ब्रेकिंग

ब्रांडेड शोरूमों के भ्रामक प्रचार के खिलाफ सराफा व्यापारियों ने सौंपा ज्ञापन, 'समान नीति' और सख्त नियमों की मांग

निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर 5 सितंबर तक, अब तक 1944 मरीजों की जांच

साहब की दबंगी, सफाईकर्मियों पर बरसाए 'प्रशासनिक' थप्पड़

बोल बम' के जयघोष से गुंजायमान होगी सूरजपुर नगरी,16अगस्त को ऐतिहासिक जमड़ी धाम के लिए प्रस्थान करेगी भव्य कांवड़ पदयात्रा

सूरजपुर में विश्व आदिवासी दिवस पर दिखा भव्य नजारा, पर चरमराई यातायात व्यवस्था और DJ के शोर से लोग रहे परेशान

सूचना

अनिश्चितकालीन हड़ताल : 8 वें दिन सिर मुंडवाकर किया प्रदर्शन,संघर्ष- अंधेरे से उजाले की..

Rajesh Soni

Mon, Dec 22, 2025

सूरजपुर. बिजली की समस्या की मांग को लेकर 8 दिनों से बिहारपुर क्षेत्र के ग्रामीण अनिश्चितकालीन आंदोलन पर बैठे हुए है। अब तक जिला प्रशासन ने कोई सुध नहीं ली, उनकी मांगों को नजर अंदाज किया जा रहा है। धरने पर बैठे ग्रामीणों अपना मुंडन संस्कार करवाकर विरोध प्रदर्शन किया और मीडिया के माध्यम से सरकार और प्रदेश सरकार को अपनी मांगों से अवगत कराया है।

आपको बता दें कि बीते 15 दिसबर इस कड़कड़ाती ठंड में चांदनी बिहारपुर के ग्रामीण 23 गांव में बिजली की समस्याओं को लेकर धरने पर बैठे हुए है, जिसपर कोई भी प्रशासनिक अधिकारी या जन प्रतिनिधि उनकी समस्या जानने नहीं पहुंचा है। उल्टे स्थानीय भाजपा नेता उटपटांग बयान दे रहे है जिससे आंदोलनकारी भड़क गए है आंदोलन से जुड़े युवा अब आर-पार की लड़ाई लड़ने की बात कह रहे है। बहरहाल अब तक ग्रामीणों की बिजली विस्तार की मांग पर किसी ने ध्यान नहीं दिया। जिसको लेकर आज धरने पर बैठे तुलसीराम जायसवाल उपसरपंच, गजमोचन सिंह सरपंच संघ अध्यक्ष, जितेंद्र साकेत,लक्ष्मण जायसवाल, रामराज सिंह,भानुप्रताप खैरवार ने अपना सर मुंडन संस्कार करवाकर विरोध प्रदर्शन किया और मीडिया के माध्यम से केंद्र सरकार और प्रदेश सरकार को अपनी मांगों से अवगत कराया है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें