स्वास्थ सेवा : सर्वेश्वरी समूह की निशुल्क स्वास्थ्य शिविर काआयोजन...
Mon, Jun 30, 2025
सूरजपुर. स्वास्थ
पूज्य गुरुदेव जी एवं मां अष्टभुजी गढ़वतिया देवी जी का पूजा, प्रार्थना एवं दीपप्रज्वलित कर एक दिवसीय शिविर का प्रारम्भ किया गया जिसमे स्वास्थ्य विभाग एवं आयुष विभाग सूरजपुर की सहयोग से शिविर में क्षेत्र के असहाय गरीब बुजुर्ग, माताओं, बहनों, बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण इलाज किया गया। शिविर में होमियोपैथिक के 70 आयुर्वेद के 187,एलोपैथिक के 270 मरीजो का निःशुल्क स्वास्थ लाभ दिया गया। इसके अलावा स्वास्थ्य शिविर में पहुचे असहाय बुजुर्ग माताओं बहनों को निशुल्क मच्छरदानी वितरण किया गया। मकरीकुटिया के व्यवस्थापक बिहारीराम बाबा ने बताया कि मालिक के कृपा से हम लोगों को प्रेरणा मिलते रहता है पहले भी कई शिविर लगा चुके है अभी कुछ दिन पहले वाड्रफनगर क्षेत्र में शिविर लगाया गया था, आगे भी मालिक के मार्गदर्शन में कार्य जारी रहेगा, महुली में आयुष विभाग और स्वास्थ्य विभाग से आए डॉक्टरों का बहुत अच्छा सहयोग रहा शिक्षा विभाग द्वारा अच्छा बैठक व्यवस्था में सहयोग मिला, पूरा दिन बारिश का बीच-बीच में बूंदाबांदी हुआ, लेकिन किसी भी प्रकार का कोई समस्या नहीं हुआ।
स्वास्थ्य शिविर में डॉ आशीष शर्मा ( शिविर प्रभारी) डॉ सुरेश कुमार मिश्रा, डॉ उपेंद्र सिंह, डॉ शवेता भगत, डॉ वर्षा रोज टोप्पो, डॉ बी.न. पाण्डेय, रामशरण प्रजापति ( प्राचार्य), बृजेश कुशवाहा, योगेश पटेल श्रवण राजवाड़े ( फार्मासिस्ट),अनुपलाल यादव (उपाध्यक्ष),दिलीप जायसवाल (मंत्री),कृष्ण प्रसाद साह ( संयुक्त मंत्री),रमेश कुमार यादव (प्रचार मंत्री) के साथ समूह के सदस्य जशवंत प्रसाद , बबलू कुशवाहा, दिनालाल सिंहा, पूनमचंद गोयल, राजेश जायसवाल, विकास यादव, अभय यादव, ईआर. लक्ष्मण जायसवाल विशेष सहयोग रहा।
कार्रवाई : अवैध खनिज परिवहन करते 9 वाहन जब्त...
Mon, Jun 30, 2025
सूरजपुर. आज राजस्व, खनिज एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने लटोरी और खड़गवाँ क्षेत्रों में अवैध खनिज परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध सघन जांच अभियान चलाया गया। कार्रवाई के दौरान कुल 9 वाहनों को जब्त किया गया। जब्त किए गए वाहनों में 6 वाहन रेत परिवहन में, 2 हाइवा गिट्टी परिवहन में तथा 1 वाहन अवैध रूप से मिट्टी एवं ईंट परिवहन में संलिप्त पाया गया। सभी वाहन मालिकों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है सभी वाहनो को पुलिस चौकी लटोरी एवं खड़गवाँ में रखे गए हैं। गौरतलब है कि अवैध खनिज उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण में संलिप्त पाए जाने पर जिला प्रशासन द्वारा सख्त कार्रवाई की जारी रही है।
जोखिम : उफनती नदी पार कर स्कूल आते जाते है बच्चे...
Fri, Jun 27, 2025
सूरजपुर. एक ओर जिला प्रशासन शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए शाला प्रवेश उत्सव मना रही, तो वही कई स्कूल ऐसे है जहाँ के बच्चे नदी नाला पर कर स्कूल जाते आते है। जिले का चांदनी बिहरपुर क्षेत्र के ग्राम पंचायत महूली के पहाड़ पारा में प्राथमिक शाला है जो दोनों ओर से नदी से घेरा हुआ है,एक ओर बेबदी नदी वहीं दूसरे तरफ बघबुडवा नदी है। हाल में हुई बरसात से यहाँ के नदी नाले उफान पर है। स्कूल खुलने के बाद यहाँ के पढ़ने वाले बच्चे जान जोखिम में डालकर उफनती नदी पार स्कूल जाते आते है। स्कूल में फिलहाल 31 बच्चे पढ़ रहे है। ग्रामीणों ने बताया कि यहाँ हल्की बारिश भी होती है नदी का जल स्तर बढ़ जाता है। ग्रामीणों ने कई बार जिला प्रशासन से इन दोनों नदी में पुल पुलिया का मांग की लेकिन अभी तक कोई पहल नहीं किया गया है। नजीता आज बच्चे उफनती नदी पार कर स्कूल आते जाते है।