: चंदौरा हाईवे बना भ्रष्टाचार व उगाही का अड्डा..?
Thu, Aug 10, 2023
प्रतापपुर. चंदौरा हाईवे बना भ्रष्टाचार व उगाही का अड्डा..? जहां प्रतापपुर क्षेत्र का हाईवे में स्थित चन्दोरा थाना लोगों के सहूलियत के लिए व नक्सली गतिविधि को देखते हुए बनाया गया था. लेकिन अब स्थिति बदल गई है इन दिनों अवैध वसूली में लगे हुए हैं. बताते है कि बनारस मार्ग में वाहनों से अवैध वसूली चरम सीमा पर पहुंच गई है पूरी रात अवैध रूप से वाहनों को गाड़ी चेकिंग के नाम से परेशान करते हुए प्रति ट्रक एवं पिकअप से ₹300 से ₹2000 की वसूली करते हैं. अक्सर विवादों में रहने वाला इस थाने के हवालात में पुलिस अभिरक्षा में एक युवक की मौत हो चुकी है. तो वही थाने के सामने बैरीकेट जमकर दुकानदारी की जा रही है इसी का परिणाम प्रत्यक्ष है कि पिछले दिनों रात्रि कालीन वाहन चेकिंग के नाम से निकले पुलिसकर्मियों पर एक पिकअप वाहन आरक्षक के ऊपर वाहन चढ़ाते हुए निकल गया. जिससे आरक्षक का पैर टूट गया है उसे उपचार के लिए अंबिकापुर रेफर कर दिया गया है वही इस अज्ञात वाहन के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच कर रही हैं.
: कलयुगी माँ ने जन्म लेते ही नवजात को झाड़ियों में फेका...पुलिस ने अस्पताल में भर्ती किया...
Sun, Jul 9, 2023
सचिन अग्रवाल
प्रतापपुर .कलयुगी माँ ने जन्म लेते ही नवजात को झाड़ियों में फेका दिया तो पता चलने पर पुलिस ने रोते बिलखते नवजात को अस्पताल में भर्ती किया है. पूरा मामला प्रतापपुर का है जहाँ रिहायशी इलाका से 100 मीटर की दूरी पर प्रतापपुर महाविद्यालय स्थित कॉलेज ग्राउंड के झाड़ी में एक दिन का नवजात रोते बिलखते चरवाहों एवं राहगीरों ने देखा और पुलिस को सूचना देने पर थाना प्रभारी किशोर केरकेट्टा ने तत्काल शिशु को देखते हुए सुरक्षित झाड़ी से निकालकर स्वास्थ्य केंद्र ले गए जहाँ पर नवजात का स्वास्थ्य परीक्षण कर उपचार किया गया. डॉक्टर ने बताया कि रात से बच्चे को झाड़ी में रख दिया गया था जिसकी हालत धीरे-धीरे डाउन हो रही थी मगर अभी स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के बाद अम्बिकापुर मेडिकल कालेज भेज दिया गया है जहाँ पर बेहतर उपचार किया जा रहा है।
सुबह से झाड़ियों में पड़ा रहा नवजात..
रात से झाड़ियों में फेंके गए नवजात जानवर कुत्ता से बचा रहा। ऊपरवाले की असीम कृपा रही उस पर। फिलहाल मानवता को शर्मसार करने वाली इस घटना से प्रतापपुर क्षेत्र के लोगों में आक्रोश है वहीं प्रतापपुर पुलिस ने मामले की सूक्ष्म रूप से जांच करने के लिए जाल बिछा दिया है तथा कहां-कहां गर्भवती महिला थी अस्पताल से जानकारी लेते हुए पतासाजी में लगी हुई है। इस पूरे मामले में प्रतापपुर पुलिस ने थाने में नवजात बच्ची के अज्ञात माता-पिता के विरुद्ध धारा 317 के तहत अपराध दर्ज किया है।
लड़की जन्म लेना.?
आज के दौर में लड़कियां जमीन से आसमान तक पहुँच कर नए नए आयाम स्थापित कर रहे है लेकिन आज भी समाज लड़का लड़की में भेद भाव व्याप्त है. नगर में चर्चा है कि शायद लड़का का ख्वाहिश था और लड़की हो गई इस कारण से उस बच्ची को फेंक दिया गया होगा। कई अटकलें लगाई जा रहे है बहरहाल नवजात बच्ची को जिसने भी देखा एकटक देखता रह गया। लोगो के आंखों में आंसू आ गए।
: शिव भक्तो ने निकाली विशाल रैली शिव चर्चा के बाद ,,?
Tue, May 30, 2023
प्रतापपुर
शिव भक्तों द्वारा स्थानीय करंजवार के दुर्गा मंदिर में शिव चर्चा का भव्य आयोजन लगातार दो हफ्ता तक चला शिव चर्चा के दौरान भक्तों का जनसैलाब इस शिव चर्चा में उमड़ा शिव चर्चा समापन पश्चात हजारों की संख्या में भक्तों के द्वारा नगर में हर-हर महादेव की गूंज से विशाल रैली निकाली गई जिसमें प्रतापपुर विकासखंड के 30 पंचायतों के ग्रामीण सहित महिला पुरुष बच्चे उपस्थित हुए ज्ञात हो कि शिव चर्चा के दौरान स्थानीय नवनिर्मित बन रहे दुर्गा मंदिर प्रांगण में उक्त शिव चर्चा होने से पूरा माहौल भक्तिमय हो गया तथा शिव चर्चा के समापन के बाद में भंडारा एवं प्रसाद भक्तों को दिया गया क्षेत्र में शिव शिष्य परिवार शिव चर्चा के माध्यम से भव्य भजन कीर्तन करते हुए शिव शक्ति आगमन हुआ जहां पर लोगों ने शिव जी का प्रार्थना करते हुए अपने दुखों का चर्चा करते हुए शिव जी के पूजन कर आशीर्वाद मांगा इस दौरान भव्य आयोजन के साथ में शिव चर्चा परिवार के कन्हैया लाल साहू पुजारी लीलावती साहू सोमारू दाश लीलावती दास विश्वनाथ विक्रम सिंह सरपंच कृष्णा भगवती आशा साहू उषा साहू पिंकी कुशवाहा कलावती मनोज साहू जालिम सिंह सरपंच सहित भारी संख्या में स्थानीय ग्रामीण उपस्थित थे
शिव चर्चा के दौरान हुआ चमत्कार शिव चर्चा के भजन कीर्तन के माध्यम से जहां भगवान भोलेनाथ को खुश करने के लिए ग्रामीणों का जनसैलाब उमड़ा था उसी स्थान के कुछ सामने नाग नागिन का जोड़ा नीला करते हुए पाया गया जिसे ग्रामीणों ने प्रणाम करके भगवान शिव का आशीर्वाद स्वरूप दर्शन पाने की बात कहे उक्त चर्चा नगर में आग की तरह फैल गया तथा कुछ देर के बाद तेज हवा एवं पानी के झोंकों से नाग नागिन का जोड़ा गायब हो गया जिसे भगवान का आशीर्वाद मान लोगों ने प्रसाद समझा