ब्रेकिंग

प्रतिष्ठित पीआरए ग्रुप के फ्लैट में घुसा चोर, वारदात CCTV में कैद; पहचान बताने वाले को ₹5,000 का नकद इनाम

खाकी की साख बीच सड़क हांफी, गश्त छोड़ जवानों ने लगाया ‘जोर लगा के हईशा!’

क्रेशर प्लांट में आगजनी और चक्काजाम कर शव रोकने के मामले में 6 आरोपी गिरफ्तार

छलनी सड़क पर डामर की लीपापोती, सुगम सफर का दावा या बजट ठिकाने लगाने का खेल?

बस स्टैंड पर 'इंसास' लावारिस, सो गए दुर्ग के जांबाज!"

सूचना

विरोध : प्रकाश इंडस्ट्रीज के कोल खदान का विरोध, फर्जी तरीके से ग्राम सभा का प्रस्ताव बनाया...

Rajesh Soni

Thu, Oct 23, 2025

सूरजपूर. जिले के भैयाथान ब्लाक के भास्करपारा में प्रकाश इंडस्ट्रीज द्वारा संचालित कोल खदान का ग्रामीणों द्वारा आज विरोध प्रर्दशन किया है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि प्रकाश इंडस्ट्रीज द्वारा फर्जी तरीके से ग्राम सभा का प्रस्ताव बना कार्य कर रही है जबकि अनुमति नहीं दी है यदि है तो ग्राम सभा रजिस्टर व अन्य ओरिजिनल दस्तावेज प्रदान करें।दरअसल विकास के नाम पर पर्यावरण का विनाश कर रही प्रकाश इंडस्ट्रीज का कोल खदान का एक बार पुनः विरोध प्रारंभ हो गया। लगातार हो रहे विरोध प्रदर्शन से जिला प्रसाशन को कुछ फर्क नही पड़ा। कोल परिवहन से गांव के साथ प्रमुख सड़के टूट कर बिखर रही है तो गांव की आबो-हवा में जहर घुल रही। बीते माह भी ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया था, प्रशासन के आश्वासन पर प्रर्दशन समाप्त किया गया था।आज फिर से ग्रामीणों ने ग्रामसभा के प्रस्ताव के कागजातों की मांग को लेकर प्रदर्शन किया और प्रकाश इंडस्ट्रीज पर आरोप लगाया कि कंपनी के द्वारा अवैध रूप से फर्जी ग्राम सभा के आधार पर कार्य कराया जा रहा है इस पर रोक लगाई जाए व ग्राम सभा के वास्तविक कागजात प्रदान कि जाए। भैयाथान एसडीएम ने ग्रामीणों को विधिवत तरीके से कागजात लेने की बात कही व उचित जांच हेतु आश्वासन दें प्रर्दशन को शांत कराया। फिलहाल प्रकाश इंडस्ट्रीज संचालित कोल खदान का विरोध प्रदर्शन थमने वाला नही है विवादों के बीच इसके संचालन पर कई प्रश्नचिन्ह है? जिसे छुपाया जा रहा है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें