: धोखाधड़ी... दस्तावेजों से छेड़छाड़ कर करा लिया ज्यादा भूमि की रजिस्ट्री....?
Sun, May 1, 2022
सूरजपुर
प्रतापपुर. दस्तावेजों से छेड़छाड़ कर रजिस्ट्री कराने की शिकायत पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा से प्रतापपुर खोरमा के ग्रामीणों ने करते हुए आरोपी के विरुद्ध आपराधिक प्रकरण दर्ज कराने की मांग की है पुलिस महानिरीक्षक को दिये शिकायत में बताया है कि उनके स्वामित्व की भूमि खसरा नंबर 108/1 रकबा 0.29 हे0 भूमि ग्राम खोरमा तहसील प्रतापपुर जिला सूरजपुर में है जिसमें से आवेदक ने अनावेदक विनोद जायसवाल को रकबा 0.16 हे0 भूमि का विक्रय किये जाने हेतु तहसीलदार प्रतापपुर से प्रतिहस्ताक्षरित कराया गया था तथा उक्त दस्तावेज में स्पष्ट रूप से भूमि विक्रय हेतु प्लाट नम्बर 108/1 से 0.16 हे0 रकबा विक्रय हेतु अंकित है पर प्रतिहस्ताक्षर के दस्तावेज के विवरण में अनावेदक के द्वारा 0.16 हे0 को काट छॉट कर 0.25 हे0 परिवर्तित कर दिया गया और आवेदक को धोखे में रखकर दिनांक 16.12.2021 को आवेदक से ज्यादा भूमि की रजिस्टी करा लिया है जिसमें लघु हस्ताक्षर भी नहीं है.पीड़ित ने आरोप लगाया है की वह अशिक्षित एवं वृदध व्यक्ति है जिसका लाभ उठाकर उसे शराब पिलाकर छलकपट करते हुए रजिस्ट्री के दस्तावेज में कूटरचना कर धोखे से अवैध रजिस्ट्री कराया गया है. पीड़ित के पुत्र बृजलाल ने दिनांक 14 जनवरी 2022 को विक्रय पत्र की नकल निकालने पर कूटरचना छल करने की जानकारी मिली. जिसकी शिकायत थाने में किया साथ ही शपथ पत्र भी दिया.लेकिन आरोपी उलटे उन्हें जान से मारने की धमकी देकर दबाव बनाकर सिकायत के खिलाप नोटरी कराकर समझौता के लिए थाने में शपथ पत्र पेश किया है रहे. बहरहाल पीडित ने पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा से शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई है .कलेक्टर एवं तहसीलदार प्रतापपुर प्रतीक जायसवाल से फर्जी तरीके से चौहदी में अंकित जमीन को काट छांट कर अनावेदक द्वारा ज्यादा विक्रय कर लेने के खिलाप नामांतरण पर रोक लगाने की माँग आवेदक गण द्वारा की गई है
डरा धमकाकर पेश किया गया शपथ पत्र
आवेदकगण ने बताया कि हमलोगों के द्वारा पुलिस अधीक्षक के पास सूरजपुर में सिकायत की गई थी जिसकी जाँच में लगा शपथ विनोद जायसवाल द्वारा डरा धमकाकर बनवाया गया है पुलिस महानिरीक्षक एव कलेक्टर सूरजपुर को दिए गए आवेदन में आवेदकगण ने बताया कि विनोद जायसवाल द्वारा हमलोगों को जान का भी खतरा है अनावेदक अपनी राजनैतिक पकड़ का हवाला देकर हमेशा हमलोगों को धमकाता रहता है जिससे हमलोग भयभीत है
फ़ोटो में चौहदी में किया गया काट छाट ऊपर में अंकित 16 आरे नीचे ओवरराइटिंग कर 25 आरे बनाया गया
क्लेक्टर एवम तहसीलदार को आवेदन देकर नामान्तरण निरस्त करने की माँग
आवेदक द्वारा क्लेक्टर सूरजपुर एवम तहसीलदार प्रतापपुर प्रतीक जायसवाल को आवेदन देकर चौहदी में अंकित जमीन में काट छाट कर अधिक जमीन रजिस्टरी कराकर पैसा न मिलने के खिलाप नामान्तरण पर रोक लगाने की माँग की है
अनावेदक पूर्व में भी कर चुका है ऐसा काम
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अनावेदक विनोद जायसवाल द्वारा लोगो की जमीन रजिस्टरी फर्जी तरीके से कराना रकबा बढ़ाना रजिस्टरी कराकर पैसा न देना अनावेदक के लिए आम बात है गरीब एवम अनपढ़ लोगो के साथ पहले भी कई बार ऐसा कर चुका है जिसकी शिकायत पहले भी कई बार भी हो चुकी है पर आज तक कार्यवाही न होने से अनावेदक के हौसले बुलंद है
*
बैंक से नही हुआ आवेदक व अनावेदक के खाते में कोई ट्रांजेक्शन*
फ़ोटो में ग्रामीण बैंक प्रतापपुर अधिकारी द्वारा दी गयी जानकारी
अनावेदक द्वारा जमीन रजिस्ट्री के समय ग्रामीणों बैंक प्रतापपुर से अपने बैंक एकाउंट नंबर
7012695953
से आवेदक को
150000
देने की बात का को रजिस्ट्री के पूर्व देने की बात का उल्लेख रजिस्ट्री में किया गया है पर जब आवेदक द्वारा अपने बैंक एकाउंट की जाँच कराई गयी तो न ही आवेदक बैंक एकाउंट में पैसा आया है और न ही अनावेदक के बैंक एकाउंट से आवेदक आनंद राम के कोई ट्रांजेक्शन हुआ है जिसकी शिकायत ग्रामीण बैंक प्रतापपुर में आवेदक द्वारा की गई इसमें ग्रामीण बैंक अधिकारी द्वारा साफ तौर पर लिख कर दिया गया की यह अकाउंट भवानी जनरल स्टोर्स प्रतापपुर का है इसमें से आनंदराम के अकाउंट में कोई भी ट्रांजैक्शन नहीं हुआ है
आवेदक द्वारा प्रतापपुर थाने में की गई शिकायत बैंक अकाउंट में नहीं आया पैसा
आवेदक आनंदराम ने बताया कि विनोद जiयसवाल द्वारा मुझे रजिस्ट्रार के सामने बताया गया था एवम रजिस्ट्री में लिखा हुआ है कि आपके खाते में
150000
इस खाते। क्रमांक
7012695953
से दे चुका हूं। मेरे द्वारा बैंक खाते में चेक कराने पर पता चला कि मेरे खाते में कोई पैसा नहीं आया है जिसकी लिखित शिकायत में प्रतापपुर थाने में किया हूँ
हल्का पटवारी सुमंतधर दुबे मेरे द्वारा 40 डिसमिल का ही चौहदी बनाया गया और न ही कोई काट छाट किया गया है
तहसीलदार प्रतीक जायसवाल मुझे सिकायत मिली है चौहदी के काट छाट व पैसा न मिलने की देख कर कार्यवाह कराता हु
छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक मैनेजर प्रतापपुर राहुल मेरे द्वारा आनंद को लिखित में जानकारी दे दी गयी है आनंद राम के खाते में कोई पैसा क्रेडिट नही हुआ है
: प्रतापपुर पुलिसः फिल्मी अंदाज में हत्या के मामले को ?....
Sun, Sep 27, 2020
सचिन
तायल
प्रतापपुर
प्रतापपुर के खोरमा मुख्य मार्ग पर खून से लथपथ मिले अज्ञात शव की शिनाख्त कर आरोपियों तक पहुंचने में प्रतापपुर पुलिस ने न केवल सफलता प्राप्त की, बल्कि आरोपियों के पास से देशी कट्टा, कारतूस सहित हत्या में प्रयुक्त हथौड़ी व स्कार्पियो वाहन को बरामद करने में भी सफलता मिली। पकड़े गए तीनों आरोपियों के पास से चोरी की मोटर सायकल सहित हथोड़ी मोबाईल फ़ोन बरामद की है कोरोना काल में पूरी तफ्तीश में इस गुथी को सुलझाना पुलिसः के लिए चुनोती से कम नही था पर पुलिस की कड़ी मेहनत से पुलिस ने आरोपियों को धर दबोचा। प्रतापपुर थाना में प्रेस कांफ्रेंस के दौरान सरगुजा आईजी रतनलाल डांगी और एसपी सूरजपुर राजेश कुकरेजा ने मामले की जानकारी देते हुए एसडीओपी राकेश पाटनवार,थाना प्रभारी विकेश तिवारी सहित पूरी पुलिस टीम की सराहना की और ईनाम दिए जाने की भी बात कही। प्रतापपुर के ग्राम खोरमा में 31 अगस्त की रात में खून से लटपथ रोड पर लास मिली थी इस जानकारी के बाद थाना प्रभारी विकेश तिवारी व अन्य पुलिस कर्मियों ने शव को अपने कब्जे में ले पोस्टमार्टम कराया और हत्या के बात सामने आने के बाद एसपी सूरजपुर राजेश कुकरेजा के मार्गदर्शन व एसडीओपी राकेश पाटनवार के नेतृत्व में जांच आरंभ कर दी गई। इस दौरान सबसे बड़ी चुनौती अज्ञात व्यक्ति के परिजन का पता लगाना पुलिस के लिए कड़ी चुनौती थी,
पलिस ने लगातार मृतक की जानकारी सोशल मीडिया के साथ विभिन्न स्तर पर प्रसारित करना आरंभ किया, तब इस लगातार प्रयास से उनके परिजन ने उनकी पहचान कर ली। मृतक चितरेंग साहू के परिजन प्रतापपुर आकर शव की शिनाख्त किये और पुलिस ने उन्हें शव को सौंप दिया। परिजन ने पुलिस को बताया कि मृतक वाहन का मालिक था वह स्वयं गाड़ी चलाकर अपना जीविका चलाता था हत्या के बाद से उसकी गाड़ी भी गायब थी जिसके बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए इसकी जानकारी पुलिस अधिक्षक राजेश कुकरेजा को दी जिस पर सरगुजा आईजी रतन लाल डांगी ने मामला गंभीर होने पर पुलिस अधीक्षक के साथ मामले की मॉनिटरिंग करते हुए प्रतापपुर एसडीओपी राकेश पटंवार एवम थाना प्रभारी विकेश तिवारी को निर्देश दिए जिस पर इस मामले का खुलासा करना किसी चैलेंज से कम नही था जिस पर थाना प्रभारी को
26 सितंबर को मुखबिर से सूचना मिली कि रामानुजगंज में तीन व्यक्ति एक किराए के कमरे में रुके हुए हैं।उक्त सूचना पर पुलिस अधीक्षक राजेश कुकरेजा ने प्रतापपुर की पुलिस टीम को तत्काल धरपकड़ के निर्देश दिए। रामानुजगंज पहुंचकर पुलिस टीम ने एक कमरे में रूके तीन व्यक्तियों को पकड़ा, जहां उनके कमरे से लूट किये गये स्कार्पियो वाहन का नंबर प्लेट सीजी 04 एचए 0216 मिला। तब उक्त तीनों व्यक्तियों से बारीकी से पूछने पर अपना नाम साजिद खान पिता मो.असलम उम्र 22 वर्ष ग्राम सरकोनी,फैजान पिता अफसार उम्र 19 वर्ष ग्राम सरकोनी थाना मझिगांव व सरवर पिता अनवर उम्र 23 वर्ष ग्राम शबाना थाना गढ़वा झारखण्ड का होना बताया तथा लूट कर हत्या करना बताया पुलिस ने आरोपियों के पास से मृतक चितरेंग साहू का एक स्कार्पियो वाहन,01 नग मोबाईल,ड्राइविंग लाइसेंस, एटीएम,01 नग देशी कट्टा, 08 नग का कारतूस, 04 नग मोबाईल,घटना समय को पहने कपड़े, होटल में रूकने हेतु इस्तेमाल किए गए 01 नग ड्राइविंग लाइसेंस,गढ़वा डालटनगंज से चोरी किए गए 02 नग मोटर सायकल जप्त कर मामले में पृथक से धारा 394, 34 भादसं. व 25, 27 आम्स एक्ट के तहत कार्यवाही कर गिरफ्तार किया तथा आज उन्हें जेल भेज दिया गया। इस कार्यवाही में एसडीओपी राकेश पाटनवार,एसडीओपी ओडगी मंजूलता बाज,थाना प्रभारी प्रतापपुर विकेश तिवारी, एसआई नवल किशोर दुबे,एएसआई बिमलेश सिंह, प्रधान आरक्षक संतोष सिंह, विशाल मिश्रा, विवेकानन्द सिंह आरक्षक अविनाश कुजूर, विकास सोनी, शेखर मानिकपुरी, मिथलेश गुप्ता, इन्द्रजीत सिंह, युवराज यादव, रौशन सिंह, श्याम सिंह, विकास सिंह,प्रवीण सिंह, कृष्ण कांत पाण्डेय, रायपुर जिला से आरक्षक प्रमोद बट्टी व विनय पाण्डेय सक्रिय रहे
आईजी और एसपी ने की सराहना,इनाम देने की घोषणा
प्रतापपुर पुलिस की इस कामयाबी पर आईजी सरगुजा रतनलाल डांगी और पुलिस अधीक्षक राजेश कुकरेजा ने जमकर सराहना की आईजी श्री डांगी ने कहा कि कड़ी मेहनत से मामले का खुलासा हुआ है,उन्होंने पूरी पुलिस टीम को ईनाम देने की घोषणा की है, आरोपी काफी शातिर थे पर पुलिस अगर इसी तरह मुस्तेद रहेगी तो कोई आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर नही होगा पूरी टीम ने जिस तरह काम किया है काबिले तारीफ है
: कोरोना विस्फोट के बाद....सूरजपुर जिले में हुई पहली मौत...
Sun, Jul 26, 2020
राजेश सोनी
सूरजपुर- जिले में एक साथ कोरोना के 8 केस मिलने के बाद,आज कोविड 19 कोरोना वायरस से पहली मौत का मामला सामने आया है। तो वही जिला प्रसाशन सहित स्वास्थ्य विभाग कोरोना से हुई मौत पर चुप्पी (ताला)साध रखा है।इस बेहद सवेदनशील मामले पर अधिकारिक पुष्टि करने के लिए कई बार किया गया लेकिन उन्होंने फोन उठाना उचित नहीं समझा| यह पूरा मामला सूरजपुर जिले के अंतिम छोर पर बिहारपुर से लगा मध्यप्रदेश की सीमा की घटना है| बिहारपुर के उमापारा के रहने वाले 20 वर्षीय युवक की मौत हो गई, वह नौ माह पुर्व उत्तर प्रदेश के महोवा मे काम करने गया था। 24 जुलाई को उसके परिजनो को उसकी तबीयत खराब होने की सुचना दिया गया जिससे घबराकर परिजनो ने उसे बाईक पर बैठा कर मध्यप्रदेश के रास्ते 25 जुलाई को बिहारपुर लाये, दुसरे दिन मृतक की तबियत और खराब हो गई साथ ही वह बेहोश हो गया जिसे बिहारपुर के अस्पताल लाया गया वहा पर स्थानिय डाक्टरो ने मृतक का दो दो बार टेस्ट करने पर कोरोना संक्रमित मिलने पर अपने उच्चाधिकारियों को बताया साथ ही तत्कालिक उपराच कर सूरजपुर कोविड अस्पताल भेजा गया इसी दौरान उसकी रास्ते मे मौत हो गई।