ब्रेकिंग

बोल बम' के जयघोष से गुंजायमान होगी सूरजपुर नगरी,16अगस्त को ऐतिहासिक जमड़ी धाम के लिए प्रस्थान करेगी भव्य कांवड़ पदयात्रा

सूरजपुर में विश्व आदिवासी दिवस पर दिखा भव्य नजारा, पर चरमराई यातायात व्यवस्था और DJ के शोर से लोग रहे परेशान

एडवेंचर स्पोर्ट्स’बना पुरानपारा स्कूल, टपकती छत और गिरते प्लास्टर के बीच 38 मासूमों की 'साहसिक' पढ़ाई!

​ '30 दिन में लाइट दो, वरना मंत्री आवास का कनेक्शन काटेंगे! आज भी अंधेरे में 38 गाँव

थाने के सामने खड़ी गाड़ी को मारी जोरदार टक्कर, रौब दिखाकर मौके से फरार

सूचना

: शराबी हेडमास्टर से छात्र छात्राए है परेशान...अक्सर शराब के नशे में रहते हैं चूर...सरपंच सहित ग्रामीणों ने की BEO से शिकायत...

Admin

Thu, Sep 7, 2023

सचिन अग्रवाल

प्रतापपुर. जिला पंचायत अध्यक्ष राजकुमारी शिव भजन मरावी का चुनावी क्षेत्र रमकोला पंडोपारा स्कूल के शराबी हेडमास्टर से छात्र छात्राए है परेशान. शराबी शिक्षक आये दिन शराब पीकर स्कुल में पहुचकर मारपीट करते रहते है जिसकी शिकायत सरपंच सहित ग्रामीणों ने BEO से की है. जिले में शिक्षा का स्तर बर्बाद पर बर्बाद हो रहा है अधिकारी तमाशबिन बने बैठे है अब तो खुले आम शिक्षा के मंदिर कलंकित करने में लगे है. छात्र जहा अपना भविष्य गढ़ने के लिए आते है उस मंदिर के रखवाले उसे शराब का अड्डा बना दिया हो तो क्या होगा..? ऐसा मामला पूर्व माध्यमिक शाला पंडोपारा का आया है जहां के प्रभारी प्रधान पाठक विद्यालय में शराब पीकर बच्चों से मारपीट करते हैं। स्कूल कार्यालय में बैठ कर अपने अन्य साथी शिक्षकों के साथ शराबखोरी कर बच्चों को प्रताड़ित करते रहते है यह एक दिन की बात नहीं है कई बार ग्रामीण ने शराब के नशे की हालत स्कूल शिक्षक को देखा, स्थानीय गांव के होने से कोई शिकायत नहीं की. लेकिन छात्र छात्राओ प्रताड़ित होते देख अविभावको ने आपत्ति जताई फिर भी गांव का गुरुजी के चलते उन्हें समझा कर छोड़ दिया गया, फिर भी सुधार नहीं हुआ. शिक्षक जब भी आते है तो नशे की हालत में पाये जाते है और पढ़ाने के बजाय बच्चों को बिना कसूर मारपीट से बाज नहीं आते है प्रभारी प्रधान पाठक के द्वारा शाला मरम्मत हेतु राशि को ₹50000 पचास हजार रुपए आहरण कर लिया है हाल में जब शिक्षक स्कूल कार्यालय शराब पीकर बच्चों को मारने लगे तब बच्चों का चीख पुकार सुनकर आसपास के अविभावक और शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष आए और देखे की शिक्षक नशे में होश में नहीं थे। इसके बाद आविभावको ने इसकी सूचना ग्राम पंचायत रमकोला के सरपंच और जनपद सदस्य को दिए. सूचना मिलने के दूसरे दिन सुबह स्कूल का निरक्षण करने पहुंचे और बच्चों का बयान लिए तो सारी बात सही पाई गई और उन्होंने वहां मौजूद अभिभावकों के समक्ष पंचनामा बनाया। अभी अभिभावकों ने बच्चों को स्कूल जाने से मना कर दिया है अभिभावकों की मांग है शिक्षक बिसाहू सिंह को तत्काल बर्खास्त किया जाए और यहां से दूर हटा दिया जाए। इसकी लिखित शिकायत सरपंच,अभिभावक और साला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष द्वारा बीईओ कार्यालय प्रतापपुर किया गया है। सैकड़ो ग्रामीणों ने हस्तांतरित ज्ञापन सौपा है विकासखंड शिक्षा अधिकारी एस ध्रुव ने बताया कि मामले की जांच तत्काल प्रारंभ कर ली गई है सस्पेंशन की कार्यवाही के लिए जिला शिक्षा अधिकारी को भेजा गया है तो वहीं जिला शिक्षा अधिकारी राम ललित पटेल ने बताया कि जांच प्रतिवेदन आने के बाद में तत्काल कार्यवाही करते हुए सस्पेंड किया जाएगा मामला काफी गंभीर है और जांच में सत्य पाया गया है. गौरतलब है कि जिला पंचायत अध्यक्ष राजकुमारी शिव भजन मरावी का चुनावी क्षेत्र है जहां आदिवासी बच्चों का शोषण किया जा रहा है वही नेता बड़ी-बड़ी बात कर जनता को गुमराह किस कदर करते हैं और चुनावी वादा कर वोट लेते हैं ग्रामीणों ने कहा कि मामला काफी गंभीर है इस पर सख्त से सख्त कार्रवाई होनी चाहिए.

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें