: प्रतापपुर मिनी स्टेडियम ग्राउंड में युवा एकता क्रिकेट सीजन 7 की हुई सुरुवात
Tue, Jan 21, 2020
सचिन तायल
प्रतापपुर
मिनी स्टेडियम ग्राउंड में युवा एकता क्रिकेट सीजन 7 मैच का उद्घाटन मैच 12, 12 ओवर का बैकोना एवम मानपुर के बीच खेला गया बैकोना ने टॉस जीतकर मानपुर को पहले बैटिंग करने को आमंत्रित किया मानपुर ने बैटिंग करते हुए10,5 गेंद में 133 रन पर ऑलआउट हो गयी जिसके जवाब में बैकोना की टीम ने 9 ओभर में 54 रन पर ऑल आउट हो गयी मानपुर 79 रन से विजय हुई मानपुर की और से संदीप ने 38 रन का सर्वाधिक स्कोर बनाया दीवान ने 4 विकेट लेकर मैन ऑफ द मैच रहे
मैच की सुरुवात प्रतापपुर नगर पंचायत के अध्यक्ष मुख्यअतिथि कंचन सोनी ने बैटिंग कर किया विशिष्ट अथिति नवीन जायसवाल मुकेश तायल डॉ नरेंद्र सिंह नगर पंचायत सीएमओ राजेश कुशवाहा नैमुदिन खान बलबीर यादव हरिशंकर कश्यप अरविंद जायसवाल रहे नगर पंचायत अध्यक्ष ने स्टेज के पीछे दो रूम बनवाने की घोषणा की साथ ही साथ खिलाड़ियों को हो रही असुविधा को देखते हुए ग्राउंड को सर्वसुविधायुक्त बनवाने की बात कही टूर्नामेंट को सुरू कराने में खलील पठान असलम खान लियाकत खान नीरज सिन्हा अभय जायसवाल विनय गुप्ता अंकित जायसवाल समसुल खान आँसू गुप्ता राहुल कश्यप मंसूर अली अहमद इराकी संजय जायसवाल मनीष तायल जीशान खान कौशल दुबे आनंद सुक्ला मुश्ताक रमजान अन्य लोग सक्रीय है लगभग एक महीने चलने वाले इस टूर्नामेंट में 36 टीमो ने हिस्सा लिया है प्रतिदिन 2 मैच खेले जाएंगे जिसमे फाइनल में विजेता को 31000 हजार नगद एवम सील्ड एवम उपविजेता को 21000 एवम सील्ड एवम मैन ऑफ सीरीज 1100 नगद एवम सील्ड प्रदान किया जाएगा
: जर्जर सड़क ने जीना किया दुर्लभ...डाडकरवां से रमकोला जाने वाली सड़क की हालत जर्जर...
Sun, Oct 20, 2019
गोविंदपुर / प्रतापपुर - डाडकरवां से रमकोला जाने वाली सड़क की हालत काफी जर्जर है। इस सड़क पर वाहन तो दूर पैदल निकलना भी दूभर हो रहा है। कई बार वाहन चालक गिरकर जख्मी हो चुके हैं। गोरतलब है कि प्रतापपुर क्षेत्र के ग्राम डॉडकरवा से रमकोला जाने वाली यह सड़क रेवटी, धुम्माडाँड़, नरोला, बोंगा, बरगीडीह सहित दर्जनों गांवों को जोड़ती है। यह सड़क पिछले काफी समय से टूटी हुई है। सड़क में जगह-जगह गड्ढे हो चुके हैं और जगह-जगह से उखड़ी हुई है। इस सड़क से कई गांवों के लोगों का प्रतिदिन आवागमन होता है। इसमें गिरकर कई बार दुपहिया वाहन चालक चोटिल भी हो जाते हैं। जिला मुख्यालय और ब्लाक कार्यालय जाने का एक मात्र यही रास्ता है सड़क पर सफर करना इतना मुश्किल है कि वाहन चालक को एक घण्टे तक का समय अधिक लग जाता है जिससे वाहन चालकों को काफी परेशानी होती है। ग्रामीणों का कहना है कि करीब एक वर्ष से यह सड़क टूटी हुई है। इस पर कई स्कूल भी है। बच्चों को आने-जाने में सबसे ज्यादा परेशानी झेलनी पड़ती है और आये दिन दुर्घटना की संम्भावना बनी रहती है। कई बार सड़क बनवाने की मांग को लेकर लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को शिकायत की गई है, लेकिन कोई समाधान नहीं हो पा रहा है।