ब्रेकिंग

प्रतिष्ठित पीआरए ग्रुप के फ्लैट में घुसा चोर, वारदात CCTV में कैद; पहचान बताने वाले को ₹5,000 का नकद इनाम

खाकी की साख बीच सड़क हांफी, गश्त छोड़ जवानों ने लगाया ‘जोर लगा के हईशा!’

क्रेशर प्लांट में आगजनी और चक्काजाम कर शव रोकने के मामले में 6 आरोपी गिरफ्तार

छलनी सड़क पर डामर की लीपापोती, सुगम सफर का दावा या बजट ठिकाने लगाने का खेल?

बस स्टैंड पर 'इंसास' लावारिस, सो गए दुर्ग के जांबाज!"

सूचना

चोरी : ज्वेलरी दुकान में चोरों का धावा,5 लाख की हुई चोरी,चोर सीसीटीवी में हुए कैद...

Rajesh Soni

Thu, Oct 23, 2025

सूरजपुर. नगर के भैयाथान रोड के श्री विनायक ज्वेलर्स दुकान में बीती रात चोरों शटर को तोड़कर लगभग 5 लाख के कीमती सोने चांदी के आभूषणों की चोरी कर ली। आज सुबह ज्वेलर्स संचालक मनोज सोनी को दुकान के शटर टूटने की जानकारी मिलने पर जाकर देखा तो ज्वेलर्स दुकान में रखे 1 किलो पुराना चांदी,2 किलो नया चांदी, 11 ग्राम सोने ,कुछ फैंसी आइटम के आभूषणों को अज्ञात चोरों के हाथ साफ कर दिए। चोरी की वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई है जिसमे 4 अज्ञात चोर चेहरे में कपड़ा बांधकर चोरी करते नजर आए। एक चोर दुकान के बाहर था तो एक चोर दुकान के गहने को समेटते हुए नजर आए। फिलहाल ज्वेलर्स संचालक ने चोरी की घटना की जानकारी कोतवाली पुलिस को दिया है। बहरहाल ज्वेलर्स दुकान में लाखों की चोरी की घटना से नगर के ज्वेलर्स संचालको की नींद उड़ी हुई है तो वही पुलिस की रात में गस्ती की पोल खोल दी है जहाँ 4 चोरों ने मुख्य मार्ग से लगे दुकान में धावा बोलकर बड़े आराम से लाखों का सामान ले उड़े।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें