लापरवाही : विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाला,25 दिनों से है लापता,पिता लगा रहा थाने का चक्कर...
Thu, Aug 28, 2025
सूरजपुर. जिले की पुलिस की कार्यप्रणाली कैसी और किस तरह की है यहाँ के रहवासियों को अच्छे से पता है। खाने के दाँत और चमकाने के अलग है। फिलहाल जिले की पुलिसिंग को लेकर शोसल मीडिया सहीत अन्य प्लेटफार्म में अपनी खुद की चमक चमकाने वाली पुलिस के कार्यवाही खोखले साबित हो रहे है। बसदेई चौकी के सिरसी से एक विवाहिता 25 दिनों से लापता है। पिता सूरजपुर थाने सहित बसदेई पुलिस चौकी का चक्कर लगाते परेशान है। अब पिता ने पुलिस अधीक्षक से शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई है। पुलिस को दिए आवेदन में शिव नारायण ने बताया कि वह थाना सूरजपुर के ग्राम बिशुनपुर, देवनगर का निवासी है। आज से लगभग 07 वर्ष पूर्व उसकी पुत्री मीना को ग्राम सिरसी के धर्मेन्द्र राजवाड़े बहलाफुसला शादी का झांसा देकर भगाकर ले गया था। समाज के हस्तक्षेप और एक ही जाति के होने पर समाज की बात मानकर बेटी को धर्मेन्द्र राजवाड़े के साथ शादी कर सपुर्द कर दिया। शादी के बाद अक्सर वाद विवाद होते रहा। हाल में 2 अगस्त को उसकी बेटी मीना के साथ उसका पति व परिजन मारपीट कर घर से निकाल दिया गया है जबकि उसकी एक बेटी है उसे धर्मेन्द्र राजवाड़े अपने पास रख लिया। उसके बाद से उनकी बेटी मीना लापता है कुछ पता नहीं चल रहा है. उसे जान से मार दिया होगा ऐसा अंदेशा है। ऐसी स्थिति में पिता शिकायत लेकर पुलिस थाना सूरजपुर में गया तो बताया गया कि बसदेई पुलिस चौकी का मामला है वहाँ जाओ। वहाँ जाने पर बसदेई पुलिस टाल मटोल करती रही। अब पीड़ित पिता पुलिस चौकी बसदेई एवं पुलिस थाना सूरजपुर का चक्कर लगाते-लगाते काफी परेशान हो गया है। अब उसको अनावेदकगण घमकी दे रहे है पुलिस को हम लोग खरीद लिए है तुम हमारा कुछ नहीं बिगाड़ सकते हो। तुम्हारे लडकी के साथ तुमको भी मारकर फेंक देंगे, जिससे वह अत्यधिक भयभीत्त हो गया है और दिनांक 14.08.2025 को पुलिस अधीक्षक के समक्ष शिकायती पत्र भी दिया। जिसके बाद किसी तरह की जांच कार्यवाही न के बराबर है। आज भी एक पिता 25 दिनों से लापता बेटी की तलाश में पुलिस की चक्कर काट रहा है और उसे इधर उधर भटकाया जा रहा है।
सड़क हादसा : युवक की हुई दर्दनाक मौत, परिजनों में मातम...
Tue, Aug 26, 2025
सूरजपुर. जिले के चांदनी बिहारपुर थाना क्षेत्र के कोल्हुआ मोड़ के पास सोमवार रात सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान सितासरन साहू 22 वर्ष ग्राम पंचायत कोल्हुआ के बोकरा टोला के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक वह मोटरसाइकिल से अपने घर लौट रहा था, तभी अचानक बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई और वह सड़क पर गिर पड़ा। जिससे सितासरन गंभीर रूप से घायल हो गया। वहाँ मौजूद लोगों ने तत्काल उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जा रहे थे लेकिन बीच रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही चांदनी बिहारपुर पुलिस मौके पर पहुँची और पंचनामा कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। घटना के बाद गाँव और परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई। ग्रामीणों का कहना है कि कोल्हुआ मोड़ पर सड़क संकरी है और रात में अंधेरा रहता है, जिससे आए दिन दुर्घटनाएँ हो रही हैं। लोगों ने प्रशासन से इस मार्ग पर स्ट्रीट लाइट लगाने और चौड़ीकरण कराने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसे हादसों पर रोक लग सके।
बलवा : डीजे में डांस को लेकर मारपीट, 11आरोपी गिरफ्तार..
Sun, Aug 24, 2025
सूरजपुर. रामानुजनगर के ग्राम रामेश्वरम् में जन्माष्टमी पूजा के उपरान्त मूर्ति विसर्जन के दौरान में नाच गाना को लेकर हुए विवाद में जमकर लाठी डंडा चला जिसमे 3 नाबालिक सहित 11 आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दरअसल गांव में जन्माष्टमी पूजा के उपरान्त मूर्ति विसर्जन के दौरान डीजे लगा हुआ था जिसमे नाच गाना को लेकर कर दीपक दास व मिलन दास निवासी लक्ष्मीपुर के साथ इसका व 2 अन्य लड़कों का विवाद हुआ था जो एक राय होकर दीपक दास वं उसके साथियों के द्वारा घर में घुसकर एक राय होकर मारपीट किए है। मामले की रिपोर्ट पर आरोपियों के विरूद्ध बलवा का अपराध पंजीबद्ध किया गया।मामले की विवेचना के दौरान थाना रामानुजनगर पुलिस ने कार्यवाही करते हुए आरोपी दीपक दास उर्फ बंटी बाबा, राजेश साहू, प्रीतिशंकर उर्फ हिमांशु उर्फ गौरीशंकर, अनुज साहू उर्फ राजू, लवकेश पण्डो, सूरज टोप्पो, पीकेश कुमार, नरेन्द्र मिर्रे व 3 विधि विरूद्ध संघर्षरत बालक को दबिश देकर पकड़ा गया। पूछताछ पर सभी ने अपराध घटित करना स्वीकार किया। मामले में 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया तो वहीं 3 विधि विरूद्व संघर्षरत् बालकों को विधि अनुसार किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किया गया है।