ब्रेकिंग

राख के नीचे सुलगता आक्रोश, पुलिस की धरपकड़ शुरू, निर्दोष फंसे तो थाने के घेराव का अल्टीमेटम

मां दुर्गा के पंडाल से दानपेटी और कुर्सियां पार, चोरों ने माता के आगे भी नहीं टेके घुटने

टोना-टोटके और प्रताड़ना के शक में पड़ोसी की टांगी से हत्या, पकड़े जाने के डर से आरोपी ने लगाई फांसी

महिला की मौत के बाद क्रेशर फूंका, बंधक बने SDOP, TI और तहसीलदार की कथित पिटाई; कानून-व्यवस्था हुई ध्वस्त

बस्ती में दौड़ते भारी वाहन, उजड़ते परिवार, एक महिला की मौत ने खोली व्यवस्था की पोल, गुस्से में सड़क पर उतरा गांव

सूचना

: कलयुगी माँ ने जन्म लेते ही नवजात को झाड़ियों में फेका...पुलिस ने अस्पताल में भर्ती किया...

Admin

Sun, Jul 9, 2023

सचिन अग्रवाल

प्रतापपुर .कलयुगी माँ ने जन्म लेते ही नवजात को झाड़ियों में फेका दिया तो पता चलने पर पुलिस ने रोते बिलखते नवजात को अस्पताल में भर्ती किया है. पूरा मामला प्रतापपुर का है जहाँ रिहायशी इलाका से 100 मीटर की दूरी पर प्रतापपुर महाविद्यालय स्थित कॉलेज ग्राउंड के झाड़ी में एक दिन का नवजात रोते बिलखते चरवाहों एवं राहगीरों ने देखा और पुलिस को सूचना देने पर थाना प्रभारी किशोर केरकेट्टा ने तत्काल शिशु को देखते हुए सुरक्षित झाड़ी से निकालकर  स्वास्थ्य केंद्र ले गए जहाँ पर नवजात का स्वास्थ्य परीक्षण कर उपचार किया गया. डॉक्टर ने बताया कि रात से बच्चे को झाड़ी में रख दिया गया था जिसकी हालत धीरे-धीरे डाउन हो रही थी मगर अभी स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के बाद अम्बिकापुर मेडिकल कालेज भेज दिया गया है जहाँ पर बेहतर उपचार किया जा रहा है।

सुबह से झाड़ियों में पड़ा रहा नवजात..

रात से झाड़ियों में फेंके गए नवजात जानवर कुत्ता से बचा रहा। ऊपरवाले की असीम कृपा रही उस पर। फिलहाल मानवता को शर्मसार करने वाली इस घटना से प्रतापपुर क्षेत्र के लोगों में आक्रोश है वहीं प्रतापपुर पुलिस ने मामले की सूक्ष्म रूप से जांच करने के लिए जाल बिछा दिया है तथा कहां-कहां गर्भवती महिला थी अस्पताल से जानकारी लेते हुए पतासाजी में लगी हुई है। इस पूरे मामले में प्रतापपुर पुलिस ने थाने में नवजात बच्ची के अज्ञात माता-पिता के विरुद्ध धारा 317 के तहत अपराध दर्ज किया है।

लड़की जन्म लेना.?

आज के दौर में लड़कियां जमीन से आसमान तक पहुँच कर नए नए आयाम स्थापित कर रहे है लेकिन आज भी समाज लड़का लड़की में भेद भाव व्याप्त है. नगर में चर्चा है कि शायद लड़का का ख्वाहिश था और लड़की हो गई इस कारण से उस बच्ची को फेंक दिया गया होगा। कई अटकलें लगाई जा रहे है बहरहाल नवजात बच्ची को जिसने भी देखा एकटक देखता रह गया। लोगो के आंखों में आंसू आ गए।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें