव करते गई जान...आरोपी गिरफ्तार...
Admin
Fri, Jan 5, 2024
विशाल पटेल
सूरजपुर. ग्राम पोड़ी निवासी बीरा बाई ने कोतवाली थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह पति राजेश के साथ अपने मायके में रहती थी, पति अपने ससुराल में घर जमाई बन कर रह रहा था, हम दोनों का कोई संतान नहीं है जिस कारण यह अपने चचेरा भाई चमन सिंह के 5 वर्षीय पुत्री को लेकर 4-5 दिन से बिना बताए अपने ससुराल मंहगई चली गई थी, दिनांक 03.01.24 को अपने घर वापस आई तब चमन सिंह अपनी चचेरी बहन बीरा के पास जाकर यह कहते हुए कि तुम बिना बताए मेरी लड़की को कैसे ले गए कहते हुए गाली-गलौज करते हुए लकड़ी के बने हटका से मारपीट किया तब राजेश अपनी पत्नी को बीच-बचाव करने गया तब चमन ने राजेश को भी उसी लकड़ी के हटका से मारकर गंभीर चोट पहुंचाया जिस कारण वह बेहोश होकर गिर गया और उसकी मृत्यु हो गई। जिस पर पुलिस ने धारा 302, 294, 323 भादसं. के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया। पुलिस ने विवेचना के दौरान दबिश देकर आरोपी चमन सिंह पिता बिहारी लाल 32 वर्ष निवासी ग्राम पोड़ी उपरपारा को पकड़ा। पूछताछ पर आरोपी ने वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया जिसके निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त आलाजरब जप्त कर उसे गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन