: हत्या के मामले में आरोपी गिरफ्तार...
Mon, Oct 23, 2023
सूरजपुर. कोतवाली पुलिस ने हत्या के आरोपी को गिरफ्तार किया है पूरा मामला 8 अक्तूबर की है जब भट्ठापारा निवासी 30 वर्षीय सुषमा सारथी शव लहूलुहान अवस्था में मिला था. पुलिस को सूचना देने पर मौके पर पहुची पुलिस ने आसपास के पडोसी से जाँच पड़ताल करने पर मालूम हुआ कि इसके घर दिलबाग सरदार निवासी विश्रामपुर का आना-जाना है, दिनांक 08.12.23 के रात में मृतिका सुषमा और दिलबाग का लड़ने झगड़ने की आवाज आ रहा था, पुलिस ने शव पंचनामा बाद पीएम कराया गया। डॉक्टर के द्वारा पीएम रिपोर्ट में मृतिका की मृत्यु हत्यात्मक लेख किए जाने पर धारा 302 भादसं. के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया। विवेचना के दौरान पुलिस ने संदेही दिलबाग सिंह पिता तरसेम सिंह 40 वर्ष निवासी ग्राम गोरखनाथपुर, थाना विश्रामपुर को पकड़ा, पूछताछ पर उसने बताया कि घटना दिनांक को सुषमा पास के ही एक व्यक्ति के घर गई थी और खा-पीकर आंगन में सो गई, शाम को सुषमा को खोजते हुए वहां पहुंचा और मुझे विश्रामपुर जाने से रोके हो कहकर सुषमा को मारपीट कर घर लाया और घर के अंदर फिर हाथ मुक्का व लकड़ी का आधा जला ठंूठ से तथा बाल पकड़कर सिर को जमीन फर्स में पटक कर गंभीर चोट पहुंचाकर हत्या कर दिया। आरोपी के निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त आलाजरब व मृतिका का मोबाईल जप्त कर आरोपी दिलबाग सिंह को गिरफ्तार किया गया।
: सामान्य, व्यय व पुलिस प्रेक्षक के लिये लाईजनिंग ऑफिसर नियुक्त
Mon, Oct 23, 2023
सूरजपुर.
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी संजय अग्रवाल ने लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1950 व 1951 एवं रिटर्निंग ऑफिसर की हैंड बूक में बने नियमों अधीन प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए विधान सभा निर्वाचन 2023 के लिए जिले के प्रवास पर आने वाले भारत निर्वाचन आयोग के प्रेक्षकों हेतु लाईजनिंग ऑफिसर एवं उनके सहयोग हेतु सहायक कर्मचारी को नियुक्त किया गया है। जिसके अंतर्गत सामान्य प्रेक्षक राकेश शंकर के लिए एस.बी.सिंह लाईजनिंग ऑफिसर व पी.एस.ओ. बिजेन्द्र सिंह, व्यय प्रेक्षक के लिए श्रीजु एस.एस., लाईजनिंग ऑफिसर के विश्वनाथ रेड्डी, पी.एस.ओ. रामचंद्र साहू, पुलिस प्रेक्षक के लिए डॉ. विष्णुकांत, लाईजनिंग ऑफिसर एस.एस.पैकरा, सहायक लाईजनिंग ऑफिसर के लिए उमाशंकर, श्यामसुंदर सोनी, पी.एस.ओ मुकेश यादव को रखा गया। इसके साथ ही विजय किरण, चन्द्रबेश सिसोदिया, रविन्द्र सिंह देव, कृष्ण मोहन पाठक को रिजर्व रखा गया है। सभी प्रेक्षको के लिये सहायक जिला आबकारी से अनिल मित्तल के लाईजनिंग ऑफिसर रहेंगें।
: सोमवार को 15 अभ्यर्थियों ने लिया फॉर्म... एक ने जमा किया...
Mon, Oct 23, 2023
सूरजपुर.
आज सूरजपुर के तीनों विधानसभा क्षेत्रों के लिये विधानसभा वार कुल 15 व्यक्तियों द्वारा नाम निर्देशन पत्र प्राप्त किया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार आज विधानसभा क्षेत्र प्रेमनगर (04) के लिए 04, भटगांव (05) के लिए 05 एवं प्रतापपुर (06) के लिए 06 व्यक्तियों ने फार्म लिया। इसके साथ ही भटगांव (05) विधानसभा से 01 फॉर्म जमा भी किया गया।